IBPS Clerk Recruitment 2026 :- ग्रेजुएशन वालों को सरकारी नौकरी पाने का मौका, 15000+ नई वैकेंसी, अधिकतम उम्र 28 वर्ष, यहां पढ़े पुरी जानकारी।

एक अच्छे बैंक में सरकारी नौकरी पाने की तैयारी कर रहे अभ्यार्थियों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। जी हां, इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सिलेक्शन (IBPS) कि ओर से क्लर्क के पदों पर नई भर्ती का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। और IBPS Clerk Recruitment 2026 भर्ती बैंक ऑफ़ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक, कैनरा बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, यूको बैंक जैसे देश के बड़े बब्लिक सेक्टरों के लिए की जाएगी। शॉर्ट नोटिफिकेशन के मुताबिक इसका आवेदन 01 अगस्त 2026 से शुरू होगा। तो अगर आप भी बैंकिंग सेक्टर में अपना करियर सेट करना चाहते हैं। तो आप सभी के लिए यह बेहतरीन अवसर है।

IBPS Clerk Recruitment 2026

IBPS Clerk Recruitment 2026 इंस्टिट्यूट ऑफ़ बैंकिंग पर्सोनेल सिलेक्शन (IBPS) कॉमन रिक्रूटमेंट प्रोसेस (CRP) के मध्यान कस्टमर सर्विस एसोसिएट (CAS) की भर्ती की जाएगी। इस आर्टिकल के जरिए आपको इसके जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार टोटल पोस्ट, क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, एप्लीकेशन फीस, सिलेक्शन प्रोसेस, सैलरी, आवश्यक दस्तावेज, एग्जाम पैटर्न, आवेदन तिथि आदि से संबंधित संपूर्ण जानकारी देने वाला हु। तो आपसे अनुरोध है। कि इस आर्टिकल को शुरू से लेकर अंत तक जरूर पढ़िएगा।

IBPS Clerk Recruitment 2026 Overview

भर्ती संस्था इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल (IBPS)
कुल पद जारी नहीं
पद का नाम क्लार्क
योग्यता सिंपल ग्रेजुएशन
आवेदन तिथि 1 अगस्त 2026
अंतिम तिथि 21 अगस्त 2026
प्री एग्जामिनेशन ट्रेनिंग सितंबर 2026
प्रीलिम्स एग्जाम तिथि अक्टूबर 2026
प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी तिथि नवंबर 2026
मेंस एग्जाम तिथि दिसंबर 2026
प्रोविजनल अलॉटमेंट मार्च 2027
चयन प्रक्रिया प्रीलिम्स एग्जाम, मेंस एग्जाम, फाइनल मेरिट लिस्ट
ऑफिसियल वेबसाइट www.ibps.in

IBPS Clerk Recruitment 2026 Total Post

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती के लिए अभी टोटल पोस्ट निर्धारित नहीं किए गए हैं। अगर हम पिछले साल निकली भर्तियों से तुलना करें। तो 2022 में 6,035 पोस्ट, 2023 में 4,545 पोस्ट, 2024 में 11,826 पोस्ट और 15,701 पोस्ट निकाला गया था। तो हो सकता है। कि इस वर्ष भी 15,000 से भी अधिक रिक्तियां निकाली जा सकती है।

IBPS Clerk Recruitment 2026 Qualification

इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री किए होने चाहिए। इसके लिए विषय संबंधित कोई भी बाध्यता नहीं रखी गई है। तो ऐसे में अगर आपने सिंपल ग्रेजुएशन किसी भी विषय में किया है। तो आप अपना फॉर्म भर सकते हैं।

IBPS Clerk Recruitment 2026 Age Limit

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष तक होनी चाहिए। इसके अलावा आरक्षित वर्ग के तहत आने वाले सभी कैंडिडेट्स को आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी। छूट की पूरी जानकारी नीचे टेबल में दी गई है उसे ध्यान से पढ़ें।

श्रेणी आयु सीमा में छूट
एससी, एसटी 5 साल
ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर) 3 साल
पीडब्ल्यूबीडी 10 साल

