Group Study Tips for Students: बढ़ती आबादी को देखते हुए आज के समय में पढ़ाई एक जीवन का आधार बन चुका है। हर स्टूडेंट के पास पढ़ने का दो ऑप्शन होता है। पहला ऑप्शन सेल्फ स्टडी करना और दूसरा ऑप्शन ग्रुप स्टडी करना। लेकिन बहुत से स्टूडेंट ये सोचते हैं। कि क्या ग्रुप स्टडी अपने दोस्तों के साथ बैठकर कर सकते हैं। या नहीं या सिर्फ इससे समय की बर्बादी होगी। या सिर्फ गपशप होगा। लेकिन आप सभी को बता दे की ग्रुप स्टडी सही तरीके से किया जाए। तो कमजोर से भी कमजोर छात्र अपने आप को बेहतर बना सकता है। क्योंकि ग्रुप स्टडी में की गई पढ़ाई कठिन से कठिन विषयों को आसान बना देती है।

जब स्टूडेंट ग्रुप में पढ़ाई करते हैं। तो कोई भी कठिन से कठिन सवाल क्यों ना हो उस सवाल का हल ढूंढ निकालते हैं। और ग्रुप स्टडी में कमजोर से भी कमजोर छात्र अपने आप को बेहतर बनाने लगता है। इसलिए 7आसान तरीका Group Study Tips for Students के लिए बताने वाला हूं। इससे आपका सिलेबस सही समय पर खत्म होगा। साथ ही याद करने की क्षमता भी तेज होगी।
ग्रुप स्टडी और सेल्फ स्टडी
| विवरण | सेल्फ स्टडी | ग्रुप स्टडी |
| सभी डाउट क्लियर | खुद से ढूंढना पड़ता है | दोस्तों की मदद से तुरंत सॉल्व हो जाता है |
| मोटिवेशन | बोरिंग महसूस | सभी दोस्तो से प्रेरणा मिलती हैं |
| रिवीजन स्पीड | सामान्य | तेज |
Group Study Tips for Students
अगर आप किसी भी एग्जाम की तैयारी कर रहे हो चाहे आप बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे हो या सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हो तो मैं आप सभी को ग्रुप स्टडी करने का 7 आसान और असरदार तरीका बताने वाला हूं। जिससे आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में अच्छे मार्क्स ला सकते हो। और एक दूसरे के मुकाबले अपने पढ़ाई को और मजबूत बना सकते हो।
1. सही दोस्तों का चुनाव करें
ग्रुप स्टडी करने के लिए आप अपने ग्रुप में सिर्फ दो से चार साथियों का ही चुनाव करें। इससे अधिक न करें क्योंकि इससे अधिक होने पर ग्रुप में अधिक बातचीत होने लगती है। और आप ऐसे साथियों का चुनाव करें जो पढ़ाई को लेकर सीरियस है। या किसी एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं।
2. अपना लक्ष्य और समय सारणी पहले से तय करें
आप सभी अभ्यर्थियों को जानकारी के लिए बता दे कि ग्रुप स्टडी करने से एक दिन पहले आप सबसे पहले यह निर्धारित करें कि हमें किस-किस समय पर कौन-कौन से सब्जेक्ट की पढ़ाई पूरी करनी है। इससे यह होगा कि आप जब भी उस समय पर मिलेंगे। तो आपका समय इधर-उधर ज्यादा बर्बाद नहीं होगा। आप अपने लक्ष्य पर फोकस करेंगे।
3. आप एक दुसरे को पढ़ाए
अगर आपको किसी भी कठिन से कठिन विषय को अच्छे से समझना है। या उसे याद करना है। तो सबसे बेहतरीन तरीका है। जब भी ग्रुप में पढ़ाई करो तो उस ग्रुप में जो भी आपके साथी हैं। उन साथियों को एक-एक चैप्टर बांट दो। फिर उन साथियों को यह कहो कि उस चैप्टर को याद करके अपने ही ग्रुप में एक दूसरे साथी को बहुत ही सरल भाषा में सही तरीके से स्टेप बाय स्टेप समझाएं। इससे यह होगा कि कोई कितना भी कठिन सब्जेक्ट क्यों ना हो वह सब्जेक्ट आपके दिमाग में आसानी से बैठ जाएगा और वह चीज लंबे समय तक याद रहेगा।
4. शांत जगह का चुनाव करें
आप अपने दोस्तों के साथ” ग्रुप स्टडी” के लिए एक ऐसी शांत और अच्छी जगह का चुनाव करें। जहां पर ज्यादा शोरगुल ना होता हो शांत जगह और सही जगह माहौल मैं पढ़ाई की हुई चीजे आपके दिमाग में तेजी से बैठ जाती है। जो भी शांत जगह पर अच्छे तरीके से पढ़ाई करते हैं। तो कोई भी थ्योरी या मैथ का कॉन्सेप्ट आसानी से समझ आता है। शांत जगह पर पढाई करने पर आपका ध्यान भी एक जगह एकाग्र रहेगा। आपका मन इधर-उधर नहीं भटकेगा। इसलिए आप जब भी पढ़ाई करो तो एक शांत जगह और अच्छी जगह का चुनाव करके ही करो।
