अगर आपको ड्राइविंग आती है। और नौकरी पाने के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं। तो आपके लिए नई भर्ती आ गई है। जी हां, डाक विभाग की ओर से स्टाफ कार ड्राइवर के पदों नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। और Indian Post Vacancy 2026 के लिए कुल 11 रिक्तियां निकाली गई है। इसमें से 10 पद एमएमएस बैंगलुरु और 01 पद एमएमएस सब-डिपो मैसूरु के लिए है। यह भर्ती खासकर दसवीं पास अभ्यार्थियों के लिए निकाली गई है। इसका आवेदन प्रक्रिया 1 अगस्त 2026 से शुरू कर दिया गया है। अगर आपके पास ड्राइविंग का स्किल है। और इसका फायदा उठाकर नौकरी पाना चाहते हैं। तो आपके लिए यह बेहतरीन मौका हो सकता है।

देखिए अगर आपका उम्र अधिक भी है। तो टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। क्योंकि Indian Post Vacancy 2026 में 55 साल से ऊपर वाले योग्य उम्मीदवार भी अपना आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले आप सभी के पास इस भर्ती के टोटल पोस्ट, क्वालीफिकेशन, एज लिमिट, एप्लीकेशन फीस, सिलेक्शन प्रोसेस, सैलरी, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन तिथि आदि से संबंधित संपूर्ण जानकारी होना अनिवार्य है। नीचे इस आर्टिकल में भर्ती की संपूर्ण जानकारी दी गई है। उसे ध्यानपूर्वक अच्छे से पढ़ें।
Indian Post Vacancy 2026 Overview
| विभाग | डाक विभाग |
| कुल पद | 11 |
| पद का नाम | स्टाफ कार ड्राइवर |
| योग्यता | 10वीं पास |
| आवेदन तिथि | 1 अगस्त 2026 |
| अंतिम तिथि | (रोजगार समाचार पत्र विज्ञापन प्रकाशित होने के 60 दिनों के भीतर आवेदन कर सकते हैं) |
| सैलरी | लेवल 2 (₹19,000 से ₹63,200 प्रति महीना) साथ में अन्य भत्ते |
| चयन प्रक्रिया | ड्राइविंग टेस्ट, मोटर मेकैनिज्म टेस्ट, योग्यता और अनुभव देखा जाएगा, फाइनल सिलेक्शन |
| ऑफिशियल वेबसाइट | indianpost.gov.in |
Indian Post Vacancy 2026 Total Post
आधिकारिक विज्ञापन के अनुसार डाक विभाग की ओर से स्टाफ कर ड्राइवर के कुल 11 रिक्तियां निकाली गई है। डाक विभाग को ड्राइवर की जरूरत मैनेजर, मेल मोटर सर्विस बेंगलुरु ऑफिस के लिए निकाली गई है।
Indian Post Vacancy 2026 Qualification
ड्राइवर के पद में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं पास होने चाहिए। साथ ही आपके पास हल्के और भारी वाहन चलाने का ड्राइविंग लाइसेंस भी होना अनिवार्य है। हल्के और भारी वाहन चलाने का 3 साल का अनुभव भी होना जरूरी है। और मोटर मेकैनिज्म की अच्छी नॉलेज भी होनी चाहिए। ताकि कार में छोटी-मोटी आने वाली दिक्कतो का खुद समाधान कर पाए। डाक विभाग की इस भर्ती में मुख्य शर्त यह है कि उम्मीदवार पहले से केंद्रीय कर्मचारी होने चाहिए। क्योंकि यह भर्ती प्रतिनियुक्ति या समावेशन के आधार पर पूरी की जाएगी। इसमें सबसे पहले डाक विभाग के कर्मचारियों को मौका दिया जाएगा। जिसमें डीस्पैच राइडर और मल्टीटास्किंग स्टाफ शामिल होंगे। अगर यहां से योग्य उम्मीदवार नहीं मिलते हैं। तो अन्य विभागों से कर्मचारियों का नियुक्ति किया जाएगा।
Indian Post Vacancy 2026 Age Limit
इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का अधिकतम उम्र 56 वर्ष से ऊपर नहीं होना चाहिए। यानी की जो कैंडीडेट्स इस भर्ती के लिए योग्य हैं। और उनका उम्र 50 वर्ष है। तो भी इस भर्ती में अपना आवेदन कर सकते हैं। साथ ही जो सशस्त्र बल सेवा से रिटायर्ड हो रहे हैं या 1 साल के भीतर रिटायर होने वाले हैं। तो वह भी कैंडिडेट अपना आवेदन कर सकते हैं।
Indian Post Vacancy 2026 Application Fee
आप सभी अभ्यार्थियों को इस भर्ती में आवेदन करने के लिए एक भी रुपए देने की आवश्यकता नहीं है। क्योंकि इस भर्ती में सभी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन प्रक्रिया बिल्कुल निशुल्क रखी गई है। उम्मीदवार अपना आवेदन मुफ्त में कर सकते हैं।
Indian Post Vacancy 2026 Selection Process
चयन प्रक्रिया की बात करें तो इस भर्ती में उम्मीदवारों का तीन चरणों के आधार पर चयन किया जाएगा। पहले चरण में ड्राइविंग टेस्ट, दूसरे चरण में मोटर मेकैनिज्म का परीक्षण, तीसरे चरण में योग्यता और अनुभव देखा जाएगा।
- ड्राइविंग टेस्ट
- मोटर मेकैनिज्म टेस्ट
