HP Police Constable Recruitment 2026 :- हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल की निकली भर्ती, 12वीं पास के लिए शानदार मौका।

अगर आप सालों से पुलिस की तैयारी कर रहे है। और आपका पुलिस बनने का सपना है। तो बड़ी खुशखबरी है। क्योंकि हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) की ओर से महिला और पुरुष दोनों अभ्यार्थियों के लिए कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। HP Police Constable Recruitment 2026 भर्ती के कुल 700 से भी ज्यादा रिक्तियां निकाली गई हैं। तो अगर आप 12वीं पास है और पुलिस की वर्दी पहनना चाहते हैं। तो यह आपके लिए बहुत बेहतरीन अवसर है। इस भर्ती की आवेदन प्रक्रिया 6 अगस्त 2026 तक चलने वाला है। तो ऐसे में आप भी पुलिस अधिकारी बनने का सपना पूरा करना चाहते हैं। तो इस भर्ती में जल्द से जल्द अपना आवेदन करें।

HP Police Constable Recruitment 2026

आपको HP Police Constable Recruitment 2026 भर्ती में आवेदन करने से पहले इसके टोटल पोस्ट, क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, एप्लिकेशन फीस, सिलेक्शन प्रोसेस, सैलरी, एक्जाम पैटर्न, हाइट, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन तिथि आदि से संबंधित पूरी जानकारी होनी चाहिए। इस भर्ती की पूरी जानकारी नीचे आर्टिकल स्टेप बाय स्टेप बताई गई है। उसे ध्यानपुर्वक अच्छे से पढ़े।

HP Police Constable Recruitment 2026 Overview

भर्ती संस्था हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC)
कुल पद 734
पद का नाम कांस्टेबल
योग्यता 12वीं पास
अप्लाई मोड ऑनलाइन (महिला/पुरुष)
आवेदन तिथि 10 जुलाई 2026
अंतिम तिथि 6 अगस्त 2026
चयन प्रक्रिया पाईटी/पीएसटी, लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, मेडिकल एग्जामिनेशन
ऑफिशियल वेबसाइट hppsc.hp.gov.in

HP Police Constable Recruitment 2026 Total Post

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार हिमाचल प्रदेश में पुलिस कॉन्स्टेबल के कुल 734 रिक्तियां निकाली गई हैं। जिसमें से 491 रिक्तियां पुरुष के लिए और 243 रिक्तियां महिलाओं के लिए निर्धारित की गई हैं।

HP Police Constable Recruitment 2026 Qualification

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार हिमाचल प्रदेश के स्कूल बोर्ड या संस्थान से 12वीं पास होने चाहिए। जानकारी के लिए बता दे कि यह शर्त हिमाचल प्रदेश के मूल निवासियों पर लागू नहीं की जाएगी। और भी अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन को जरूर पढ़ें।

HP Police Constable Recruitment 2026 Age Limit

आवेदक महिला एवं पुरुष अभ्यर्थियों का न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र श्रेणी के मुताबिक अलग अलग निर्धारित की गई है। जनरल, ईडब्ल्यूएस, वार्ड के एक्ससर्विसमैन के लिए अधिकतम उम्र 25 वर्ष, एससी, एसटी, ओबीसी, एक्ससर्विसमैन, वार्ड के ओबीसी के लिए 27 वर्ष वही होमगार्ड जनरल, ओबीसी ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी गोरखा के लिए अधिकतम उम्र 28 वर्ष तक होनी चाहिए। तभी इस भर्ती में अपना आवेदन कर सकते हैं।

HP Police Constable Recruitment 2026 Application Fee

आप सभी को इस भर्ती में आवेदन करने के लिए एप्लीकेशन फीस भी जमा करनी होगी। और आवेदन फीस श्रेणी वाइज अलग-अलग निर्धारित की गई है। जिनकी पूरी जानकारी नीचे दी गई है।

श्रेणी एप्लिकेशन फीस
सामान्य/ईडब्ल्यूएस ₹600
एससी/एसटी/ओबीसी ₹150
महिला निःशुल्क

HP Police Constable Recruitment 2026 Selection Process

चयन प्रक्रिया की बात करें तो इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन चार चरणों के आधार पर किया जाएगा। नीचे विस्तृत जानकारी दी गई है।

