Sainik School Recruitment 2026 :- टीचिंग एवं नॉन टीचिंग स्टाफ के कुल 08 पदो पर भर्ती, आवेदन शुरू, जल्द करें अप्लाई।

अगर आपका सपना है एक अच्छे स्कूल में टीचर बनने का और बच्चों को पढ़ाने का तो अब आपका सपना पूरा होने वाला है। जी हां, अमरावती नगर सैनिक स्कूल में टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ की भर्ती निकाली गई है। Sainik School Recruitment 2026 के तहत उम्मीदवारों का टीजीटी-पीजीटी से लेकर लेबोरेटरी असिस्टेंट, काउंसलर, बैंड मास्टर और मास्टर के पदों पर नियुक्ति किया जाएगा। इस भर्ती के लिए कुल 08 रिक्तियां निकाली गई है। उम्मीदवार इसका आवेदन 24 अगस्त 2026 तक कर सकते हैं। तो अगर आप सच में एक अच्छे स्कूल में टीचर बनना चाहते हैं। और बच्चों को पढ़ना चाहते हैं। तो यह मौका आपके लिए बेहतरीन साबित हो सकता है।

Sainik School Recruitment 2026

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार Sainik School Recruitment 2026 के लिए योग्य महिला एवं पुरुष कैंडिडेट अपना आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले आप सभी के पास इस भर्ती के टोटल पोस्ट, क्वालीफिकेशन, एज लिमिट, एप्लीकेशन फीस, सिलेक्शन प्रोसेस, सैलरी, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन तिथि आदि से जुड़ी संपूर्ण जानकारी होनी चाहिए। नीचे आर्टिकल में इस भर्ती की संपूर्ण जानकारी स्टेप बाय स्टेप बताई गई है। इसीलिए ध्यानपुर्वक अच्छे से पढ़े।

Sainik School Recruitment 2026 Overview

भर्ती संस्था अमरावती नगर सैनिक स्कूल
कुल पद 08
पद का नाम टीचिंग, नॉन टीचिंग
अप्लाई मोड गूगल फॉर्म के जरिए
आयु सीमा पद के अनुसार
आवेदन तिथि शुरू
अंतिम तिथि 24 अगस्त 2026
योग्यता पदानुसार
सैलरी पदानुसार
ऑफिशियल वेबसाइट www.sainikschoolamaravathinagar.edu.in

Sainik School Recruitment 2026 Total Post

जारी विज्ञापन के अनुसार अमरावती नगर सैनिक स्कूल में टीचिंग और नॉन टीचिंग के लिए कुल 8 रिक्तियां जारी की गई है। जिसमें कई विभिन्न पद शामिल है। सभी पदों की विस्तृत जानकारी नीचे दी गई है।

पद का नाम पदों की संख्या
पीजीजी मैथ 01
पीजीटी इंग्लिश 01
पीजीटी फिजिक्स 01
टीजीटी मैथ 01
लेबोरेटरी असिस्टेंट 01
काउंसलर 01
बैंड मास्टर 01
आर्ट मास्टर 01
कुल पद 08

Sainik School Recruitment 2026 Qualification

इस भर्ती में पद के अनुसार अलग-अलग योग्यताएं निर्धारित की गई है। नीचे पदानुसार योग्यता की विस्तृत जानकारी नीचे दी गई है। उसे ध्यानपूर्वक अच्छे से पढ़ें।

पीजीजी मैथ (रेगुलर बेस) – उम्मीदवारों के पास मैथ में 2 साल का इंटीग्रेटेड पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स के साथ और बीएड 50% अंकों के साथ होना चाहिए। या मास्टर्स डिग्री के साथ 50% अंकों से बीएड की डिग्री होनी चाहिए।

पीजीटी इंग्लिश (रेगुलर बेस) – इंग्लिश में 2 साल का इंटीग्रेटेड पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स या मास्टर की डिग्री के साथ बीएड की डिग्री 50% अंकों के साथ होना चाहिए।

पीजीटी फिजिक्स (रेगुलर बेस) – फिजिक्स में 2 साल इंटीग्रेटेड पोस्ट ग्रेजुएशन या मास्टर्स की डिग्री 50% अंकों के साथ होना चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बीएड किए होने चाहिए।

टीजीटी मैथ (रेगुलर बेस) – मैथ में चार साल का इंटीग्रेटेड ग्रेजुएशन कोर्स या मैथ में बैचलर डिग्री 50% अंकों के साथ होना चाहिए। साथ ही 50% अंकों के साथ बीएड की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही सीटीईटी या एसटीईटी (पेपर-II) परीक्षा पास होने चाहिए।

लेबोरेटरी असिस्टेंट फिजिक्स (रेगुलर बेस) – इसके लिए उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास या इंटरमीडिएट साइंस स्ट्रीम से फिजिक्स सब्जेक्ट के साथ पास होने चाहिए।

काउंसलर (3 सालों के लिए कॉन्ट्रेक्चुअल बेस पर) – साइकॉलजी में ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन या चाइल्ड डेवलपमेंट में पोस्ट ग्रेजुएशन या ग्रेजुएट या पोस्ट ग्रेजुएट के साथ करियर गाइडेंस और काउंसलिंग में डिप्लोमा किया होना चाहिए।

बैंड मास्टर (3 सालों के लिए कॉन्ट्रेक्चुअल बेस पर) – AEC ट्रेनिंग कॉलेज और सेंटर, पंचमढ़ी से पोटेंशियल बैंड मास्ट या बैंड मेजर या ड्रम मेजर कोर्स किया हो या फिर इसके समकक्ष नौसेना या एयरफोर्स कोर्स किया होना चाहिए।

