BHEL Apprentice Recruitment 2026 :- 10वीं पास के लिए अप्रेंटिस के कुल 380 पदो पर भर्ती, जल्द करें आवेदन।

अगर आप 10वीं पास करके आईटीआई कंप्लीट कर चुके हैं। तो आपके लिए नई बेहतरीन करियर शुरू करने का मौका मिल रहा है। जी हां, भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) की ओर से अप्रेंटिस के पदों पर एक और नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। BHEL Apprentice Recruitment 2026 के जरिए संबंधित फील्ड में आप अच्छा अनुभव भी प्राप्त कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया में कोई भी लिखित परीक्षा या इंटरव्यू शामिल नहीं किया गया है। तो अगर आप 10वीं पास के बाद काम का अनुभव लेना चाहते हैं। तो यह मौका आपके लिए अच्छा साबित हो सकता है।

BHEL Apprentice Recruitment 2026

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार BHEL Apprentice Recruitment 2026 फिटर, इलेक्ट्रिशियन, मशीनिस्ट, वेल्डर, टर्नर, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक और मोटर मैकेनिक समेत कुल 9 ट्रेड के लिए निकाली गई है। इसीलिए इस भर्ती का टोटल पोस्ट, क्वालीफिकेशन, एज लिमिट, एप्लीकेशन फीस, सिलेक्शन प्रोसेस, सैलरी, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन तिथि आदि की जानकारी नीचे आर्टिकल में बताई गई है। ध्यान पूर्वक इस आर्टिकल को शुरू से लेकर अंत तक जरूर पढ़िएगा।

BHEL Apprentice Recruitment 2026 Overview

भर्ती संस्था भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL)
कुल पद 380
पद का नाम अप्रेंटिस
योग्यता 10वीं पास + आईटीआई
आवेदन तिथि 14 अगस्त 2026
अंतिम तिथि 12 सितंबर 2026
चयन प्रक्रिया मेरिट लिस्ट, फाइनल सिलेक्शन
सैलरी ₹10,560 से ₹11,040/-
ऑफिशियल वेबसाइट trichy.bhel.com

BHEL Apprentice Recruitment 2026 Total Post

जारी विज्ञापन के मुताबिक भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड की ओर से अप्रेंटिसशिप के कुल 380 रिक्तियां निकाली गई है। जिसमें कई विभिन्न ट्रेड शामिल है। सभी ट्रेडों की विस्तृत जानकारी नीचे दी गई है।

ट्रेड का नाम पदों की संख्या
फिटर 125
वेल्डर 115
इलेक्ट्रिशियन 30
टर्नर 20
मैकेनिस्ट 20
इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक 12
मैकेनिक R & AC 06
COPA 45
कुल पद 380

BHEL Apprentice Recruitment 2026 Qualification

अप्रेंटिसशिप भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त हाई स्कूल से दसवीं पास होने चाहिए। साथ ही एनसीवीटी या एससीवीटी से फुल टाइम आईटीआई कोर्स किए होने चाहिए। वेल्डर पद के लिए केवल एनसीवीटी से प्राप्त सर्टिफिकेट ही वैलिड होगा। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन को जरूर पढ़ें।

BHEL Apprentice Recruitment 2026 Age Limit

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 27 वर्ष तक होनी चाहिए। उम्मीदवारों की आयु सीमा का गणना 1 अगस्त 2026 के आधार पर किया जाएगा। श्रेणीवार अभ्यार्थियों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट भी मिलने वाला है। जिसकी पूरी जानकारी नीचे टेबल में दी गई है।

श्रेणी छूट
एससी, एसटी 5 साल
ओबीसी (एनसीएल) 3 साल
पीडब्ल्यूबीडी 10 साल

BHEL Apprentice Recruitment 2026 Application Fee

बीएचईएल अप्रेंटिस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को एक भी रुपए देने की आवश्यकता नहीं है। क्योंकि सभी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन प्रक्रिया नि:शुल्क रखी गई है।

