BOB Vacancy 2026 :- बैंक ऑफ बड़ौदा में 2,482 पदों पर निकली भर्ती, उम्र सीमा- 21- 30 वर्ष, सैलेरी ₹85,920, जल्द करें अप्लाई।

जितने भी अभ्यार्थी बैंकिंग सेक्टर में एक अच्छे पद पर नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं। उनका अब सपना सच होने वाला है। जी हां, बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) की ओर से लोकल बैंक ऑफिसर के 2,400 से भी अधिक पदों पर भर्ती जारी कर दी गई है। और यह भर्ती रेगुलर बेस पर निकाली गई है। BOB Vacancy 2026 के जरिए कुल 20 राज्यों में अपने बैंक ब्रांच में लोकल बैंक ऑफिसर के पदों पर उम्मीदवारों का नियुक्ति किया जाएगा। तो अगर आप सच में एक अच्छे बैंक में नौकरी पाना चाहते हैं। तो आप सभी अभ्यार्थियों के लिए यह बहुत ही बेहतरीन अपॉर्चुनिटी साबित हो सकती है।

BOB Vacancy 2026

आधिकारिक विज्ञापन के अनुसार BOB Vacancy 2026 का आवेदन प्रक्रिया 18 अगस्त 2026 से शुरू कर दी गई है। योग्य अभ्यार्थी अपना आवेदन इस भर्ती में कर सकते हैं। लेकिन आवेदन करने से पहले आप सभी के पास इस भर्ती के टोटल पोस्ट, क्वालीफिकेशन, एज लिमिट, एप्लीकेशन फीस, सिलेक्शन प्रोसेस, सैलरी, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन तिथि आदि से संबंधित संपूर्ण जानकारी होना चाहिए। और यह जानकारी नीचे आर्टिकल में दी गई है। ध्यान पूर्वक शुरू से लेकर अंत तक जरूर पढ़ें।

BOB Vacancy 2026 Overview

भर्ती संस्था बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB)
कुल पद 2,482
पद का नाम लोकल बैंक ऑफिसर (LBO)
योग्यता ग्रेजुएशन की डिग्री
आवेदन तिथि 18 अगस्त 2026
अंतिम तिथि 07 सितंबर 2026
आयु सीमा 21 से 30 वर्ष
चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा, लोकल प्रोफिशिएंसी टेस्ट, इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, फाइनल सिलेक्शन
ऑफिशियल वेबसाइट bankofbaroda.bank.in

BOB Vacancy 2026 Total Post

ऑफिसियल नोटिफिकेशन के मुताबिक बैंक ऑफ़ बड़ौदा की ओर से लोकल बैंक ऑफिसर के कुल 2,482 पद निकाले गए हैं। और यह पद कई स्टेट के लिए निकाली गई है। स्टेट वाइज पदों की विस्तृत जानकारी नीचे दी गई है।

स्टेट पदों की भर्ती
आंध्र प्रदेश 80
अरुणाचल प्रदेश 20
असम 40
गोवा 21
गुजराज 1,185
कर्नाटक 418
जम्मू और कश्मीर 15
मणिपुर 15
महाराष्ट्र 218
केरल 49
मिजोरम 15
ओडिशा 100
नागालैंड 15
पंजाब 34
सिक्किम 10
तमिलनाडु 132
तेलंगाना 50
पश्चिम बंगाल 42
त्रिपुरा 08
कुल पद 2,482

BOB Vacancy 2026 Qualification

लोकल बैंक ऑफिसर के पद में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया के दूसरी अनुसूची में शामिल किसी भी शेड्यूल कमर्शियल बैक में न्यूनतम 1 साल का अनुभव होना चाहिए। और अभ्यार्थी जिस राज्य से आवेदन करेंगे उसी राज्य के स्थानीय भाषा पढ़ना, लिखना और बोलना आना चाहिए। तभी आप इस भर्ती के योग्य होंगे।