Sainik School Recruitment 2026 Age Limit

  • पीजीटी टीचर – उम्मीदवारों का उम्र 1 अक्टूबर से न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष तक होनी चाहिए।
  • टीजीटी और लेबोरेटरी असिस्टेंट (फिजिक्स) – इस पद के लिए उम्मीदवारों का न्यूनतम उम्र 21 वर्ष और अधिकतम उम्र 35 वर्ष तक होनी चाहिए।
  • काउंसलर, बैंड मास्टर, आर्ट मास्टर – इन पदों के लिए उम्मीदवारों का न्यूनतम उम्र 21 वर्ष और अधिकतम उम्र 50 वर्ष तक होनी चाहिए।

Sainik School Recruitment 2026 Application Fee

आप सभी उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए एप्लीकेशन फीस भी जमा करनी होगी। फीस श्रेणी के अनुसार अलग-अलग निर्धारित किया गया है। नीचे विस्तृत जानकारी दी गई है।

श्रेणी फीस
जनरल, ओबीसी ₹400
एससी, एसटी ₹300 से ₹400
सभी महिला निःशुल्क

Sainik School Recruitment 2026 Selection Process

चयन प्रक्रिया की बात करें तो इस भर्ती में उम्मीदवारों का कई विभिन्न चरणों के आधार पर चयन किया जाएगा। पहले चरण में लिखित परीक्षा, दूसरे चरण में स्किल टेस्ट और तीसरे चरण में इंटरव्यू होगा। अंत में उम्मीदवारों का चयन कर लिया जाएगा।

  • लिखित परीक्षा
  • स्किल टेस्ट
  • इंटरव्यू
  • फाइनल सिलेक्शन

Sainik School Recruitment 2026 Salary

टीचिंग पोस्ट – पीजीटी टीचर के पद में चयनित उम्मीदवारों को 7वे वेतन के तहत ₹47,600 प्रति महीना बेसिक सैलरी मिलेगा। उसके अलावा अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे। वहीं टीजीटी पद के लिए ₹44,900 प्रति महीना सैलरी मिलने वाला है।

नॉन टीचिंग पोस्ट – लेबोरेटरी असिस्टेंट पद पर चयनित उम्मीदवारों को ₹25,500 प्रति महीना और साथ में अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे। वहीं कॉन्ट्रेक्चुअल बेस्ट काउंसलर और बैंड मास्टर को ₹40,000 प्रति महीना सैलरी मिलेगी और साथ में अन्य भत्ते भी मिलने वाला है। और आर्ट मास्टर की सैलरी ₹25,000 प्रति महीना मिलेगा।

Sainik School Recruitment 2026 Apply Dates

इस भर्ती का आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। और आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 अगस्त 2026 को निर्धारित की गई है। तो ऐसे में उम्मीदवारों को यह सलाह दी जाती है। कि जो भी कैंडिडेट सपना आवेदन करना चाहते हैं। वह उम्मीदवार इसके निर्धारित अंतिम समय से पहले अपना आवेदन फॉर्म भरे।

Sainik School Recruitment 2026 Apply Now

जो भी कैंडिडेट अपना आवेदन करना चाहते हैं। उन्हें बता दें कि इस भर्ती के लिए आवेदन आधिकारिक वेबसाइट से गूगल फॉर्म के जरिए लिए जा रहे हैं। गूगल फॉर्म से आवेदन करने के साथ ही आपको फॉर्म स्कूल में भी भेजना होगा। नीचे फॉर्म भरने का पता दिया गया है। पत्ता – द प्रिंसिपल्स, सैनिक स्कूल अमरावतीनगर, उदूमलपेट तालुक, तिरुपुर जिला, तमिलनाडु – 642102

Note – इस भर्ती में आवेदन करने से पहले आप सभी उम्मीदवारों से अनुरोध है कि इस भर्ती के जारी किए गए नोटिफिकेशन को एक बार ध्यान से पढ़ें और नोटिफिकेशन में दिया गया जानकारी के मुताबिक अपना आवेदन फॉर्म को भरे।

Official Website Click Here
Official Notification Click Here

निष्कर्ष

टीचर की नौकरी पाने का बेहतरीन मौका आ गया है। जी हां, अमरावती नगर सैनिक स्कूल में टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ की भर्ती निकाली गई है। इसमें 50 वर्ष तक के अभ्यार्थी भी अपना आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती में चयनित कैंडिडेट्स को पद के अनुसार अलग-अलग सैलरी दी जाएगी। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुका है। और 24 अगस्त 2026 तक चलने वाला है। विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग योग्यताएं भी निर्धारित की गई है।

FAQs

प्रश्न. सैनिक स्कूल एप्लीकेशन फॉर्म 2026 की लास्ट डेट क्या है?

उत्तर – सैनिक स्कूल में टीचिंग और नॉन टीचिंग भर्ती में आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 अगस्त 2026 को निर्धारित की गई है। बता दें कि इसका आवेदन ऑलरेडी शुरू हो चुका है।

प्रश्न. 2026 में सैनिक स्कूल फॉर्म कब निकलेगा?

उत्तर – अमरावती नगर सैनिक स्कूल में टीचर और नॉन टीचिंग की भर्ती निकाल दी गई है। और इसका आवेदन शुरू हो चुका है उम्मीदवार इसमें 24 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

और पढ़े

Indian Post Vacancy 2026

SKAU Non Teaching Vacancy 2026

High Court Recruitment 2026

Leave a Comment