SBI Clerk Special Recruitment 2026 :- स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में क्लर्क पदो पर निकली भर्ती, 1400+ वैकेंसी, सैलरी ₹26,730/- जल्द करें आवेदन।

अगर आप बैंकिंग सेक्टर में अपना करियर बनाने का सोच चुके हैं। तो आपके लिए बेहतरीन अपॉर्चुनिटी आ गई है। जी हां, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की ओर से क्लर्क के 1,500 से अधिक पदों पर नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। SBI Clerk Special Recruitment 2026 यह भर्ती एससी या एसटी या ओबीसी बैकलॉग वेकेंसी को भरने के लिए है। जानकारी के लिए बता दें कि बैकलॉग का मतलब क्या होता है। इसका मतलब है कि जो पिछली भर्तियों में किसी कारण से खाली रह गए थे। यह भर्ती सभी लोगों के लिए नहीं होती, इन पदों के लिए सिर्फ संबंधित आरक्षित वर्ग के अभ्यार्थी ही आवेदन कर सकते हैं। तो अगर आप ऐसे में बैंक में भर्ती पाना चाहते हैं। तो यह बेहतरीन मौका है।

SBI Clerk Special Recruitment 2026

SBI Clerk Special Recruitment 2026 इसमें ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त किए हुए महिला एवं पुरुष अभ्यार्थी अपना आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 7 अगस्त 2026 से शुरू कर दी गई है। लेकिन आवेदन करने से पहले आप सभी के पास इस भर्ती के टोटल पोस्ट, क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, एप्लीकेशन फीस, सिलेक्शन प्रोसेस, सैलरी, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन तिथि आदि से संबंधित संपूर्ण जानकारी होनी चाहिए। नीचे आर्टिकल में पूरी जानकारी दी गई है उसे ध्यानपूर्वक अच्छे से पढ़े।

SBI Clerk Special Recruitment 2026 Overview

भर्ती संस्था स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI)
कुल पद 1,538
पद का नाम क्लर्क
अप्लाई मोड ऑनलाइन (महिला/पुरुष)
योग्यता ग्रेजुएशन डिग्री
आवेदन तिथि 7 अगस्त 2026
अंतिम तिथि 28 अगस्त 2026
सैलरी ₹24,050 से ₹26,730/-
चयन प्रक्रिया प्रीलिम्स एग्जाम, मेंस एग्जाम, लेंग्वेज टेस्ट, फाइनल सिलेक्शन
ऑफिशियल वेबसाइट sbi.bank.in

SBI Clerk Special Recruitment 2026 Total Post

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की ओर क्लर्क के कुल 1,538 रिक्तियां निकाली गई है। और यह सभी रिक्तियां स्टेट वाइज अलग-अलग तय की गई है। नीचे टेबल में पूरी रिक्तियों की जानकारी दी गई है।

राज्य रिक्तियां
आंध्र प्रदेश 88
भोपाल 134
बैंगलोर 120
छत्तीसगढ़ 26
ओडिशा 111
जम्मू कश्मीर UT 42
चंडीगढ़ UT 22
पंजाब 18
हिमाचल प्रदेश 11
तमिलनाडु 65
तेलंगाना 32
राजस्थान 106
पश्चिम बंगाल 55
दिल्ली 17
महाराष्ट्र 165
उत्तर प्रदेश 31
त्रिपुरा 22
गुजरात 289
असम 39
बिहार 12
झारखंड 133
कुल 1,538

SBI Clerk Special Recruitment 2026 Qualification

इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा जिन उम्मीदवारों के पास इंटीग्रेटेड डुअल डिग्री (IDD) है। वो भी अपना आवेदन कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे कि उनकी डिग्री 31 दिसंबर 2026 से पहले पूरी किए होने चाहिए। इसके साथ ही जो कैंडीडेट्स अंतिम सेमेस्टर में है। वह भी अपना आवेदन कर सकते हैं। बस उनको 31 दिसंबर 2026 से पहले पास होने का प्रमाण पत्र देना होगा।

SBI Clerk Special Recruitment 2026 Age Limit

आवेदक उम्मीदवारों का न्यूनतम उम्र 20 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। और अधिकतम उम्र 28 वर्ष से कम होनी चाहिए। आयु सीमा की गणना 1 अप्रैल 2026 के आधार पर की जाएगी। इसके अलावा उम्मीदवारों को श्रेणी के मुताबिक आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी। पूरी जानकारी नीचे टेबल में है।

श्रेणी छूट
ओबीसी 5 साल
एससी, एसटी 5 साल
पीडब्ल्यूबीडी ओबीसी 13 साल
एससी, एसटी पीडब्ल्यूबीडी 15 साल

SBI Clerk Special Recruitment 2026 Application Fee

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को अपने श्रेणी के मुताबिक आवेदन फीस भी जमा करनी होगी। श्रेणीवार फीस की जानकारी नीचे दी गई है।

श्रेणी फीस
ओबीसी ₹750
एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी, एक्स एस, डीएक्सएस निःशुल्क

SBI Clerk Special Recruitment 2026 Selection Process

चयन प्रक्रिया की बात करें तो इस भर्ती में अभ्यार्थियों का तीन चरणों के आधार पर चयन किया जाएगा। जिनकी पूरी विस्तृत जानकारी नीचे दिया गया है। ध्यानपूर्वक अच्छे से पढ़े।