IBPS Clerk Recruitment 2026 Application Fee

अभ्यार्थियों को इस भर्ती में आवेदन करने के लिए एप्लीकेशन फीस भी जमा करनी होगी। आवेदन फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम के जरिए किया जाएगा। श्रेणी के मुताबिक फीस की विस्तृत जानकारी नीचे टेबल में दी गई है।

श्रेणी फीस
जनरल, ओबीसी, अन्य ₹850
एससी, एसटी, दिव्यांग, पूर्व सैनिक ₹175

IBPS Clerk Recruitment 2026 Selection Process

चयन प्रक्रिया की बात करें तो इस भर्ती में उम्मीदवारों को दो चरण को क्लियर करना होगा। पहले चरण में प्रीलिम्स एग्जाम और दूसरे चरण में मेंस एग्जाम होगा। अंत में इनके आधार पर उम्मीदवारों का चयन कर लिया जाएगा।

  • प्रीलिम्स एग्जाम
  • मेंस एग्जाम
  • फाइनल सिलेक्शन

IBPS Clerk Recruitment 2026 Salary

क्लर्क के पद में चयनित होने वाले अभ्यार्थियों को प्रारंभिक वेतन ₹37,000 से ₹42,000 प्रति महीना सैलरी मिलने वाला है। इसके अलावा उम्मीदवारों को अन्य भत्ते का लाभ भी दिया जाएगा।

IBPS Clerk Recruitment 2026 Required Documents

आईबीपीएस क्लार्क भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास नीचे दिए गए महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट होने बहुत जरूरी है। तो आपसे अनुरोध है कि इस भर्ती का आवेदन शुरू होने से पहले सभी डाक्यूमेंट्स को अपने पास सुरक्षित रखें।

  • 10वीं और 12वीं का मार्कशीट
  • स्नातक डिग्री मार्क्स सर्टिफिकेट
  • जाति प्रमाण पत्र
  • दिव्यांग प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • ईमेल आईडी
  • मोबाइल नंबर
  • हस्ताक्षर

IBPS Clerk Recruitment 2026 Exam Pattern

इस भर्ती में सिलेक्टेड होने से पहले आप सभी अभ्यार्थियों को प्रीलिम्स एग्जाम और मेंस एग्जाम देना होगा। लेकिन इन परीक्षाओं को देने से पहले आप सभी के पास इसके एग्जाम पैटर्न की पूरी जानकारी होना अनिवार्य है। नीचे विस्तृत जानकारी दी गई है।

प्रीलिम्स एग्जाम :- यह एग्जाम अक्टूबर 2026 में आयोजित किया जाएगा। जिसमें इंग्लिश लैंग्वेज, न्यूमेरिकल एबिलिटी और रिजनिंग से बहुविकल्पीय 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। इस भर्ती में हर सेक्शन के लिए 20-20 मिनट का समय दिया जाएगा। जानकारी के लिए बता दें कि इस परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 का नेगेटिव मार्किंग भी लगने वाला है।

मेंस एग्जाम :- प्रीलिम्स एक्जाम को क्वालीफाई करने वाले अभ्यार्थियों को मेंस एग्जाम भी देना होगा। इसमें जनरल या फाइनेंशियल अवेयरनेस, जनरल इंग्लिश, रीजनिंग एबिलिटी, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड से 155 प्रश्न पूछे जाएंगे। जो पूरे 200 अंकों के लिए होगा। मेंस एग्जाम में भी हर सेक्शन के लिए अलग-अलग टाइमिंग निर्धारित किया जाएगा। और प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 का नेगेटिव मार्किंग भी लगेगा। मेंस एग्जाम का आयोजित दिसंबर 2026 में किया जाएगा।

IBPS Clerk Recruitment 2026 Apply Dates

देखिए इस भर्ती का आवेदन प्रक्रिया 1 अगस्त 2026 से शुरू कर दी जाएगी। वहीं अंतिम तिथि की बात करें तो 21 अगस्त 2026 तक चलने वाला है। ऐसे में आप सभी को यह सलाह दी जाती है। कि इस भर्ती का आवेदन शुरू होते ही अपना आवेदन फॉर्म भरे। इसके अंतिम तिथि नजदीक आने का इंतजार ना करें।

