MP Patwari Recruitment 2026 :- एमपी पटवारी के कुल 200 पदों पर निकली भर्ती, योग्यता- ग्रैजुएशन डिग्री, दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए मौका।

जो दिव्यांग लोग हैं। उनके लिए सरकारी नौकरी पाने का बेहतरीन मौका आ गया है। जी हां, मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) की ओर से पटवारी के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। MP Patwari Recruitment 2026 के माध्यम से कुल 200 रिक्तियां भरे जाएंगे। इसमें वैसे दिव्यांग अभ्यार्थी अपना आवेदन कर पाएंगे। जो स्नातक की डिग्री प्राप्त किए हुए हैं। इस भर्ती का आवेदन प्रक्रिया 04 अगस्त 2026 से शुरू हो चुका है। तो अगर आप दिव्यांग होकर भी पटवारी की सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं। तो आपके लिए यह बहुत ही बेहतरीन मौका है। इसे हाथ से मत जाने दीजिए।

MP Patwari Recruitment 2026

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार MP Patwari Recruitment 2026 में चयनित कैंडीडेट्स का नियुक्ति राजस्व विभाग के अंतर्गत की जाएगी। और यह भर्ती समूह-2, उप समूह-4 संयुक्त भर्ती परीक्षा 2026 के तहत किया जाएगा। इस भर्ती में शामिल होने से पहले आप सभी के पास इस भर्ती टोटल पोस्ट, क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, एप्लीकेशन फीस, सिलेक्शन प्रोसेस, सैलरी, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन तिथि आदि से संबंधित संपूर्ण जानकारी होनी चाहिए। नीचे आर्टिकल में स्टेप बाय स्टेप विस्तृत जानकारी दी गई है। ध्यानपूर्वक अच्छे से पढ़ें।

MP Patwari Recruitment 2026 Overview

भर्ती संस्था मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB)
कुल पद 200
पद का नाम पटवारी
योग्यता ग्रेजुएशन + CPCT स्कोर कार्ड
आयु सीमा 18 से 45 वर्ष
चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा
आवेदन तिथि 04 अगस्त 2026
अंतिम तिथि 18 अगस्त 2026
करेक्शन तिथि 23 अगस्त 2026
परीक्षा तिथि 22 सितंबर 2026
ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in

MP Patwari Recruitment 2026 Total Post

ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती के लिए कुल 200 रिक्तियां निकाली गई हैं। जिसमें पटवारी के पद शामिल है। सभी पदों की विस्तृत जानकारी नीचे दी गई है।

दिव्यांग श्रेणी कुल पद
श्रवण बाधित (EH) 94
लोकोमोटर विकलांगता (LD) 45
बहुविकलांगता/आर्टिज्म/बौद्धिक विकलांगता (MD) 61
कुल पद 200

MP Patwari Recruitment 2026 Qualification

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री पास होने चाहिए। इसके अलावा आवेदक उम्मीदवार भारत के नागरिक होने चाहिए। साथ ही मध्य प्रदेश के स्थाई निवासी भी होने चाहिए। उम्मीदवारों के पास हिंदी टाइपिंग और कंप्यूटर दक्षता से जुड़ी CPCT स्कोर कार्ड होना अनिवार्य है। और अगर चयन के समय उम्मीदवारों के पास CPCT स्कोर कार्ड नहीं होता है। तो नियुक्ति के 3 साल के भीतर इसे पास करना होगा। साथ ही आवेदक कैंडिडेट्स के पास संबंधित दिव्यांग प्रमाण पत्र भी होना चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार मध्य प्रदेश रोजगार कार्यालय में लाइव पंजीकरण होना जरूरी है।

MP Patwari Recruitment 2026 Age Limit

मध्य प्रदेश के स्थाई निवासी दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम उम्र 1 जनवरी 2026 से 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 45 वर्ष तक होनी चाहिए। ध्यान रहे कि आवेदक उम्मीदवारों का उम्र 45 वर्ष से अधिक नहीं होना चाहिए।

MP Patwari Recruitment 2026 Application Fee

मध्य प्रदेश पटवारी भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फीस भी जमा करनी होगी। आवेदन फीस श्रेणी के मुताबिक अलग-अलग निर्धारित की गई है। जिनकी पूरी विस्तृत जानकारी नीचे टेबल में दी गई है। उसे ध्यान पूर्वक अच्छे से पढ़ें।

श्रेणी फीस
अनारक्षित (UR) ₹500
SC/ST/OBC/EWS (दिव्यांग के लिए) ₹250
लंबित कैंडीडेट्स के लिए निःशुल्क
पंजीकृत नागरिक लॉगइन शुल्क 20 अतिरिक्त
MP Online (क्योस्क शुल्क) 60 अतिरिक्त

MP Patwari Recruitment 2026 Selection Process

चयन प्रक्रिया की बात करे तो दिव्यांग उम्मीदवारों को सबसे पहले लिखित परीक्षा देना होगा। और फिर दस्तावेज सत्यापन, मेडिकल एग्जाम और कैरेक्टर परीक्षण होगा।