BOB Vacancy 2026 Age Limit

इस भर्ती में आवेदन करने वाले अभ्यार्थियों का न्यूनतम उम्र 21 वर्ष और अधिकतम उम्र 30 वर्ष तक होनी चाहिए। इसके अलावा रिजर्व कैटेगरी के तहत आने वाले सभी अभ्यार्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी। और आयु सीमा का गणना 1 अगस्त 2026 के आधार पर किया जाएगा।

BOB Vacancy 2026 Application Fee

आप सभी अभ्यार्थियों को इस भर्ती में आवेदन करने के लिए एप्लीकेशन फीस भी जमा करनी होगी। सभी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस अलग-अलग निर्धारित की गई है। जिसकी पूरी जानकारी नीचे दिया गया है। और आवेदन फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।

श्रेणी आवेदन फीस
जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस ₹850
एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी, ईएसएम, डीईएसएम, महिला ₹175

BOB Vacancy 2026 Selection Process

चयन प्रक्रिया की बात करें तो इस भर्ती में अभ्यार्थियों का तीन चरणों के आधार पर चयन किया जाएगा। सभी चरणों की विस्तृत जानकारी नीचे दी गई है। ध्यान पूर्वक अच्छे से जरूर पढ़ें।

ऑनलाइन टेस्ट – सबसे पहले रिटेन एग्जाम होगा जिसमें इंग्लिश लैंग्वेज, बैंकिंग नॉलेज, जनरल या इकोनॉमी या रीजनिंग एबिलिटी या अवेयरनेस और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड से 30-30 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक सवाल 1 अंक का होगा। और आपकी परीक्षा में 120 प्रश्न आएंगे जो 120 अंक के होंगे। परीक्षा में 0.25 का नेगेटिव मार्किंग भी रखा गया है। और पूरे परीक्षा के लिए 120 मिनट का समय दिया जाएगा।

लोकल प्रोफिशिएंसी टेस्ट (LPT) – रिटेन एग्जाम क्वालीफाई करने के बाद अभ्यार्थियों को लोकल प्रोफिशिएंसी टेस्ट देना होगा। और यह टेस्ट उन अभ्यार्थियों को देना होगा जो 10वीं और 12वीं में स्थानीय भाषा की पढ़ाई की है और मार्कशीट में इसका प्रमाण है तो ऐसे अभ्यर्थियों को यह टेस्ट देना अनिवार्य है। तभी अगले चरण के लिए चुने जाएंगे।

ग्रुप डिस्कशन या इंटरव्यू – अभ्यर्थियों को दो चरणों को क्वालीफाई करने के बाद इंटरव्यू भी देना होगा। जिसके लिए अलग से प्रवेश पत्र भी जारी किया जाएगा। और इसके अलावा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन भी होगा।

BOB Vacancy 2026 Salary

बैंक ऑफ़ बड़ौदा की यह भर्ती JMG/S-1 स्केल के लिए है। और इस पोस्ट पर चयनित हुए अभ्यार्थियों को ₹48,480 से ₹85,920 प्रति महीना सैलरी मिलने वाला है। और इसके अलावा अभ्यार्थियों को अन्य भत्ते का लाभ भी मिलेगा। जानकारी के लिए बता दें कि चयनित होने के बाद 12 महीने प्रोबेशन पर रखा जाएगा। क्योंकि यह पद रेगुलर बेस पर निकाली गई है।

BOB Vacancy 2026 Required Documents

देखिए लोकल बैंक ऑफिसर के पद में आवेदन करने से पहले आप सभी के पास नीचे दिए गए इंर्पोटेंट डॉक्युमेंट्स होने चाहिए। तो आपसे अनुरोध है कि आवेदन करने से पहले इन सभी डाक्यूमेंट्स को अपने पास जरूर रखें।

  • शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
  • 10वीं का मार्कशीट
  • अनुभव प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • पीडब्ल्यूबीडी प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • हस्ताक्षर