- योग्यता और अनुभव देखा जाएगा
- फाइनल सिलेक्शन
Indian Post Vacancy 2026 Salary
डाक विभाग के ड्राइवर भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को लेवल 2 के अनुसार ₹19,000 से ₹63,200 प्रति महीना सैलरी मिलने वाला है। इसके साथ ही अन्य भत्ते का लाभ भी दिया जाएगा।
Indian Post Vacancy 2026 Required Documents
देखिए इस भर्ती में आवेदन करने के लिए अभ्यार्थियों के पास नीचे दिए गए सभी दस्तावेज होने अनिवार्य हैं। आपसे यह अनुरोध है कि आवेदन फॉर्म भरने से पहले इन सभी दस्तावेजों को अपने पास जरूर रखें।
- शैक्षणिक प्रमाण पत्र
- ड्राइविंग लाइसेंस
- अनुभव प्रमाण पत्र
- जन्म प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- हस्ताक्षर
Indian Post Vacancy 2026 Apply Dates
इस भारती का आवेदन प्रक्रिया 1 अगस्त 2026 से शुरू कर दिया गया है। और आवेदन करने की अंतिम तिथि रोजगार समाचार पत्र विज्ञापन प्रकाशित होने के 60 दिनों के भीतर आवेदन कर सकते हैं। और भी अधिक जानकारी के लिए इसके जारी नोटिफिकेशन को जरूर पढ़ें।
Indian Post Vacancy 2026 Apply Now
जो भी कैंडीडेट्स डाक विभाग के इस ड्राइवर की भर्ती में अपना आवेदन करना चाहते हैं। तो नीचे दिए गए निम्नलिखित स्टेप्स को ध्यान से पढ़ें। जानकारी के लिए यह बता दें कि इस भर्ती का आवेदन ऑफ़लाइन माध्यम से किया जाएगा।
- सबसे पहले आप नोटिफिकेशन को डाउनलोड कर एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट निकलवा लें।
- अब फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही दर्ज करें।
- साथ ही नीचे अपनी सैलरी भी लिखें।
- इसके बाद तारीख और जगह की जानकारी लिखें। और साथ ही साइड में अपना हस्ताक्षर भी करें।
- अब आप अपना आवश्यक दस्तावेज का फोटो कॉपी आवेदन फॉर्म के साथ में अटैच करें।
- आपको ANNEXURE-II में उपलब्ध सर्टिफिकेट भी भरकर फर्म के साथ लगाना होगा।
- इसके बाद यहां इस पत्ते पर फॉर्म को भेज दे – ‘मैनेजर, मेल मोटर सर्विस, बेंगलुरु-560001
Note – इस भर्ती में आवेदन करने से पहले आप सभी से अनुरोध है कि इस भर्ती के जारी किए गए आधिकारिक नोटिफिकेशन को एक बार ध्यान से पढ़ें। और नोटिफिकेशन में देखे जानकारी के मुताबिक अपना आवेदन करें।
| Official Website | Click Here |
| Official Notification | Click Here |
निष्कर्ष
अगर आप ही डाक विभाग में ड्राइवर के पदों पर काम करना चाहते हैं। तो आपके लिए बेहतरीन मौका आ गया है। जी हां, डाक विभाग की ओर से स्टाफ कार ड्राइवर के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इसमें दसवीं पास कैंडिडेट अपना आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को लेवल 2 के अनुसार ₹19,000 से ₹63,200 प्रति महीना सैलरी मिलने वाला है। इसके साथ ही अन्य भत्ते का लाभ मिलेगा। आवेदन प्रक्रिया 1 अगस्त 2026 से शुरू हो गई है।
FAQs
प्रश्न. स्टाफ कार ड्राइवर का लेवल कितना होता है?
उत्तर – स्टाफ कार ड्राइवर भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स में लेवल 2 के अनुसार ₹19,000 से ₹63,200 प्रति महीना सैलरी मिलने वाला है। इसके साथ ही अन्य भत्ते का लाभ दिए जाएंगे।
प्रश्न. ड्राइवर के लिए क्या योग्यता चाहिए?
उत्तर – डाक विभाग में स्टाफ कर ड्राइवर की भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार 10वीं पास होने चाहिए। और साथ में LMV और भारी वाहनों के लिए HMV लाइसेंस होना चाहिए।
प्रश्न. डाक विभाग में ड्राइवर भर्ती 2026 के लिए आवेदन कब से शुरू होंगे?
उत्तर – डाक विभाग में ड्राइवर की भर्ती का आवेदन प्रक्रिया 1 अगस्त 2026 से शुरू कर दिया गया है और रोजगार समाचार पत्र विज्ञापन प्रकाशित होने के 60 दिनों के भीतर तक अपना आवेदन कर सकते हैं।
और पढ़े
SKAU Non Teaching Vacancy 2026
नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम “अभिषेक कुमार” है। मैं एक हिंदी कंटेंट राइटर और ब्लॉग लेखक हूं। मुझे इस फील्ड में 3 सालों का एक्सपीरियंस है। आपको बता दे की मैं अपने वेबसाइट पर सरकारी नौकरी, एडमिट कार्ड, रिजल्ट, सरकारी योजना से जुड़ी जानकारी साझा करता हूं। मेरा उद्देश्य है। कि सभी लोगों तक आसान भाषा में सही भरोसेमंद और सही समय पर अपडेट पहुंच सके।