BOB Recruitment 2026 :- बैंक ऑफ़ बड़ौदा में मैनेजर सहित अन्य पदों पर भर्ती, 200+ वैकेंसी, सैलरी ₹85,920/-, जल्द करें आवेदन।

अगर आपका बैंक में सरकारी नौकरी पाने का सपना है। तो आपके लिए बहुत ही बेहतरीन अपॉर्चुनिटी आ चुकी है। जी हां, बैंक ऑफ बड़ौदा की ओर से 6 डिपार्टमेंट में रेगुलर बेस पर मैनेजर, सीनियर मैनेजर, टेक्निकल मैनेजर, टेक्निकल ऑफिसर समेत कई विभिन्न पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया गया है। और BOB Recruitment 2026 के लिए कुल 200 से भी ज्यादा रिक्तियां निकाली गई है। इसका आवेदन प्रक्रिया 6 अगस्त 2026 से शुरू कर दी गई है। ऐसे में योग्य उम्मीदवार इसके आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन ऑनलाइन माध्यम के द्वारा कर सकते हैं।

BOB Recruitment 2026

BOB Recruitment 2026 योग्य उम्मीदवारों का चयन डिजिटल बैंकिंग डिपार्मेंट, फैसिलिटी मैनेजमेंट डिपार्मेंट, इनफॉरमेशन सिक्योरिटी डिपार्टमेंट, सिक्योरिटी डिपार्टमेंट, एंटरप्राइज टाटा मैनेजमेंट ऑफिसर डिपार्मेंट और कॉरपोरेट अकाउंट्स एंड टैक्सेशन प्लानिंग डिपार्टमेंट में किया जाएगा। तो जो अनुभवी अभ्यार्थी अपना जॉब बदलना चाहते हैं। तो यह आपके लिए बेहतरीन मौका है। लेकिन इससे पहले आपको इस भर्ती के टोटल पोस्ट, क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, एप्लीकेशन फीस, सिलेक्शन प्रोसेस, सैलरी, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन तिथि आदि से संबंधित संपूर्ण जानकारी होना चाहिए। नीचे आर्टिकल में पूरी विस्तृत जानकारी दी गई है। ध्यान से पढ़ें।

BOB Recruitment 2026 Overview

भर्ती संस्था बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB)
कुल पद 206
पद का नाम मैनेजर, टेक्निकल मैनेजर, सीनियर मैनेजर समेत अन्य पद
अप्लाई मोड ऑनलाइन (महिला/पुरुष)
योग्यता पदानुसार
आवेदन तिथि 6 अगस्त 2026
अंतिम तिथि 26 अगस्त 2026
सैलरी पदानुसार
ऑफिशियल वेबसाइट bankofbaroda.bank.in

BOB Recruitment 2026 Total Post

बैंक ऑफ़ बड़ौदा की ओर से इस भर्ती के लिए कुल 206 रिक्तियां निकाली गई है। जिसमें कई विभिन्न डिपार्टमेंट के पद शामिल है। सभी पदों की जानकारी नीचे टेबल में दी गई है। उसे ध्यान से देखें।

पद का नाम ग्रेड/स्केल पदों की संख्या
मैनेजर डिजिटल प्रोडेक्ट MMG/S-II 13
सीनियर मैनेजर डिजिटल प्रोडक्ट MMG/S-III 01
प्रोडक्ट मैनेजर डिजिटल लीडिंग MMG/S-II 05
टेक्निकल ऑफिसर सिविल इंजिनियर JMG/S-I 35
टेक्निकल मैनेजर सिविल इंजिनियर MMG/S-II 21
टेक्निकल सीनियर मैनेजर – सिविल इंजिनियर MMG/S-III 06
टेक्निकल ऑफिसर-इलेक्ट्रिकल इंजीनियर JMG/S-I 15
टेक्निकल मैनेजर-इलेक्ट्रिकल इंजिनियर MMG/S-II 09
मैनेजर-इलेक्ट्रिकल इंजीनियर MMG/S-III 02
मैनेजर-इनफार्मेशन सिक्योरिटी MMG/S-II 13
सीनियर मैनेजर इन्फोर्मेशन सिक्योरिटी MMG/S-III 03
मैनेजर सिक्योरिटी MMG/S-II 54
चीफ मैनेजर डाटा साइंटिस्ट SMG/S-IV 01
सीनियर मैनेजर डाटा साइंटिस्ट MMG/S-III 01
सीनियर मैनेजर डाटा प्रोफाइलिंग-DQ MMG/S-III 02
सीनियर मैनेजर-बीआई एंड डैशबोर्ड डेवलपमेंट MMG/S-III 08
मैनेजर टैक्सेशन MMG/S-II 05
मैनेजर अकाउंट्स MMG/S-II 05
सीनियर मैनेजर टैक्सेशन MMG/S-III 02
सीनियर मैनेजर अकाउंट्स MMG/S-III 02
चीफ मैनेजर इनवेस्टर रिलेशंस 01
कुल पद 206

