अगर आप नर्सिंग की पढ़ाई कर चुके हैं। और आप एक अच्छी नौकरी ढूंढ रहे हैं। तो आपके लिए बेहतरीन मौका आ गया है। जी हां, नोएडा स्थित राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (GIMS) की ओर से नॉन टीचिंग के तहत स्टाफ नर्स के पदों पर भर्ती का घोषणा कर दिया गया है। GIMS Recruitment 2026 के लिए कुल 100 रिक्तियां निकाली गई है। इसका आवेदन 10 अगस्त 2026 से शुरू हो चुका है। ऐसे में योग्य उम्मीदवार बिना इंतजार किए जल्द अपना आवेदन करें। तो अगर आप सच में नर्सिंग की पढ़ाई कर एक अच्छी नौकरी पाना चाहते हैं। तो यह बेहतरीन अपॉर्चुनिटी है।

आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक GIMS Recruitment 2026 के लिए सिर्फ महिला उम्मीदवार ही अपना आवेदन कर सकती हैं। इस भर्ती का आवेदन फॉर्म भरने की प्रकिया को पांच हिस्सों में बांटा गया है। लेकिन इस भर्ती में आवेदन करने से पहले आप सभी के पास इसके टोटल पोस्ट, क्वालीफिकेशन, एज लिमिट, एप्लीकेशन फीस, सिलेक्शन प्रोसेस, सैलरी, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन तिथि आदि से संबंधित संपूर्ण जानकारी होनी चाहिए। नीचे आर्टिकल में इस भर्ती की पूरी जानकारी दी गई है।
GIMS Recruitment 2026 Overview
| भर्ती संस्था | नोएडा स्थित राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (GIMS) |
| कुल पद | 100 |
| पद का नाम | स्टाफ नर्स |
| अप्लाई मोड | ऑनलाइन |
| आवेदन तिथि | 10 अगस्त 2026 |
| अंतिम तिथि | 7 सितंबर 2026 |
| सैलरी | 7वे वेतन आयोग के तहत ₹44,900 से ₹1,42,400 |
| चयन प्रक्रिया | लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, मेडिकल एग्जामिनेशन, फाइनल सिलेक्शन |
| ऑफिशियल वेबसाइट | www.gims.ac.in |
GIMS Recruitment 2026 Total Post
इस भर्ती के लिए अनारक्षित, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी कैटगरी को मिलाकर कुल 100 रिक्तियां निकाली गई हैं। जिसमें स्टाफ नर्स के पद शामिल हैं। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन को जरूर पढ़ें।
GIMS Recruitment 2026 Qualification
स्टाफ नर्स के पद में आवेदन करने के लिए आपके पास राज्य चिकित्सा फैकल्टी एवं इंडियन नर्सिंग काउंसिल द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से बीएससी नर्सिंग में चार साल की कोर्स किए होने चाहिए। या फिर बीएससी नर्सिंग पोस्ट बेसिक में 2 साल का कोर्स किए होने चाहिए। इसके अलावा जो उम्मीदवार जीएनएम का डिप्लोमा किया हो। और जो रजिस्ट्रिकृत या रजिस्ट्रेशन के बाद 50 बेड वाले हॉस्पिटल में 2 साल का अनुभव होना चाहिए। तभी आप इस भर्ती के योग्य होंगे।
GIMS Recruitment 2026 Age Limit
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का उम्र 1 जुलाई 2026 से न्यूनतम 21 वर्ष से अधिक और अधिकतम उम्र 40 वर्ष से कम होनी चाहिए। इसके अलावा आरक्षित उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।
GIMS Recruitment 2026 Application Fee
आप सभी उम्मीदवारों को इस भर्ती में आवेदन करने के लिए एप्लीकेशन फीस भी जमा करनी होगी। फीस श्रेणी के मुताबिक अलग-अलग निर्धारित की गई है। श्रेणीवार फीस की जानकारी नीचे टेबल में दिया गया है। उसे ध्यान से देखें।
| श्रेणी | फीस |
| अनारक्षित | ₹1,298 |
| एससी, एसटी | ₹944 |
| ईडब्ल्यूएस | ₹1,298 |
GIMS Recruitment 2026 Selection Process
चयन प्रक्रिया की बात करे तो इस भर्ती में उम्मीदवारों का तीन चरणों के आधार पर चयन किया जाएगा। पहले चरण में लिखित परीक्षा, दूसरे चरण में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और तीसरे चरण में मेडिकल टेस्ट होगा। अंत में फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार कर उम्मीदवारों का चयन कर लिया जाएगा।
- लिखित परीक्षा (CBT)
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
- मेडिकल एग्जामिनेशन
- फाइनल मेरिट सूची
GIMS Recruitment 2026 Salary