BOB Vacancy 2026 Apply Dates

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 18 अगस्त 2026 से शुरू कर दी गई है। वही 7 सितंबर 2026 को आवेदन करने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। तो योग्य अभ्यार्थियों को यह सलाह दी जाती है। कि इसके निर्धारित किए गए अंतिम समय से पहले अपना आवेदन पूरा करें। वरना समय समाप्त होने के बाद आपको आवेदन के लिए दोबारा मौका नहीं दिया जाएगा।

BOB Vacancy 2026 Apply Now

जितने भी अभ्यार्थी बैंक ऑफ़ बड़ौदा के लोकल बैंक ऑफिसर के पद में आवेदन करना चाहते हैं। तो नीचे दिए गए निम्नलिखित स्टेप्स को ध्यान से पढ़े और उसे फॉलो करें।

  1. सबसे पहले आप बैंक ऑफ़ बड़ौदा के आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.bank.in पर जाएं।
  2. यहां आपको “Career” का ऑप्शन दिखेगा उस पर क्लिक करें।
  3. अब आप “Current Opportunities” को खोले।
  4. यहां पर लोकल बैंक ऑफिसर (LBO) से संबंधित लिंक दिखेगा उसपर क्लिक करें।
  5. इसके बाद आप अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और आदि जानकारी दर्ज कर रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  6. रजिस्ट्रेशन कंप्लीट होने के बाद प्राप्त यूजर और पासवर्ड की सहायता से इस वेबसाइट में लॉगिन करें।
  7. अब आप अपना आवेदन फॉर्म भरना शुरू करें।
  8. फार्म में मांगी गई सभी डिटेल्स सही-सही दर्ज करें।
  9. इसके बाद आप अपना डॉक्यूमेंट स्कैन कर अपलोड करें।
  10. आप अपने श्रेणी के मुताबिक फीस का भुगतान करें।
  11. अंत में फॉर्म को सबमिट कर इसके कन्फर्मेशन का एक प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास जरूर रखें।

Note – इस भर्ती में आवेदन करने से पहले एक बार इसके जारी नोटिफिकेशन को जरूर पढ़ें और नोटिफिकेशन में दी गई जानकारी के अनुसार अपना आवेदन करें।

Official Website Click Here
Official Notification Click Here
Apply Now Click Here

निष्कर्ष

बैंकिंग सेक्टर में नौकरी पाने का बेहतर मौका आ गया है। जी हां, बड़ौदा ऑफ बड़ौदा की ओर से लोकल बैंक ऑफिसर के कुल 2,400 से भी अधिक पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। और यह भर्ती कुल 20 राज्यों के लिए निकाली गई है। इसमें किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किए हुए अभ्यार्थी अपना आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, लोकल प्रोफिशिएंसी टेस्ट और इंटरव्यू शामिल है। आवेदन प्रक्रिया 18 अगस्त 2026 से शुरू होकर 7 सितंबर 2026 तक चलने वाला है।

FAQs

प्रश्न. बॉब एलबीओ 2026 के लिए कौन पात्र है?

उत्तर – बैंक ऑफ़ बड़ौदा के लोकल बैंक ऑफिसर के पद में आवेदन करने के लिए अभ्यार्थी किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की गई होने चाहिए। और साथ में स्थानीय भाषा बोलना, लिखना और पढ़ना आना चाहिए। आवेदक अभ्यार्थियों का उम्र 21 वर्ष 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

प्रश्न. बॉब एलबीओ 2026 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?

उत्तर – देखिए बैंक ऑफ़ बड़ौदा के लोकल बैंक ऑफिसर भर्ती के पद में आवेदन करने की अंतिम तिथि 7 सितंबर 2026 को निर्धारित की गई है। और 18 अगस्त 2026 से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गया है।

और पढ़े

Railway ICF Recruitment 2026

BSF Constable Bharti 2026

India Post GDS Recruitment 2026

Leave a Comment