प्रीलिम्स एग्जाम :- यह परीक्षा पूरे 100 अंकों के लिए होगा। जिसमें इंग्लिश, न्यूमेरिकल एबिलिटी, रीजनिंग एबिलिटी सब्जेक्ट से प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/4 का नेगेटिव मार्किंग लगने वाला है। और पूरे एग्जाम के लिए 1 घंटे का समय अवधि दिया जाएगा।

मेन एग्जाम :- इसमें जनरल या फाइनेंशियल अवेयरनेस, जनरल इंग्लिश, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, रीजनिंग एबिलिटी एंड कंप्यूटर एप्टीट्यूड से 190 प्रश्न पूछे जाएंगे। और यह परीक्षा 200 अंकों के लिए होगा। परीक्षा के लिए समय अवधि 1 घंटा 40 मिनट के लिए दिया जाएगा। और प्रत्येक गलत उत्तर पर नेगेटिव मार्किंग 1/4 का लगेगा।

लैंग्वेज टेस्ट :- परीक्षा क्वालीफाई करने के बाद उम्मीदवारों का लोकल लैंग्वेज टेस्ट होगा। जिन्होंने 10वीं और 12वीं में लोकल लैंग्वेज की पढ़ाई नहीं की है। जानकारी के लिए बता दें कि यह वर्बल और नॉनवर्बल टेस्ट होगा।

SBI Clerk Special Recruitment 2026 Salary

चयनित उम्मीदवारों को प्रारंभिक मूल वेतन ₹24,050 से ₹26,730 प्रति महीना मिलने वाला है। इसके अलावा डीए, एचआरए और अन्य भत्ते का लाभ भी दिया जाएगा।

SBI Clerk Special Recruitment 2026 Required Documents

स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया क्लर्क भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास नीचे दिए गए निम्नलिखित डॉक्यूमेंट होने चाहिए। ध्यानपूर्वक अच्छे से देखे कि कौन से डॉक्यूमेंट चाहिए।

  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • स्थानीय भाषा प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी

SBI Clerk Special Recruitment 2026 Apply Dates

देखिए इस भर्ती का आवेदन प्रक्रिया 7 अगस्त 2026 से शुरू कर दी गई है। वहीं आवेदक की अंतिम तिथि की बात करें तो 28 अगस्त 2026 तक चलने वाला है। ऐसे में आप सभी अभ्यार्थियों को यह सलाह दी जाती है। कि इस भर्ती के निर्धारित अंतिम समय से पहले अपना आवेदन पूरा कर ले।

SBI Clerk Special Recruitment 2026 Apply Now

जो भी उम्मीदवार एसबीआई क्लर्क भर्ती में अपना आवेदन फॉर्म भरना चाहते हैं। तो नीचे दिए गए निम्नलिखित स्टेप्स को ध्यान से पढ़ें और उसे फॉलो करें। ध्यान रहे कि अपना आवेदन अंतिम समय से पहले करें।

  1. सबसे पहले आप इसके आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर “Career” का सेक्शन दिखेगा उस पर क्लिक करें।
  3. यहां पर आपको जूनियर एसोसिएट से संबंधित लिंक दिखेगा उस पर क्लिक करें।
  4. अब आप “Apply Online” के लिंक पर क्लिक करें।
  5. अगर आपने पहले से यहां रजिस्टर्ड किया है। तो डायरेक्ट लॉगिन करें। वरना अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  6. रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद प्राप्त यूजर और पासवर्ड की सहायता से लॉगिन करें।
  7. अब अपना आवेदन फॉर्म भरना शुरू करें।
  8. फार्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही दर्ज करें।
  9. साथ ही आप अपना फोटो, हस्ताक्षर और अन्य डॉक्यूमेंट स्कैन कर अपलोड करें।
  10. आप अपने श्रेणी के मुताबिक फीस का भुगतान करें।
  11. अंत में फॉर्म को सबमिट कर इसका एक प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास जरूर रखें।

Note – इस भर्ती में आवेदन करने से पहले इसके जारी किए गए आधिकारिक नोटिफिकेशन को एक बार ध्यान से जरूर पढ़ें। और नोटिफिकेशन में दी गई जानकारी के मुताबिक अपना आवेदन करें।

Official Website Click Here
Official Notification Click Here
Apply Now Click Here

निष्कर्ष

जितने भी कैंडीडेट्स बैंकिंग सेक्टर में नौकरी पाना चाहते हैं। उनके लिए बेहतरीन मौका आ गया है। जी हां, स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की ओर से क्लर्क के 1500 से भी ज्यादा पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इसमें ग्रेजुएशन किए हुए अभ्यार्थी अपना आवेदन कर सकते हैं। आवेदक उम्मीदवारों का उम्र 20 और 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयन प्रक्रिया में प्रीलिम्स एक्जाम, मेंस एक्जाम, लैंग्वेज टेस्ट शामिल है। चयनित उम्मीदवारों को ₹24,050 से ₹26,730 प्रति महीना सैलरी मिलने वाला है।

FAQs

प्रश्न. एसबीआई क्लर्क पद के लिए आयु सीमा क्या है?

उत्तर – एसबीआई क्लर्क भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का न्यूनतम उम्र 20 वर्ष से अधिक और अधिकतम उम्र 28 वर्ष से कम होनी चाहिए। इसके अलावा कुछ श्रेणी के उम्मीदवारों को छूट भी दी जाएगी।

प्रश्न. एसबीआई क्लर्क बनने के लिए क्या योग्यताएं होनी चाहिए?

उत्तर – देखिए एसबीआई क्लर्क भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।

और पढ़े

BOB Recruitment 2026

MP Patwari Recruitment 2026

Sainik School Recruitment 2026

Leave a Comment