IBPS Clerk Recruitment 2026 Apply Now

जितने भी कैंडीडेट्स आईबीपीएस क्लर्क भर्ती में अपना आवेदन करना चाहते हैं। तो नीचे दिए गए निम्नलिखित स्टेप्स को ध्यान से पढ़ें और उसे फॉलो करें। ध्यान रहे कि यह स्टेप्स आवेदन शुरू होने के बाद ही काम करेंगे।

  1. सबसे पहले आप आईबीपीएस के आधिकारिक वेबसाइट www.ibps.in पर जाएं।
  2. आप आपको होम पेज पर सीआरपी क्लर्क या कस्टमर सर्विस एसोसिएट का टैब दिखेगी उस पर क्लिक करें।
  3. अगर आप पहले से यहां रजिस्टर्ड है तो डायरेक्ट लॉगिन करें।
  4. वरना नए रजिस्ट्रेशन पर क्लिक कर अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  5. रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद प्राप्त यूजर और पासवर्ड की सहायता से इस वेबसाइट में लॉगिन करें।
  6. अब आप अपना आवेदन फॉर्म भरना शुरू करें।
  7. फार्म में मांगी गई सभी डिटेल्स सही-सही दर्ज करें।
  8. साथ में आप अपना फोटो, हस्ताक्षर और अन्य डॉक्यूमेंट स्कैन करो अपलोड करें।
  9. आप अपने श्रेणी के अनुसार एप्लीकेशन फीस का भुगतान करें।
  10. अंत में फॉर्म को सबमिट कर इसका एक प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास रख ले।

Note – इस भर्ती में आवेदन करने से पहले आपसे अनुरोध है कि इसके जारी किए गए नोटिफिकेशन को एक बार ध्यान से पढ़ें और नोटिफिकेशन में दिए गए जानकारी के अनुसार अपना आवेदन फार्म भरे।

Official Website Click Here
Official Notification Click Here
Apply Now Click Here

निष्कर्ष

बैंक में अच्छी नौकरी पाने का सपना देख रहे कैंडिडेट्स के लिए बड़ी खुशखबरी है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सिलेक्शन (IBPS) कि ओर से क्लर्क के पदों पर नई भर्ती का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस भर्ती में ग्रेजुएशन किए हुए उम्मीदवार अपना आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया में प्रीलिम्स एक्जाम, मेंस एक्जाम शामिल है। इसका आवेदन प्रक्रिया एक अगस्त 2026 से शुरू कर दिया जाएगा। और 21 अगस्त 2026 तक चलेगा। आवेदक उम्मीदवारों का उम्र न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष तक होनी चाहिए।

FAQs

प्रश्न. आईबीपीएस में क्लर्क की सैलरी कितनी होती है?

उत्तर – आईबीपीएस क्लर्क भर्ती में चयनित होने वाले कैंडिडेट्स को ₹37,000 से ₹42,000 प्रति महीना सैलरी मिलने वाला है। इसके अलावा उम्मीदवारों को अन्य भत्ते का लाभ भी मिलेगा।

प्रश्न. आईबीपीएस क्लर्क के लिए आयु सीमा क्या है?

उत्तर – आईबीपीएस क्लर्क भारती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का न्यूनतम उम्र 20 वर्ष और अधिकतम उम्र 28 वर्ष तक होनी चाहिए। इसके अलावा रिजर्व कैटेगरी के तहत आने वाले सभी अभ्यार्थियों को आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।

प्रश्न. आईबीपीएस क्लर्क की योग्यता क्या होनी चाहिए?

उत्तर – देखिए आईबीपीएस क्लर्क भर्ती 2026 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री किए होने चाहिए।

और पढ़े

RPSC Recruitment 2026

NMDC Recruitment 2026

RRB JE Recruitment 2026

Leave a Comment