RRB JE Recruitment 2026 :- रेलवे जेई भर्ती का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी, 4000+ वेकैंसी, सैलरी ₹35,000/- जल्द करें आवेदन।

रेलवे में नौकरी पाने का सपना देख रहे अभ्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। जी हां, आप बिल्कुल सही पढ़ रहे हैं। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) की ओर से जूनियर इंजीनियर के पदों पर नई भर्ती का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। RRB JE Recruitment 2026 के लिए कुल 4 हजार से भी अधिक रिक्तियां निकाली गई है। इसका आवेदन प्रक्रिया 14 अगस्त 2026 से शुरू होने वाला है। तो अगर आप भी वर्ष 2026 में सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं। और अपने सालों का सपना पूरा करना चाहते हैं। तो आप सभी के लिए यह बहुत ही बेहतरीन और शानदार अपॉर्चुनिटी है।

RRB JE Recruitment 2026

इसके जारी शॉर्ट नोटिफिकेशन के अनुसार RRB JE Recruitment 2026 में योग्य महिला और पुरुष दोनों कैंडीडेट्स अपना आवेदन ऑनलाइन माध्यम के जरिए कर सकते हैं। लेकिन आवेदन करने से पहले आप सभी के पास इस भर्ती के टोटल पोस्ट, क्वालीफिकेशन, एज लिमिट, एप्लीकेशन फीस, सिलेक्शन प्रोसेस, सैलरी, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन तिथि आदि से जुड़ी पूरी जानकारी आपके पास होना चाहिए। ऐसे में इस भर्ती की संपूर्ण जानकारी नीचे दी गई है। आपसे अनुरोध है कि इस आर्टिकल को शुरू से लेकर अंत तक जरूर पढ़िएगा।

RRB JE Recruitment 2026 Overview

भर्ती संस्था रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB)
कुल पद 4,098
अप्लाई मोड ऑनलाइन (महिला/पुरुष)
पद का नाम जूनियर इंजीनियर समेत अन्य पद
योग्यता इंजिनियरिंग में डिप्लोमा, बी.ई, बीटेक
आवेदन तिथि 14 अगस्त 2026
अंतिम तिथि 13 सितंबर 2026
चयन प्रक्रिया कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, मेडिकल एग्जामिनेशन, फाइनल सिलेक्शन
ऑफिशियल वेबसाइट www.rrbapply.gov.in

RRB JE Recruitment 2026 Total Post

आधिकारिक विज्ञापन के मुताबिक इस भर्ती के लिए कुल 4,098 रिक्तियां निकाली गई हैं। जिसमें जूनियर इंजीनियर, डिपो मटेरियल सुपरिटेंडेंट, और केमिकल एवं मेटालर्जिकल असिस्टेंट के पद शामिल हैं।

RRB JE Recruitment 2026 Qualification

इस भर्ती में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेड में 3 साल का इंजीनियरिंग डिप्लोमा (Polytechnic) या आपके पास बी.ई या बी.टेक की डिग्री होनी चाहिए। इसके योग्यता के बारे में और भी अधिक जानकारी के लिए इसके जारी नोटिफिकेशन को जरूर पढ़ें।

RRB JE Recruitment 2026 Age Limit

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की इस भर्ती में आवेदन करने वाले अभ्यार्थियों का न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 33 वर्ष तक होना चाहिए। इसके अलावा आरक्षित वर्ग के तहत आने वाले सभी अभ्यार्थियों को सरकारी नियमानुसार आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।

RRB JE Recruitment 2026 Application Fee

आप सभी कैंडिडेट्स को आरआरबी जूनियर इंजीनियर भर्ती में आवेदन करने के लिए एप्लीकेशन फीस भी जमा करनी होगी। फीस श्रेणी के मुताबिक अलग-अलग निर्धारित की गई है। जानकारी के लिए बता दें कि इस भर्ती के परीक्षा में शामिल होने पर उम्मीदवारों का पैसा रिफंड भी किया जाएगा।

श्रेणी फीस रिफंड
जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस ₹500 ₹400
एससी, एसटी, ईबीसी ₹250 ₹250
पूर्व सैनिक, दिव्यांग, सभी महिला ₹250 ₹250

RRB JE Recruitment 2026 Selection Process

चयन प्रक्रिया की बात करें तो सबसे पहले कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट होगा। फिर डॉक्युमेंट वेरीफिकेशन, मेडिकल एग्जामिनेशन और अंत में फाइनल सिलेक्शन कर लिया जाएगा।

  • कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • मेडिकल एग्जामिनेशन
  • फाइनल सिलेक्शन

RRB JE Recruitment 2026 Salary

आरआरबी जूनियर इंजीनियर भर्ती में चयनित होने वाले कैंडिडेट्स को ₹35,000 प्रति महीना सैलरी दी जाएगी। और इसके अलावा सरकार के नियमानुसार अन्य भत्ते का लाभ भी मिलेगा।

RRB JE Recruitment 2026 Required Document

जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में अपना आवेदन करेंगे। उनके पास नीचे दिए गए निम्नलिखित डॉक्यूमेंट होने चाहिए। जिन लोगों के पास यह डॉक्यूमेंट अवेलेबल है। वह अपना आवेदन कर सकते हैं। और जिनके पास नहीं है वह जल्द से जल्द इन सभी डाक्यूमेंट्स को अपने पास रखें।