BHEL Apprentice Recruitment 2026 Selection Process

चयन प्रक्रिया में किसी भी प्रकार का लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं है। उम्मीदवारों का चयन 10वीं में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। अगर दो उम्मीदवारों का अंक एक समान होता है। तो ऐसी स्थिति में दोनों उम्मीदवारों में से बड़े अभ्यार्थी का चयन किया जाएगा।

  • मेरिट लिस्ट
  • फाइनल सिलेक्शन

BHEL Apprentice Recruitment 2026 Salary

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड की ओर से निकाली अप्रेंटिसशिप भर्ती में चयनित होने वाले कैंडिडेट्स को पद के अनुसार ₹10,560 से 11,040 प्रति महीना मिलेगा। अधिक और विस्तृत जानकारी के लिए नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें।

BHEL Apprentice Recruitment 2026 Required Documents

देखिए इस भर्ती में आवेदन करने के लिए आप सभी के पास कुछ निम्नलिखित डॉक्यूमेंट होने चाहिए। आपकी सहायता के लिए इस भर्ती में लगने वाले सभी दस्तावेजों की जानकारी नीचे दी गई है। आवेदन करने से पहले इन्हें अपने पास तैयार रखें।

  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • अनुभव प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • हस्ताक्षर

BHEL Apprentice Recruitment 2026 Apply Dates

इस भर्ती का आवेदन प्रक्रिया 14 अगस्त 2026 से शुरू होकर 12 सितंबर 2026 तक चलने वाला है। तो ऐसे में आप सभी कैंडिडेट्स को यह सलाह दी जाती है। कि इस भर्ती के निर्धारित किए गए अंतिम समय से पहले अपना आवेदन जल्द से जल्द पूरा करें।

BHEL Apprentice Recruitment 2026 Apply Now

जितने भी कैंडीडेट्स बीएचईएल अप्रेंटिस भर्ती में अपना आवेदन करना चाहते हैं। तो नीचे दिए गए निम्नलिखित स्टेप्स को ध्यान से पढ़ें और उसे फॉलो करें।

  1. सबसे पहले आपको NAPS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  2. रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद बीएचईएल त्रिचि आधिकारिक पोर्टल पर जाएं।
  3. यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर डालें और अन्य मांगे का डिटेल्स दर्ज करें।
  4. इसके साथ ही आप अपना आवश्यक डॉक्यूमेंट स्कैन करो अपलोड करें।
  5. अंत में फॉर्म को सबमिट कर इसका एक प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास रख ले।

Note – इस अप्रेंटिसशिप भर्ती में आवेदन करने से पहले एक बार इसके जारी किया गए आधिकारिक नोटिफिकेशन को जरूर पढ़ें। और नोटिफिकेशन में दी गई जानकारी के मुताबिक अपना आवेदन फार्म भरे।

Official Website Click Here
Official Notification Click Here
Apply Now NAPS

निष्कर्ष

दसवीं पास के बाद आईटीआई कर चुके अभ्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। जी हां, भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड की ओर से अप्रेंटिस के पदों पर एक और नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। और इस भर्ती के लिए कुल 300 से भी अधिक रिक्तियां निकाली गई है। चयन प्रक्रिया में कोई भी लिखित परीक्षा या इंटरव्यू शामिल नहीं है। चयनित उम्मीदवारों को ₹10,560 से ₹11,040 प्रति महीना सैलरी मिलने वाला है। इसका आवेदन प्रक्रिया 14 अगस्त 2026 से शुरू होकर 12 सितंबर 2026 तक चलने वाला है।

FAQs

प्रश्न. भेल भर्ती के लिए कौन पात्र है?

उत्तर – भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड की ओर से निकाली गई अप्रेंटिसशिप की भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवार 10वीं पास होने चाहिए। और एनसीवीटी या एनसीवीटी मान्यता प्राप्त से आईटीआई कोर्स किया होने चाहिए।

प्रश्न. भेल में सैलरी कितनी होती है?

उत्तर – बीएचईएल अप्रेंटिस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को ₹10,560 से ₹11,040 प्रति महीना सैलरी मिलने वाला है।

और पढ़े

UP Police Vacancy 2026

High Court Vacancy 2026

CPCB Recruitment 2026

Leave a Comment