NMDC Recruitment 2026 :- एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के कुल 102 पदो पर भर्ती, सैलरी ₹50,000, अधिकतम उम्र 27 वर्ष, जल्द करें आवेदन।

अगर आप भारत सरकार के एक अच्छे कंपनी में एक अच्छे पद पर नौकरी पाना चाहते हैं। तो आप सभी के लिए बेहतरीन अपॉर्चुनिटी आ गया है। जी हां, एनएमडीसी स्टील लिमिटेड की ओर से एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पद पर नई भर्ती का घोषणा कर दिया गया है। और NMDC Recruitment 2026 के लिए कुल 100 से भी अधिक रिक्तियां निकाली गई हैं। और यह भर्ती एनएमडीसी के नगरनार में स्थित प्लांट के लिए निकाली गई है। और इन पदों के लिए आवेदन भी शुरू हो गया है। तो अगर आप भी सरकारी कंपनी में एक अच्छे पद पर नौकरी पाना चाहते हैं। और अपना करियर सेट करना चाहते हैं। तो यह मौका बिल्कुल भी मत छोड़ना।

NMDC Recruitment 2026

इसके जारी किए गए आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक NMDC Recruitment 2026 भर्ती केमिकल, सिविल, फाइनेंस समेत अन्य फील्ड में निकाली गई है। इसमें ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन और डिप्लोमा किए हुए अभ्यार्थी अपना आवेदन कर सकते हैं। लेकिन आवेदन करने से पहले आप सभी के पास इस भर्ती के टोटल पोस्ट, क्वालीफिकेशन, एज लिमिट, एप्लीकेशन फीस, सिलेक्शन प्रोसेस, सैलरी, आवेदन तिथि आदि से संबंधित संपूर्ण जानकारी होना अनिवार्य है। ऐसे में नीचे दिए गए सभी जानकारी को ध्यान से पढ़ें।

NMDC Recruitment 2026 Overview

भर्ती संस्था एनएमडीसी स्टील लिमिटेड
कुल पद 102
अप्लाई मोड ऑनलाइन (महिला/पुरुष)
पद का नाम एग्जीक्यूटिव ट्रेनी
योग्यता ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन, डिप्लोमा
आवेदन तिथि 22 जुलाई 2026
अंतिम तिथि 11 अगस्त 2026
चयन प्रक्रिया कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट, ग्रुप डिस्कशन, इंटरव्यू, फाइनल सिलेक्शन
ऑफिशियल वेबसाइट www.nmdc.co.in

NMDC Recruitment 2026 Total Post

आधिकारिक विज्ञापन के अनुसार एनएमडीसी स्टील लिमिटेड ने एग्जीक्यूटिव ट्रेनी पद के लिए कुल 102 रिक्तियां निकाला है। जिसमें केमिकल, फाइनेंस, सिविल समेत अन्य फील्ड्स शामिल है। और उम्मीदवारों का इन्हीं फील्ड में नौकरी दिया जाएगा।

NMDC Recruitment 2026 Qualification

एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पद में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन या डिप्लोमा की डिग्री होनी चाहिए। ध्यान रहे की अनारक्षित, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यार्थियों 60% अंकों के साथ पास होने चाहिए। वही एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवार 50% अंकों के साथ डिग्री प्राप्त किए होने चाहिए। इसके अलावा जो भी कैंडीडेट्स कोर्स के फाइनल ईयर तक पढ़ाई कर रहे हैं। वह भी अपना आवेदन कर सकते हैं। लेकिन आपसे इस भर्ती में पास सर्टिफिकेट भी मांगा जाएगा। जो आपके पास होना अनिवार्य है।

NMDC Recruitment 2026 Age Limit

एनएमडीसी स्टील लिमिटेड भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का अधिकतम उम्र 27 वर्ष तक होना चाहिए। इसके अलावा रिजर्व कैटेगरी के तहत आने वाले सभी अभ्यार्थियों को भारत सरकार के नियमानुसार आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी। उम्र में छूट की पूरी जानकारी नीचे दी गई है। और पीडब्ल्यूबीडी, पूर्व सैनिकों को भारत सरकार के नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

श्रेणी आयु सीमा में छूट
एससी, एसटी 5 साल
ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर) 3 साल

NMDC Recruitment 2026 Application Fee

आप सभी कैंडिडेट्स को इन पदों में आवेदन करने के लिए आपको कुछ एप्लीकेशन फीस भी जमा करनी होगी। और यह फीस रिफंडेबल नहीं होगा। आवेदन फीस श्रेणी के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है।

श्रेणी फीस
जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस ₹500
एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी, डिपार्टमेंटल कैंडिडेट नि:शुल्क

NMDC Recruitment 2026 Selection Process

अगर हम चयन प्रक्रिया की बात करें तो इस भर्ती के चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट, ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू शामिल है। इन्हीं तीन चरणों के आधार पर अभ्यर्थियों का फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार किया जाएगा।

  • कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT)
  • ग्रुप डिस्कशन
  • इंटरव्यू
  • फाइनल मेरिट लिस्ट

NMDC Recruitment 2026 Salary

इस भर्ती में चयनित होने के बाद उम्मीदवारों का एग्जीक्यूटिव ट्रेनिंग पद पर 6 महीने का ट्रेनिंग दिया जाएगा। और इस दौरान उम्मीदवारों को ₹50,000 बेसिक पे सैलरी दी जाएगी। और साथ में दिए का लाभ मिलेगा। ट्रेनिंग पूरा होने के बाद उम्मीदवारों को असिस्टेंट मैनेजर के पद पर नियुक्त किया जाएगा। और इस पद पर बेसिक सैलरी ₹60,000 प्रति महीना दिया जाएगा। और साथ में अन्य भत्ते का लाभ भी मिलेगा।

NMDC Recruitment 2026 Required Documents

देखिए इस भर्ती में आवेदन करते समय आपका कुछ आवश्यक दस्तावेज लगने वाला है। जो आपके पास होना अनिवार्य है। ऐसे में आपकी सहायता के लिए इस भर्ती में लगने वाले सभी आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी नीचे दी गई है। उसे ध्यान से पढ़कर सभी दस्तावेजों को अपने पास सुरक्षित रखें।

  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • हस्ताक्षर

NMDC Recruitment 2026 Apply Dates

जारी आधिकारिक विज्ञापन के अनुसार इस भर्ती का आवेदन प्रक्रिया 22 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है। वहीं अंतिम तिथि की बात करें तो 11 अगस्त 2026 को निर्धारित किया गया है। तो ऐसे में आपको यह सलाह दी जाती है। कि इसके निर्धारित अंतिम समय सीमा नजदीक आने का इंतजार ना करें। अपना आवेदन जल्द से जल्द पूरा करें।

NMDC Recruitment 2026 Apply Now

जितने भी अभ्यार्थी एनएमडीसी स्टील लिमिटेड की एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के भर्ती में आवेदन करना चाहते हैं। तो नीचे दिए गए निम्नलिखित स्टेप्स को ध्यान से पढ़ें। और उन्हें फॉलो करें।

  1. सबसे पहले आप इसके पोर्टल www.nmdc.co.in पर जाएं।
  2. अगर आपने यहां पहले से रजिस्टर्ड किया है। तो डायरेक्ट लॉगिन करें।
  3. वरना सबसे पहले आप अपना यहां रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  4. रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद प्राप्त यूजर और पासवर्ड की सहायता से इस वेबसाइट में लॉगिन करें।
  5. अब अपना आवेदन फॉर्म भरना शुरू करें।
  6. फार्म में मांगी गई सभी जरूरी डिटेल्स सही-सही दर्ज करें।
  7. आप अपने श्रेणी के मुताबिक फीस का भुगतान करें।
  8. अंत में फॉर्म को सबमिट कर इसके कन्फर्मेशन का एक प्रिंटआउट निकाल कर अपने भविष्य की सुरक्षा के लिए रख लें।

Note – आप सभी अभ्यार्थियों को यह सूचना दी जाती है। कि भर्ती में आवेदन करने से पहले इसके जारी किए गए नोटिफिकेशन को एक बार ध्यान से पढ़ें। और नोटिफिकेशन में प्राप्त जानकारी के मुताबिक ही अपना आवेदन पूरा करें।

Official Website Click Here
Official Notification Click Here
Apply Now Click Here

निष्कर्ष

एक अच्छे कंपनी में नौकरी पाने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है। क्योंकि भारत सरकार के एनएमडीसी स्टील लिमिटेड की ओर से एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों पर नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस भर्ती के कुल 102 रिक्तियां निकाली गई है। इसमें ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन और डिप्लोमा किए हुए उम्मीदवार शामिल हो सकते हैं। चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट, ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू शामिल है। इसका आवेदन प्रक्रिया 22 जुलाई 2026 से शुरू होकर 11 अगस्त 2026 तक चलने वाला है। और चयनित अभ्यार्थियों को बेसिक सैलरी ₹60,000 प्रति महीना दी जाएगी। और इसके अलावा अन्य भत्ते का लाभ भी मिलेगा।

FAQs

प्रश्न. एनएमडीसी ट्रेनी की सैलरी कितनी है?

उत्तर – एनएमडीसी एग्जीक्यूटिव ट्रेनी में चयनित कैंडिडेट्स को बेसिक सैलरी ₹60,000 प्रति महीना दिया जाएगा। और इसके अलावा उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार अन्य भत्ते का लाभ भी मिलेगा।

प्रश्न. एनएमडीसी भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

उत्तर – एनएमडीसी भर्ती में आवेदन करने के लिए आप एनएमडीसी के आधिकारिक वेबसाइट www.nmdc.co.in पर जाकर अपना फॉर्म भर सकते हैं।

और पढ़े

RRB JE Recruitment 2026

AAI Recruitment 2026

JSSC Para Teacher Vacancy 2026

Leave a Comment