  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • हस्ताक्षर

RRB JE Recruitment 2026 Exam Pattern

इस भर्ती में सिलेक्शन से पहले आपको कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट देना होगा। जिसमें सीबीटी-1 और सीबीटी-2 परीक्षा होगा। इन दोनों चरणों में परीक्षा देने से पहले आप सभी के पास इसके एग्जाम पैटर्न का संपूर्ण जानकारी होना अनिवार्य है। इसके एग्जाम पैटर्न की पूरी विस्तृत जानकारी नीचे दी गई है।

सीबीटी-1 परीक्षा – इसमें गणित से 30 प्रश्न, जनरल इंटेलिजेंस और रिजनिंग से 25 प्रश्न, जनरल अवेयरनेस से 15 प्रश्न और सामान्य विज्ञान से 30 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। यानी कि परीक्षा में कुल बहुविकल्पीय 100 प्रश्न आयेंगे 100 अंकों के लिए और समय 90 मिनट के लिए दिया जाएगा। दिव्यांग उम्मीदवारों को 120 मिनट का समय दिया जाएगा।

सीबीटी-2 परीक्षा – इस परीक्षा में जनरल अवेयरनेस से 15 प्रश्न, फिजिक्स और केमिस्ट्री से 15 प्रश्न, बेसिक ऑफ कंप्यूटर और एप्लिकेशन से 10 प्रश्न, एनवायरनमेंट एंड पॉल्यूशन कंट्रोल से 10 प्रश्न और तकनीकी क्षमता से 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। यानी के आपके इस परीक्षा में 150 बहुविकल्पीय प्रश्न आयेंगे। कुल 150 अंकों के लिए और समय 2 घंटे का दिया जाएगा।

RRB JE Recruitment 2026 Apply Date

देखिए इसके जारी किए गए शॉर्ट नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती का आवेदन प्रक्रिया 14 अगस्त 2026 से शुरू होने वाला है। और अंतिम तिथि की बात करे तो 13 सितंबर 2026 को निर्धारित किया गया है। तो ऐसे में आपको यह सलाह दी जाती है। कि आवेदन शुरू होते ही अपना फॉर्म भर दे इसके अंतिम तिथि नजदीक आने का इंतजार ना करें।

RRB JE Recruitment 2026 Apply Now

इसका आवेदन बहुत ही चल शुरू होने वाला है। ऐसे में आपकी सहायता के लिए नीचे आवेदन करने की पूरी जानकारी स्टेप बाय स्टेप बताई गई है। जिसे आप पढ़कर अपना आवेदन आसानी से कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले आपके आधिकारिक वेबसाइट www.rrbapply.gov.in पर जाएं।
  2. अब आप “Apply Online” के लिंक पर क्लिक करें।
  3. अगर आपने पहले से इस वेबसाइट में रजिस्टर्ड किए हैं तो डायरेक्ट लॉगिन करें।
  4. वरना सबसे पहले अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  5. रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद प्राप्त यूजर आईडी और पासवर्ड की सहायता से लॉगिन करें।
  6. अब आपसे मांगी गई सभी जानकारी सही-सही दर्ज करें।
  7. साथ में आपसे मांगी गई डॉक्यूमेंट, अपना फोटो और हस्ताक्षर स्कैन कर अपलोड करें।
  8. आप अपने श्रेणी के मुताबिक फीस का भुगतान करें।
  9. हम तुम्हें फार्म को सबमिट कर इसका एक प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास सुरक्षित जरूर रखें।

Note – इस भर्ती में आवेदन करने से पहले इसके जारी किए गए आधिकारिक शॉर्ट नोटिफिकेशन को एक बार ध्यान से जरूर पढ़ें और नोटिफिकेशन में दी गई जानकारी के मुताबिक आप अपना आवेदन करने का निर्णय तय करें।

Official Website Click Here
Official Notification Click Here
Apply Now Coming Soon

निष्कर्ष

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की ओर से एक बार फिर से जूनियर इंजीनियर के 4 हजार से भी अधिक रिक्तियां निकाली गई हैं। इस भर्ती का शॉर्ट नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। इसके चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन शामिल है। चयनित हुए उम्मीदवारों को ₹35,000 प्रति महीना सैलरी दी जाएगी। और इसका आवेदन प्रक्रिया 14 अगस्त 2026 से शुरू होकर 13 सितंबर 2026 तक चलने वाला है। आवेदक अभ्यार्थियों का उम्र 18 से 33 वर्ष तक होना चाहिए।

FAQ

प्रश्न. जूनियर इंजीनियर बनने के लिए क्या योग्यताएं चाहिए?

उत्तर- आरआरबी जूनियर इंजीनियर भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेड में 3 साल का इंजीनियरिंग डिप्लोमा होना चाहिए। या बी.ई/बी.टेक होना चाहिए। और आवेदक कैंडिडेट्स का उम्र 18 से 33 वर्ष तक होना बहुत जरूरी है।

प्रश्न. रेलवे जूनियर इंजीनियर की सैलरी कितनी होती है?

उत्तर- आरआरबी जूनियर इंजीनियर भर्ती में चयनित हुए अभ्यर्थियों को बेसिक पे ₹35,000 प्रति महीना सैलरी दी जाएगी। और इसके अलावा अन्य भत्ते का लाभ भी मिलेगा।

और पढ़े

JSSC Para Teacher Vacancy 2026

BHEL Apprentice Vacancy 2026

AAI Recruitment 2026

Leave a Comment