BOB Recruitment 2026 Qualification

इस भर्ती में योग्यता पद के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। नीचे कुछ पदों के योग्यताएं बताई गई है। उसे ध्यान से पढ़ें और अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन जरूर चेक आउट करें।

  • मैनेजर डिजिटल प्रोडक्ट – इस पद के लिए उम्मीदवारों के पास इन्फोर्मेशन टेक्नोलॉजी या कंप्यूटर साइंस या इलेक्ट्रिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में बी.ई या बीटेक की डिग्री होनी चाहिए। और साथ ही 3 साल का अनुभव भी होना जरूरी है।
  • सीनियर मैनेजर – इसके लिए उम्मीदवारों के पास बी.ई या बीटेक की डिग्री होनी चाहिए। और साथ ही 6 साल का अनुभव भी होना चाहिए।
  • टेक्निकल ऑफिसर सीनियर इंजिनियरिंग – आपके पास बी.ई या बीटेक की डिग्री होनी चाहिए और साथ ही 2 साल का अनुभव भी होना अनिवार्य है।

ऐसे ही सभी पौधों के लिए अलग-अलग योग्यता तय की गई है। आपसे अनुरोध है। की पूरी जानकारी के लिए नोटिफिकेशन को जरूर पढ़ें।

BOB Recruitment 2026 Age Limit

आवेदक उम्मीदवारों का आयु सीमा भी पद के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों का न्यूनतम उम्र 23 वर्ष और अधिकतम उम्र 43 वर्ष तक होनी चाहिए। इसके अलावा आरक्षित वर्ग के तहत आने वाले सभी कैंडिडेट्स को आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।

BOB Recruitment 2026 Application Fee

इस भर्ती में आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फीस भी जमा करनी होगी। आवेदन फीस श्रेणी के मुताबिक अलग-अलग निर्धारित की गई है।

श्रेणी फीस
जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस ₹850
एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी, डीईएसएम, महिला ₹175

BOB Recruitment 2026 Selection Process

चयन प्रक्रिया की बात करें तो इस भर्ती में उम्मीदवारों का कई चरणों के आधार पर चयन किया जाएगा। सभी चरणों की जानकारी नीचे पूरे डिटेल्स में बताई गई है उसे ध्यान से पढ़ें।

लिखित परीक्षा – सबसे पहले उम्मीदवारों का लिखित परीक्षा होगा। जिसमें रीजनिंग, इंग्लिश लैंग्वेज, प्रोफेशनल नॉलेज, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड से संबंधित 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। जो पूरे 225 अंकों के होंगे। और परीक्षा के लिए कुल 150 मिनट समय दिया जाएगा।

पर्सनल इंटरव्यू/साइकोमैट्रिक टेस्ट – लिखित परीक्षा होने के बाद उम्मीदवारों का इंटरव्यू या साइकोमेट्रिक टेस्ट होगा। जिसमें जनरल और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 60% अंक लाना जरूरी है। वही आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 55% अंक लाना अनिवार्य है। इसे क्वालीफाई करने के बाद अगले चरण के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

BOB Recruitment 2026 Salary

चयनित उम्मीदवारों की सैलरी पे स्केल ग्रेड के अनुसार निर्धारित की गई है। JMG/S-I इस स्केल के लिए ₹48,480 से ₹85,920 प्रति महीना सैलरी मिलने वाला है। और MMGS/S-II इस स्केल के लिए ₹64,820 से ₹93,960 प्रति महीना, MMG/S-III इस स्केल के लिए ₹85,920 से ₹1,05,280 प्रति महीना मिलने वाला है। वही SMG/S-IV स्केल के लिए ₹1,02,300 से ₹1,20,940 प्रति महीना सैलरी मिलने वाला है।

