AAI Recruitment 2026 :- एयरपोर्ट पर नौकरी करने का शानदार मौका, 300+ वैकेंसी, वेतन ₹1.40 लाख, जल्द करें आवेदन।

इंडियन एयरपोर्ट पर एक अच्छा नौकरी पाने का सपना देख रहे सभी अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। जी हां, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) की ओर से मैनेजर और जूनियर एग्जीक्यूटिव के पदों पर नई भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया गया है। और AAI Recruitment 2026 के लिए कुल 300 से भी अधिक रिक्तियां निकाली गई है। जिसमें योग्य महिला और पुरुष दोनों अभ्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यार्थियों को मंथली सैलेरी अच्छी खासी दी जाएगी। और साथ में अन्य भत्ते का भी लाभ मिलेगा। तो अगर आप सच में एयरपोर्ट पर एक अच्छे डिपार्टमेंट में काम करना चाहते हैं। तो यह बहुत ही बेहतरीन मौका है।

AAI Recruitment 2026

AAI Recruitment 2026 :- मैनेजर और जूनियर एग्जीक्यूटिव पद खासकर सिविल इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, फायर सर्विस, ऑपरेशंस, लॉ, आर्किटेक्चर, कमर्शियल, कॉर्पोरेटर कम्युनिकेशन जैसे डिपार्टमेंट के लिए निकाला गया है। और उम्मीदवारों को इन्हीं डिपार्टमेंट में नौकरी भी मिलेगी। इस आर्टिकल के जरिए आपको इसके टोटल पोस्ट, क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, सैलरी, एप्लिकेशन फीस, सिलेक्शन प्रोसेस, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन तिथि, आदि से जुड़ी सारी जानकारी देने वाला हु। तो आपसे विनती है कि इस आर्टिकल को शुरू से लेकर अंत तक जरूर पढ़ाएगा।

AAI Recruitment 2026 Overview

भर्ती संस्था एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI)
कुल पद 389
अप्लाई मोड ऑनलाइन (महिला/पुरुष)
योग्यता पद के अनुसार
आयु सीमा अधिकतम 27 से 32 वर्ष तक
आवेदन तिथि 8 अगस्त 2026
अंतिम तिथि 7 सितंबर 2026
चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा, इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
ऑफिसियल वेबसाइट www.aai.aero

AAI Recruitment 2026 Total Post

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती के लिए कुल 389 रिक्तियां निकाली गई है। जिसमें मैनेजर और जूनियर एग्जीक्यूटिव के विभिन्न डिपार्टमेंट शामिल है। पूरी जानकारी नीचे दी गई है।

डिपार्टमेंट कुल पद
मैनेजर (इंजीनियर सिविल) 145
मैनेजर (इंजीनियर इलेक्ट्रिकल) 16
मैनेजर (फाइनेंस) 34
मैनेजर (इन्फोर्मेशन टेक्नोलॉजी) 05
मैनेजर (आर्किटेक्चर) 04
मैनेजर (लॉ) 02
मैनेजर (फायर सर्विस) 14
मैनेजर (ऑपरेशंस) 28
मैनेजर (कमर्शियल) 09
मैनेजर (कॉरपोरेट प्लानिंग एंड मैनेजमेंट सर्विसेज) 01
मैनेजर (कॉरपोरेट कम्युनिकेशन) 02
जूनियर एग्जीक्यूटिव (फाइनेंस) 36
जूनियर एग्जीक्यूटिव (लॉ) 06
जूनियर एग्जीक्यूटिव (ऑपरेशंस) 79
जूनियर एग्जीक्यूटिव (सर्वे एंड कार्टोग्राफी) 08
कुल पद 389

AAI Recruitment 2026 Qualification

आप सभी को बता दें कि इस भर्ती में पद के अनुसार अलग-अलग योग्यताएं तय की गई है। सभी पदों के योग्यता की जानकारी नीचे दी गई है उसे ध्यान से पढ़ें।

मैनेजर (इंजीनियर सिविल) – इंजीनियरिंग में बैचलर या सिविल टेक्नोलॉजी की डिग्री होनी चाहिए। और साथ में 3 साल का अनुभव होना अनिवार्य है।

मैनेजर (इंजीनियर इलेक्ट्रिकल) – इस पद के लिए उम्मीदवारों के पास इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री या इलेक्ट्रिकल टेक्नोलॉजी होनी चाहिए। साथ में 3 साल का अनुभव भी होना जरूरी है।

मैनेजर (फाइनेंस) – बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर्स या मैनेजमेट में पोस्ट ग्रेजुएशन और डिप्लोमा के साथ 3 साल का अनुभव होना चाहिए।