5. डिजिटल डिस्ट्रेक्शन से दूरी बनाएं रखें
आप जब भी ग्रुप में पढ़ाई करो तो उस समय अपने मोबाइल को साइलेंट करके रखो। आप अपने मोबाइल को सिर्फ कठिन शब्द को समझना और Math के कांसेप्ट को समझने के लिए ही उसे Use करो। अन्य किसी भी सोशल मीडिया के नोटिफिकेशन या किसी भी सोशल मीडिया को देखने के लिए उपयोग मत करो। इससे यह होगा कि आपका ध्यान सिर्फ पढ़ाई पर ही फोकस बना रहेगा।
6. क्विज और मॉक टेस्ट के लिए समय रखें
आप सभी छात्र पढ़ाई के आखिरी समय में एक ऐसा समय बनाओ। जिसमें क्विज और मॉक टेस्ट दे सको। आप पीछे के पढ़ी हुई चीजों का रिवीजन के लिए आप अपने एक दूसरे साथियों से प्रश्न पूछो और अपने आप में ही उस प्रश्न का उत्तर जवाब देने का प्रयास करो। इससे यह होगा कि पीछे की पढ़ी हुई चीजों का रिवीजन होता रहेगा। और उस प्रश्न का जवाब आपके दिमाग में याद रहेगा। कोई कितना भी कठिन से कठिन प्रश्न का उत्तर क्यों ना हो वह प्रश्न का उत्तर इस तरह आसानी से आपके दिमाग में बैठ जाएगा। इसके साथ ही आप अपने दोस्तों में हर हफ्ता में एक से दो बार प्रीवियस इयर्स के क्वेश्चन के लिए मॉक टेस्ट दे। इससे आपके अंदर किसी भी प्रतियोगी परीक्षा को लेकर आत्म विश्वास बढ़ेगा। और आपको यह अंदाजा लग जाएगा की एग्जाम में किस तरह टाइप के क्वेश्चन पूछे जाते हैं।
7. नियमित अंतराल पर छोटा ब्रेक जरूर ले
आप जब भी ग्रुप में अपने साथियों के साथ पढ़ाई करें। तो आपको लगातार पढ़ाई करते नहीं रहना है। इससे आपका दिमाग थक जाएगा। आपको बोरिंग सा लगने लगेगा। लेकिन आपके बीच-बीच में 45 से 50 मिनट बाद 10 से 15 मिनट की छोटा सा ब्रेक लेना है। इस दौरान आप पानी पिए इधर-उधर टहले इसके अलावा आप ज्यादा समय ब्रेक में ना गवाए। इससे यह होगा कि आपका मन फिर पढ़ाई में लगने लगेगा और आपको बोरिंग सा नहीं लगेगा। फिर पहले ही जैसा जोश के साथ आप पढ़ाई करने लगोगे।
FAQs
प्रश्न: बिना टेंशन की पढ़ाई कैसे करें?
उतर- बिना किसी टेंशन का पढ़ाई करने के लिए आप बड़े चैप्टर को छोटे-छोटे हिस्सों में बाटे। एक सही टाइम टेबल बनाएं। आप 40 से 45 मिनट के बाद 10 मिनट का छोटा सा ब्रेक ले।
प्रश्न: स्मार्ट स्टडी के लिए क्या टिप्स है?
उतर- आप सभी स्टूडेंट स्मार्ट स्टडी टिप्स के लिए पोडोमोर तकनीक, एक्टिव रिकॉल, सही समय पर रिवीजन टेक्निक्स का उपयोग करके लंबे समय तक पढ़ाई कर सकते हो।
प्रश्न: 1 दिन में कितने घंटे पढ़ने चाहिए?
उतर- सामान्य स्कूल, कॉलेज में पढ़ाई करने वाले छात्र 2 से 4 घंटे सिर्फ सेल्फ स्टडी कर सकते हैं। जबकि किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्र 6 से 8 घंटे की पढ़ाई कर सकते हैं।
निष्कर्ष
सेल्फ स्टडी और ग्रुप स्टडी में लाख गुना का अंतर होता है। सेल्फ स्टडी में आप पढ़ाई करते समय बोरिंग सा महसूस करने लगोगे। लेकिन ग्रुप स्टडी में आप अपने दोस्तों के साथ जोश में पढ़ाई करोगे। कठिन से कठिन सब्जेक्ट को आसानी से समझ पाओगे। इसी को मध्य नजर रखते हुए। आप सभी को ऊपर लेख में Group Study Tips for Students के लिए 7 आसान और असरदार तरीका बताया हूं। जिससे कोई भी कमजोर से भी कमजोर छात्र ग्रुप में अपने साथियों के साथ पढ़ाई करता है। तो वह किसी भी प्रतियोगी परीक्षा या अपने दूसरे दोस्तों के मुकाबले बेहतर और तेज बन सकता है।
और पढ़ें
Top 12 Best Free Study Apps for Students
नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम “अभिषेक कुमार” है। मैं एक हिंदी कंटेंट राइटर और ब्लॉग लेखक हूं। मुझे इस फील्ड में 3 सालों का एक्सपीरियंस है। आपको बता दे की मैं अपने वेबसाइट पर सरकारी नौकरी, एडमिट कार्ड, रिजल्ट, सरकारी योजना से जुड़ी जानकारी साझा करता हूं। मेरा उद्देश्य है। कि सभी लोगों तक आसान भाषा में सही भरोसेमंद और सही समय पर अपडेट पहुंच सके।