फिजिकल टेस्ट – आपके प्राप्त आवेदन फार्म के आधार पर पहले चरण के लिए सिलेक्ट किया जाएगा। जिसमें फिजिकल टेस्ट देना होता है। इसमें दो चरण शामिल है शारीरिक मापदंड (PST) और शारीरिक दक्षता (PET)। शारीरिक मापदंड में उम्मीदवारों का हाइट और मेडिकल ऑफिसर द्वारा जांच किया जाता है। और अंक दिए जाते हैं। वही शारीरिक दक्षता में पुरुषों को 1500 मीटर और महिला के लिए 800 मीटर की रनिंग की जाएगी। इसके अलावा आपको हाई जंप, ब्रॉड जंप और 100 मीटर की रनिंग भी पूरी करनी होगी। यह सभी को पूरा करने के बाद फिजिकल टेस्ट का रिजल्ट जारी किया जाएगा। और फिर अगले स्टेज के लिए आपको सिलेक्ट किया जाएगा।

लिखित परीक्षा – इस भर्ती में आप सभी उम्मीदवारों से दो घंटा का लिखित परीक्षा लिया जाएगा। जिसमें 90 ऑब्जेक्टिव टाइप क्वेश्चंस 90 अंकों के लिए पूछे जाएंगे। आपको प्रश्न में पांच ऑप्शन मिलेंगे। अगर आपको A, B, C, D, में कोई भी ऑप्शन नहीं चुनना है ऐसे में आपको ऑप्शन E मिलेगा जिसपे आपको घेरा लगाना होगा। इसमें हर गलत जवाब पे और खाली प्रश्न छोड़ने पर 0.25 अंक आपके सही अंक से काट लिए जाएंगे। आपका फाइनल मेरिट लिस्ट ऑब्जेक्टिव टाइप स्क्रीनिंग, हाइट और एनसीसी सर्टिफिकेट को मिलकर 100 अंकों के आधार पर बनेगी। यह आपको ध्यान में रखना है।

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन – देखिए रिटेन एग्जाम होने के बाद मेरिट सूची तैयार की जाएगी। और मेरिट सूची में नाम आने वाले अभ्यार्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन के लिए सिलेक्ट किया जाएगा।

HP Police Constable Recruitment 2026 PST

इसमें आवेदन करने से पहले आप सभी को यह जानना जरूरी है। की इस भर्ती में महिला और पुरुष के लिए कितना हाइट होना चाहिए। और पुरुष के लिए चेस्ट कितनी होनी चाहिए।

महिलाओं की हाइट – जनरल/ईडब्ल्यूएस/वार्ड के एक्ससर्विसमैन ओबीसी, होमगार्ड कैंडिडेट्स की हाइट 5 फिट 2 इंच होनी चाहिए। वही एससी/एसटी/एक्ससर्विसमैन गोरखा और इसी श्रेणी के होमगार्ड अभ्यर्थियों की हाइट 5 फिट होनी चाहिए।

पुरुष की हाइट – देखिए जो पुरुष उम्मीदवार जनरल/ईडब्ल्यूएस, ओबीसी होमगार्ड और सभी श्रेणी के पुरुषों की हाइट 5 फीट 6 इंच होनी चाहिए। वही एससी/एसटी/होमगार्ड अभ्यर्थियों की हाइट 5 फिट 4 इंच होनी चाहिए।

सीना – इस भर्ती में पुरुषों की सीना भी जांची जाएगी। जनरल/ईडब्ल्यूएस और ओबीसी, ओबीसी एक्ससर्विसमैन, जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस होमगार्ड अभ्यर्थियों का सीना 31′ × 32′ होना चाहिए। और रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए 29′ × 30′ होना चाहिए।

HP Police Constable Recruitment 2026 Salary

हिमाचल प्रदेश में पुलिस कांस्टेबल के पद पर चयनित उम्मीदवारों को पे बैंड लेवल-3 के अनुसार ₹20,200 से ₹64,000 प्रति महीना मिलने वाला है।