मैनेजर (इन्फोर्मेशन टेक्नोलॉजी) – इंजीनियरिंग या कंप्यूटर साइंस टेक्नोलॉजी या कंप्यूटर इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री या एमसीए के साथ 3 साल का अनुभव होना चाहिए।

मैनेजर (आर्किटेक्चर) – आर्किटेक्चर पर बैचलर डिग्री होना चाहिए और आर्किटेक्चर काउंसिल में रजिस्ट्रेशन भी होना अनिवार्य है। साथ में 3 साल का इसी फील्ड में अनुभव भी होना चाहिए।

मैनेजर (लॉ) – इस पद में आवेदन करने के लिए आपके पास लॉ में प्रोफेशनल डिग्री होना चाहिए। और बार काउंसिल में रजिस्टर्ड भी होना चाहिए। साथ में 3 साल का लॉ अनुभव भी अनिवार्य है।

मैनेजर (फायर सर्विस) – इंजीनियरिंग या फायर इंजीनियरिंग टेक या मेकेनिकल इंजीनियरिंग या ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री और 3 साल का अनुभव होना बहुत जरूरी है।

मैनेजर (कमर्शियल) – रेगुलर ग्रेजुएट और एमबीए या इंजीनियरिंग में बैचलर की डिग्री साथ में 3 साल का अनुभव भी होना चाहिए।

मैनेजर (कॉरपोरेट प्लानिंग एंड मैनेजमेंट सर्विसेज) – और मैथमेटिकल स्टेटिस्टिस्टक्स या ऑपरेशन रिसर्च या स्टेटिक्स या अप्लायड स्टेटिस्टिस्टक्स आदि का 3 साल का पोस्ट क्वालिफिकेशन वर्क अनुभव होना चाहिए।

जैसे ऊपर आपने देखा कि पद के अनुसार अलग-अलग क्वालिफिकेशन तय की गई है। ऐसे ही सभी पदों के लिए योग्यता अलग-अलग रखी गई है। सभी पदों की योग्यता देखने के लिए नोटिफिकेशन को जरूर पढ़ें।

AAI Recruitment 2026 Age Limit

इस भर्ती में दोनों पदों के लिए अलग-अलग उम्र रखी गई है। मैनेजर पद में आवेदन करने वाले अभ्यार्थियों का अधिकतम उम्र 32 वर्ष तक होनी चाहिए। वही जूनियर एग्जीक्यूटिव पद के लिए अधिकतम उम्र 27 वर्ष तक होनी चाहिए। आयु सीमा की गणना 7 दिसंबर 2026 के आधार पर की जाएगी। और जो रिजर्व कैटेगरी के अंतर्गत आते हैं उनको सरकारी नियम अनुसार आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।

AAI Recruitment 2026 Application Fee

जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को अपने श्रेणी के मुताबिक फीस भी जमा करनी होगी। आवेदन फीस ऑनलाइन माध्यम के द्वारा भुगतान किया जाएगा।

श्रेणी फीस
सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस ₹1,000
एससी/एसटी/दिव्यांग/महिला निःशुल्क

AAI Recruitment 2026 Salary

मैनेजर ग्रुप A: E-3 लेवल के अनुसार ₹60,000 से ₹1,80,000 प्रति महीना दिया जाएगा। जूनियर एग्जीक्यूटिव ग्रुप B – E-1 लेवल के अनुसार ₹40,000 से ₹1,40,000 प्रति महीना मिलेगा। और साथ में अन्य भत्ते और अन्य सुविधाएं का लाभ भी मिलेगा।

AAI Recruitment 2026 Selection Process

चयन प्रक्रिया के बारे में बात करें तो इस भर्ती में कई विभिन्न चरणों के आधार पर अभ्यार्थियों का चयन किया जाएगा। सभी चरणों की विस्तृत जानकारी नीचे दी गई है।

कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट – इस भर्ती में सभी पदों के चयन प्रक्रिया में सबसे पहले लिखित परीक्षा होगा। खुशी की बात यह है कि लिखित परीक्षा में किसी भी प्रकार का नेगेटिव मार्किंग नहीं लगेगा। अभ्यार्थी सभी प्रश्नों का उत्तर दे सकते हैं।

एप्लिकेशन वेरिफिकेशन या इंटरव्यू – लिखित परीक्षा के बाद उम्मीदवारों को एप्लीकेशन वेरीफिकेशन और इंटरव्यू के लिए शामिल किया जाएगा। मैनेजर फायर सर्विस के लिए फिजिकल मैनेजमेंट टेस्ट, ड्राइविंग टेस्ट और पीईटी भी होगा। मैनेजर एयरपोर्ट ऑपरेशन और जूनियर एग्जीक्यूटिव एयरपोर्ट ऑपरेशन के लिए आपके पास लाइट मोटर व्हीकल होना चाहिए। तभी आप इस भर्ती में चयन हो जाएंगे।