सिलेक्टेड उम्मीदवारों को 7वीं केंद्रीय वेतन आयोग के तहत ₹44,900 से ₹1,42,400 पैकेज वेतन मिलेगा। इसके अलावा अन्य भत्ते और सुविधाएं मिलने वाला है। अधिक जानकारी के लिए जारी नोटिफिकेशन को एक बार जरूर पढ़ें।
GIMS Recruitment 2026 Exam Pattern
देखिए इस भर्ती में चयनित होने से पहले आप सभी उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा देना होगा। लेकिन परीक्षा देने से पहले आप सभी को इसके पैटर्न के बारे में जानना बहुत जरूरी है। यह लिखित परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी। जिसमें नर्सिंग से संबंधित परीक्षा में सवाल पूछे जाएंगे। जिसमें 80% सवाल सैद्धांतिक ज्ञान और 20% सवाल व्यवहारिक ज्ञान से संबंधित पूछे जाएंगे। इसके अलावा परीक्षा में 1/4 का नेगेटिव मार्किंग भी लगने वाला है।
GIMS Recruitment 2026 Required Documents
जीआईएमएस भर्ती में आवेदन करने आप सभी के पास नीचे दिए गए निम्नलिखित डॉक्यूमेंट होने अनिवार्य है। आपसे यह अनुरोध है कि इसमें आवेदन करने से पहले सभी डाक्यूमेंट्स को अपने पास रखें।
- शैक्षणिक प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
- जन्म प्रमाण पत्र
- इण्टरमीडिएट या विज्ञान स्ट्रीम प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- हस्ताक्षर
GIMS Recruitment 2026 Apply Dates
इस भर्ती का आवेदन प्रक्रिया 10 अगस्त 2026 से शुरू हो चुका है। वही बात करें अंतिम तिथि की तो 7 सितंबर 2026 को निर्धारित की गई है। ऐसे में आप सभी कैंडिडेट्स को यह सलाह दी जाती है। की इसके निर्धारण अंतिम समय से पहले अपना आवेदन जल्द से जल्द पूरा करें।
GIMS Recruitment 2026 Apply Now
जितने भी कैंडीडेट्स जीआईएमएस स्टाफ नर्स भर्ती में अपना आवेदन करना चाहते हैं। तो नीचे दिए गए निम्नलिखित स्टेप्स को ध्यान से पढ़ें, और उसे फॉलो करें। ध्यान रहे कि आप अपना आवेदन अंतिम तिथि से पहले करें।
- सबसे पहले आप जीआईएमएस के आधिकारिक gims.ac.in वेबसाइट पर जाएं।
- अब आप “Recruitment” सेक्शन में जाएं।
- यहां पर विज्ञापन संख्या GIMS/2026/Manpower/NT-03/10 के लिए लिंक मिलेगा उसपर क्लिक करें।
- अब आप अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
- रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद आप अपने यूजर और पासवर्ड की सहायता से लॉगिन करें।
- अब आप अपना आवेदन फॉर्म भरना शुरू करें।
- फार्म में मांगी गई सभी डिटेल्स सही-सही दर्ज करें।
- साथ ही आप अपना फोटो, हस्ताक्षर और अन्य डॉक्यूमेंट स्कैन कर अपलोड करें।
- अंत में फॉर्म को सबमिट कर इसके कन्फर्मेशन का एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रखें।
Note – आप सभी को यह सलाह दी जाती है कि इस भर्ती में आवेदन करने से पहले इसके जारी किए गए आधिकारिक नोटिफिकेशन को एक बार ध्यान से जरूर पढ़ें। और नोटिफिकेशन में दी गई जानकारी के मुताबिक ही अपना आवेदन फार्म भरे।
| Official Website | Click Here |
| Official Notification | Click Here |
| Apply Now | Click Here |
निष्कर्ष
नर्सिंग की पढ़ाई करने के बाद एक अच्छे नौकरी की इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बेहतरीन मौका आ गया है। जी हां, नोएडा स्थित राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (GIMS) की ओर से नॉन टीचिंग के तहत स्टाफ नर्स के पदों पर भर्ती का घोषणा कर दिया गया है। इसका आवेदन प्रक्रिया 10 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी है। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट शामिल है। चयनित उम्मीदवारों को ₹44,900 से ₹1,42,400 पैकेज वेतन मिलने वाला है
और पढ़े
Top 12 Best Free Study Apps for Students
IOCL Apprentice Recruitment 2026
नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम “अभिषेक कुमार” है। मैं एक हिंदी कंटेंट राइटर और ब्लॉग लेखक हूं। मुझे इस फील्ड में 3 सालों का एक्सपीरियंस है। आपको बता दे की मैं अपने वेबसाइट पर सरकारी नौकरी, एडमिट कार्ड, रिजल्ट, सरकारी योजना से जुड़ी जानकारी साझा करता हूं। मेरा उद्देश्य है। कि सभी लोगों तक आसान भाषा में सही भरोसेमंद और सही समय पर अपडेट पहुंच सके।