HP Police Constable Recruitment 2026 Required Documents

देखिए कॉन्स्टेबल भर्ती में आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज लगने वाले हैं। जो आपके पास होना बहुत जरूरी है। नीचे दस्तावेज की विस्तृत जानकारी दी गई है।

  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • जाती प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर

HP Police Constable Recruitment 2026 Apply Date

जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती का आवेदन प्रकिया 10 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है। और आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 अगस्त 2026 को निर्धारित किया गया है।

HP Police Constable Recruitment 2026 Apply Now

जो भी उम्मीदवारों इस भर्ती में अपना आवेदन करना चाहते हैं। तो नीचे दिए गए स्टेप्स को ध्यान से पढ़ें और उसे ध्यानपुर्वक अच्छे से फॉलो करें। और ध्यान रखें कि अपना आवेदन इसके अंतिम तिथि से पहले करें।

  1. सबसे पहले आप इसके ऑफिशियल वेबसाइट hppsc.hp.gov.in पर जाएं।
  2. अब आपको होमपेज पर “Recruitment” का सेक्शन दिखेगा उसपर क्लिक करें।
  3. यहां अपना “One Time Registration” पूरा करें।
  4. अगर आपने पहले से रजिस्टर्ड किया है तो डायरेक्ट लॉगिन करें।
  5. अब रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद अपने यूजर और पासवर्ड की मदद से वेबसाइट में लॉगिन करें।
  6. इसके बाद आप अपना फॉर्म भरना शुरू करें।
  7. फॉर्म में लगने वाली सभी जानकारी सही सही दर्ज करें।
  8. साथ में आप अपना पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर भी स्कैन कर अपलोड करें।
  9. अपना आवेदन शुल्क जमा करें और फॉर्म को सबमिट करें।
  10. इसके कन्फर्मेशन का एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।

Note – हिमाचल प्रदेश की इस पुलिस कांस्टेबल भर्ती में आवेदन करने से पहले इसके जारी किए गए नोटिफिकेशन को जरूर पढ़ें और नोटिफिकेशन में दिए गए जानकारी के अनुसार ही अपना आवेदन फॉर्म भरे।

Official Website Click Here
Official Notification Male Click Here
Official Notification Female
Click Here
Apply Now Click Here

निष्कर्ष

जितने भी कैंडीडेट्स पुलिस की वर्दी पहनना चाहते हैं। उनके लिए बेहतरीन मौका आ चुका है। जी हां, हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से कांस्टेबल के पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया गया है। इस भर्ती के कुल 700 से भी अधिक रिक्तियां जारी की गई है। खासकर यह भर्ती 12वीं पास अभ्यर्थियों के लिए है। इसमें चयनित उम्मीदवारों को ₹20,000 से ₹64,000 प्रति महीना दिया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया 10 जुलाई 2026 से शुरू होकर 6 अगस्त 2026 तक चलने वाला है।

FAQ

प्रश्न. हिमाचल पुलिस की सैलरी कितने होती है?

उत्तर – हिमाचल प्रदेश में पुलिस कॉन्स्टेबल के पद पर चयनित उम्मीदवारों को ₹20,200 से ₹64,000 प्रति महीना मिलने वाला है।

प्रश्न. एचपी पुलिस आयु सीमा क्या है?

उत्तर – हिमाचल प्रदेश में पुलिस कॉन्स्टेबल की भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 18 से 29 वर्ष तक होनी चाहिए। इसके अलावा रिजर्व कैटेगरी के तहत आने वाले अभ्यर्थियों को छूट भी दी जाएगी।

प्रश्न. हिमाचल प्रदेश में पुलिस कांस्टेबल के लिए योग्यता क्या है?

उत्तर – हिमाचल प्रदेश में पुलिस कांस्टेबल की भर्ती में आवेदन करने के लिए आप 12वीं पास होने चाहिए। तभी आप इसमें आवेदन कर सकेंगे।

और पढ़े

IOCL Apprentice Vacancy 2026

NICL Recruitment 2026

MPPSC ATP Recruitment 2026

Leave a Comment