AAI Recruitment 2026 Required Document

देखिए आप सभी उम्मीदवारों को इस भर्ती में आवेदन करते समय कुछ अपना आवश्यक दस्तावेज देने होंगे। सभी दस्तावेजों को पूरी जानकारी नीचे दी गई है। इन सभी दस्तावेजों को अपने पास सुरक्षित रखें।

  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र
  • अनुभव प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • विकलांग प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • हस्ताक्षर

AAI Recruitment 2026 Apply Date

जितने भी उम्मीदवार इस भर्ती में अपना आवेदन करना चाहते हैं उन्हें बता दें कि इसका आवेदन प्रक्रिया 8 अगस्त 2026 से शुरू होकर 7 सितंबर 2026 तक चलने वाला है। ऐसे में अभ्यार्थियों को यह सलाह दी जाती है कि इस भर्ती का आवेदन प्रक्रिया शुरू होते हैं। अपना फॉर्म भर दें।

AAI Recruitment 2026 Apply Now

इस भारती का आवेदन प्रक्रिया 8 अगस्त 2026 से शुरू होने वाला है। ऐसे में आपकी सहायता के लिए इस भर्ती में आवेदन करने की पूरी जानकारी नीचे दी गई है। उसे पढ़ कर आप अपना आवेदन इस भर्ती में कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले आप इसके आधिकारिक वेबसाइट www.aai.aero पर जाएं।
  2. होम पेज पर “Career” का सेक्शन दिखेगा उस पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद AAI Recruitment 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
  4. अब आप यहां अपनी बेसिक डीटेल्स दर्ज कर रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  5. रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद प्राप्त यूजर और पासवर्ड की सहायता से इस वेबसाइट में लॉगिन करें।
  6. आवेदन फार्म में मांगी गई सभी डिटेल्स को सही-सही दर्ज करें।
  7. साथ ही जरूरी दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर भी स्कैन कर अपलोड करें।
  8. श्रेणी के मुताबिक निर्धारित आवेदन फीस का भुगतान करें।
  9. अंत में फॉर्म को सबमिट कर इसके कन्फर्मेशन का एक प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास जरूर रखें।

Note – आपको यह सूचना दी जाती है कि इस भर्ती में आवेदन करने से पहले एक बार इसके जारी किए गए नोटिफिकेशन को जरूर पढ़ें। और नोटिफिकेशन में दी गई जानकारी के मुताबिक आप अपना आवेदन करें।

Official Website Click Here
Official Notification Click Here
Apply Now Coming Soon

निष्कर्ष

अगर आप भी एक अच्छी सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं। जिसमें सैलरी भी अच्छी मिले और काम भी ज्यादा ना करना पड़े तो आपके लिए बेहतरीन अपॉर्चुनिटी आ गई है। जी हां, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से मैनेजर और जूनियर एग्जीक्यूटिव के पदों पर भर्ती निकाल दी गई है। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का अधिकतम उम्र 27 से 32 वर्ष तक होनी चाहिए। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, इंटरव्यू और एप्लीकेशन वेरिफिकेशन शामिल है। और इसमें पद के अनुसार अलग-अलग योग्यताएं निर्धारित भी की गई है। जिनकी जानकारी आप इस आर्टिकल में या नोटिफिकेशन से ले सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 8 अगस्त 2026 से शुरू की जाएगी और 7 सितंबर 2026 तक चलने वाला है।

FAQ

प्रश्न. एयरपोर्ट में जूनियर एग्जीक्यूटिव की सैलरी कितनी होती है?

उत्तर – एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया की ओर से निकाली गई जूनियर एग्जीक्यूटिव की भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों को E-1 लेवल के अनुसार ₹40,000 से ₹1,40,000 प्रति महीना मिलेगा। और साथ में अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे।

प्रश्न. एएआई मैनेजर के लिए योग्यता क्या है?

उत्तर – एएआई मैनेजर के पद में आवेदन करने करने वाले उम्मीदवारों के पास प्रबंधक पदों के लिए संबंधित विषय में बीई या बीटेक की डिग्री होनी चाहिए। और साथ में अनुभव भी होना अनिवार्य है।

और पढ़े

Union Bank Of India Vacancy 2026

UKPSC Tax and Revenue Inspector Vacancy 2026

PNB LBO Recruitment 2026

Leave a Comment