BOB Recruitment 2026 Required Documents

देखिए इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास नीचे दिए गए डॉक्यूमेंट होने चाहिए। तो आपसे अनुरोध है कि इस भर्ती में अपना आवेदन फार्म भरने से पहले इन सभी डाक्यूमेंट्स को अपने पास सुरक्षित रखें।

  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • अनुभव प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • हस्ताक्षर

BOB Recruitment 2026 Apply Dates

इस भर्ती का आवेदन प्रक्रिया 6 अगस्त 2026 से शुरू कर दिया गया है। वहीं अंतिम तिथि की बात करें तो 26 अगस्त 2026 को निर्धारित किया गया है। ऐसे में उम्मीदवारों को यह सलाह दी जाती है। कि इसके निर्धारित अंतिम समय से पहले अपना आवेदन करें।

BOB Recruitment 2026 Apply Now

जो भी उम्मीदवार बैंक ऑफ़ बड़ौदा की इस नई भर्ती में आवेदन करना चाहते हैं। तो नीचे दिए गए निम्नलिखित स्टेप्स को ध्यान से पढ़ें। और उसे फॉलो करें।

  1. सबसे पहले आप इसके आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.bank.in पर जाएं।
  2. यहां पर आपको इस भर्ती से संबंधित लिंक मिलेगा, उसपर क्लिक करें।
  3. अब आपको अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  4. रजिस्ट्रेशन होने के बाद प्राप्त यूजर और पासवर्ड की सहायता से लॉगिन करें।
  5. अब अपना आवेदन फॉर्म भरना शुरू करें।
  6. फार्म में मांगी गई सभी डिटेल से सही-सही दर्ज करें।
  7. इसके साथ ही आप अपना फोटो, हस्ताक्षर और अन्य डॉक्यूमेंट स्कैन कर अपलोड करें।
  8. अपनी श्रेणी के मुताबिक फीस का भुगतान करें।
  9. अंत में फॉर्म को सबमिट कर इसके कन्फर्मेशन का एक प्रिंटआउट जरूर निकले।

Note – इस भर्ती में आवेदन करने से पहले आप सभी को यह सलाह दी जाती है। कि इस भर्ती के जारी किए गए नोटिफिकेशन को एक बार ध्यान से पढ़ें और नोटिफिकेशन में दी गई जानकारी के मुताबिक ही अपना आवेदन करें।

Official Website Click Here
Official Notification Click Here
Apply Now Click Here

निष्कर्ष

अगर आप बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं। तो आपके लिए बैंक ऑफ़ बड़ौदा की ओर से 6 डिपार्टमेंट में मैनेजर, सीनियर मैनेजर, टेक्निकल मैनेजर समेत कई विभिन्न पद निकले गए हैं। इस भर्ती के लिए कुल 200 से भी ज्यादा रिक्तियां जारी की गई है। इसमें योग्यता पद के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। सैलरी भी पे स्केल ग्रेड के अनुसार अलग-अलग और अच्छी खासी निर्धारित की गई है। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और इंटरव्यू शामिल है। इसका आवेदन प्रक्रिया 6 अगस्त 2026 से शुरू होकर 26 अगस्त 2026 तक चलने वाला है।

FAQs

प्रश्न. बैंक ऑफ बड़ौदा में 2026 में कौन-कौन सी वेकेंसी है?

उत्तर – बैंक ऑफ़ बड़ौदा में 2026 में 6 डिपार्टमेंट में रेगुलर बेस पर मैनेजर, सीनियर मैनेजर, टेक्निकल ऑफिसर समेत अन्य पदों के लिए भर्ती निकाली गई है।

प्रश्न. बॉब वेकेंसी 2026 की लास्ट डेट क्या है?

उत्तर – बैंक ऑफ़ बड़ौदा कि इस नई भर्ती का आवेदन प्रक्रिया 6 अगस्त 2026 से शुरू की गई है और 26 अगस्त 2026 तक चलने वाली है।

और पढ़े

MP Patwari Recruitment 2026

Sainik School Recruitment 2026

Indian Post Vacancy 2026

Leave a Comment