  • लिखित परीक्षा
  • दस्तावेज सत्यापन
  • मेडिकल एग्जाम
  • कैरेक्टर परीक्षण

MP Patwari Recruitment 2026 Salary

पटवारी के पद में चयनित उम्मीदवारों को 7वे वेतन आयोग के तहत पे मैट्रिक्स लेवल-5 के अनुसार ₹5,200 से ₹20,200 प्रति महीना सैलरी मिलने वाला है। अधिक जानकारी के लिए जारी नोटिफिकेशन को एक बार जरूर पढ़ें।

MP Patwari Recruitment 2026 Required Documents

देखिए इस भर्ती में आवेदन करने के लिए आप सभी के पास नीचे दिए गए निम्नलिखित डॉक्यूमेंट होने चाहिए। आपसे निवेदन है कि इस भर्ती में आवेदन करने से पहले इन सभी डाक्यूमेंट्स को अपने पास जरूर रखें।

  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • ईमेल आईडी
  • फोन नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर

MP Patwari Recruitment 2026 Exam Pattern

इसके लिखित परीक्षा में 200 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। जो 200 अंकों के लिए होंगे। और परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 का नेगेटिव मार्किंग भी लगने वाला है। और इस लिखित परीक्षा के लिए कुल 2 घंटे का समय दिया जाएगा।

MP Patwari Recruitment 2026 Apply Dates

आप सभी उम्मीदवारों को यह बता दें कि इस भर्ती का आवेदन प्रक्रिया 04 अगस्त 2026 से शुरू हो चुका है। और वही अंतिम तिथि की बात करें तो 18 अगस्त 2026 को निर्धारित किया गया है। ऐसे में आप सभी को यह सलाह दी जाती है, कि इसके निर्धारण अंतिम समय से पहले अपना आवेदन जल्द से जल्द पूरा करें।

MP Patwari Recruitment 2026 Apply Now

जो भी दिव्यांग कैंडीडेट्स अपना आवेदन मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से निकाली गई पटवारी भर्ती में आवेदन करना चाहते हैं। तो नीचे दिए गए निम्नलिखित स्टेप्स को ध्यान से पढ़ें। ध्यान रहे कि यह सभी स्टेप्स इसके निर्धारित अंतिम समय से पहले ही काम करेंगे।

  1. सबसे पहले आप इसके आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर आपको Group-2 Sub Group-4 MP Patwari Recruitment 2026 से संबंधित लिंक मिलेगा उस पर क्लिक करें।
  3. अब आप अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  4. रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद अपने यूजर और पासवर्ड की सहायता से वेबसाइट में लॉगिन करें।
  5. फार्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही दर्ज करें।
  6. साथ ही आप अपना फोटो हस्ताक्षर और अन्य डॉक्यूमेंट स्कैन कर अपलोड करें।
  7. अब आप अपने श्रेणी के मुताबिक आवेदन फीस का भुगतान करें।
  8. अंत में फॉर्म को सबमिट कर इसका एक प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास सुरक्षित रख ले।

Note – इस भर्ती में आवेदन करने से पहले आप सभी से अनुरोध है कि इसके जारी किए गए आधिकारिक नोटिफिकेशन को एक बार ध्यान से जरूर पढ़िएगा। और नोटिफिकेशन में दी गई जानकारी के मुताबिक ही अपना आवेदन फॉर्म भरियेगा।

Official Website Click Here
Official Notification Click Here
Apply Now Click Here

निष्कर्ष

दिव्यांग अभ्यार्थियों के लिए सरकारी नौकरी पाने का बेहतरीन मौका आ गया है। जी हां, मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए पटवारी के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। यह भर्ती कुल 200 पदों पर निकाली गई है। आवेदक कैंडीडेट्स का उम्र 18 से 45 वर्ष के बीच होना चाहिए। और उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री पास होने चाहिए। इसका आवेदन प्रक्रिया 4 अगस्त 2026 से शुरू होकर 18 अगस्त 2026 तक चलने वाला है। इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को ₹5,200 से ₹20,200 प्रति महीना सैलरी मिलने वाला है। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन, मेडिकल एग्जाम और करैक्टर परीक्षण शामिल है।

FAQs

प्रश्न. पटवारी वेकेंसी 2026 के लिए कौन आवेदन कर सकता है?

उत्तर – मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से निकाली गई पटवारी की भर्ती में ग्रेजुएशन किए हुए दिव्यांग अभ्यार्थी अपना आवेदन कर सकते हैं। और साथ में CPCT स्कोर कार्ड भी होना चाहिए।

प्रश्न. पटवारी की 1 महीने की सैलरी कितनी होती है?

उत्तर – मध्य प्रदेश में पटवारी के पद पर चयनित कैंडिडेट्स को सातवें वेतन आयोग के तहत पे मैट्रिक्स लेवल 5 के अनुसार ₹5,200 से ₹20,200 प्रति महीना सैलरी मिलने वाला है।

और पढ़े

Sainik School Recruitment 2026

Indian Post Vacancy 2026

SKAU Non Teaching Vacancy 2026

Leave a Comment