IOCL Apprentice Recruitment 2026 :- इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन में अप्रेंटिस के कुल 433 पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा सीधी भर्ती, जल्द करें आवेदन।

अगर आप बिना कोई एग्जाम दिए, बिना कोई इंटरव्यू के नौकरी पाना चाहते हैं। तो आपके लिए बेहतरीन मौका आ चुका है। जी हां, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (IOCL) की ओर से अप्रेंटिसशिप की नई भर्ती का घोषणा कर दिया गया है। IOCL Apprentice Recruitment 2026 जो अभ्यार्थी फ्रेशर है और नौकरी पाने के लिए वर्क एक्सपीरियंस लेना चाहते हैं। तो आपके लिए यह बेहतरीन अवसर है। इस भर्ती में उम्मीदवारों का हायरिंग मार्केटिंग में ट्रेड, टेक्नीशियन, ग्रेजुएट अप्रेंटिसशिप पर किया जाएगा। तो इस मौके को हाथ से मत जाने देना।

IOCL Apprentice Recruitment 2026

IOCL Apprentice Recruitment 2026 के लिए कुल 400 से अधिक रिक्तियां निकाली गई है। और आईओसीएल की यह अप्रेंटिसशिप भर्ती दिल्ली, चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, जम्मू कश्मीर, राजस्थान और उत्तराखंड राज्यों में स्थित कंपनियों में चयनित किया जाएगा। लेकिन आवेदन से पहले आपके पास इस भर्ती के टोटल पोस्ट, क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, एप्लीकेशन फीस, सिलेक्शन प्रोसेस, सैलरी, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन तिथि आदि से संबंधित पूरी जानकारी प्राप्त होनी चाहिए। इसीलिए ध्यानपुर्वक इस आर्टिकल शुरू से लेकर अंत तक जरूर पढ़िएगा।

IOCL Apprentice Recruitment 2026 Overview

भर्ती संस्था इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (IOCL)
कुल पद 433
पद का नाम अप्रेंटिस
अप्लाई मोड ऑनलाइन
योग्यता पद के अनुसार
आवेदन तिथि शुरू
अंतिम तिथि 06 अगस्त 2026
सैलरी अप्रेंटिस एक्ट 1961 और अप्रेंटिस रूल्स 1992 के तहत मिलेगा
ऑफिशियल वेबसाइट iocl.com

IOCL Apprentice Recruitment 2026 Total Post

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती के लिए कुल 433 पद निकाले गए हैं। जिसमें कई विभिन्न पद शामिल हैं। सभी पदों की विस्तृत जानकारी नीचे दी गई है।

राज्य डिसिप्लीन पदों की संख्या
दिल्ली टेक्नीशियन 10
दिल्ली ट्रेड अप्रेंटिसशिप 10
दिल्ली ट्रेड अप्रेंटिसशिप DEO 10
दिल्ली ग्रेजुएट अप्रेंटिसशिप 20
हरियाणा टेक्नीशियन 12
हरियाणा ट्रेड अप्रेंटिसशिप 10
हरियाणा ग्रेजुएट अप्रेंटिसशिप 08
हरियाणा ट्रेड अप्रेंटिसशिप DEO 07
पंजाब टेक्नीशियन 27
पंजाब ट्रेड अप्रेंटिसशिप 10
पंजाब ग्रेजुएट अप्रेंटिसशिप 12
पंजाब ट्रेड अप्रेंटिसशिप DEO 08
हिमाचल प्रदेश टेक्नीशियन 08
हिमाचल प्रदेश ट्रेड अप्रेंटिसशिप 04
हिमाचल प्रदेश ग्रेजुएट अप्रेंटिसशिप 05
हिमाचल प्रदेश ट्रेड अप्रेंटिसशिप DEO 05
जम्मू और कश्मीर टेक्नीशियन 07
जम्मू और कश्मीर ट्रेड अप्रेंटिसशिप 04
जम्मू और कश्मीर ग्रेजुएट अप्रेंटिसशिप 05
जम्मू और कश्मीर ट्रेड अप्रेंटिसशिप DEO 04
चंडीगढ़ टेक्नीशियन 02
चंडीगढ़ ट्रेड अप्रेंटिसशिप 01
चंडीगढ़ ग्रेजुएट अप्रेंटिसशिप 15
चंडीगढ़ ट्रेड अप्रेंटिसशिप DEO 12
राजस्थान टेक्नीशियन 26
राजस्थान ट्रेड अप्रेंटिसशिप 22
राजस्थान ग्रेजुएट अप्रेंटिसशिप 16
राजस्थान ट्रेड अप्रेंटिसशिप DEO 12
उत्तर प्रदेश टेक्नीशियन 54
उत्तर प्रदेश ट्रेड अप्रेंटिसशिप 37
उत्तर प्रदेश ग्रेजुएट अप्रेंटिसशिप 20
उत्तर प्रदेश ट्रेड अप्रेंटिसशिप DEO 10
उत्तराखंड टेक्नीशियन 10
उत्तराखंड ट्रेड अप्रेंटिसशिप 06
उत्तराखंड ग्रेजुएट अप्रेंटिसशिप 03
उत्तराखंड ट्रेड अप्रेंटिसशिप DEO 01
कुल पद 433

IOCL Apprentice Recruitment 2026 Qualification

इस भर्ती में सभी पदों के लिए अलग-अलग योग्यताएं निर्धारित की गई है। पदवार योग्यता की विस्तृत जानकारी नीचे दी गई है।

टेक्नीशियन अप्रेंटिस – इसके लिए उम्मीदवार मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल/इंस्ट्रूमेंटेशन/सिविल/इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स/इलेक्ट्रॉनिक्स इंजिनियरिंग में 50% अंक प्राप्त किए होने चाहिए। वही एससी, एसटी, पीएच अभ्यार्थी 45% अंक प्राप्त किए होने चाहिए।

ट्रेड अप्रेंटिस – इस पद में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार 10वी पास होने चाहिए। और साथ ही संबंधित क्षेत्र में फिटर, इलेक्ट्रिशियन, मैकेनिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिकल, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक और मैकेनिस्ट में 2 साल का अनुभव होना चाहिए।

ग्रेजुएट अप्रेंटिस – मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बीबीए/बीए/बी कॉम/बीएससी ग्रेजुएशन की डिग्री कम से कम 50% अंकों के साथ पूरी किए होनी चाहिए। वही एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवार 40% अंकों के साथ पास होने चाहिए।

ट्रेड अप्रेंटिस DEO – मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होने चाहिए। इस पद के लिए उम्मीदवार ग्रेजुएट से पढ़ाई किए होने चाहिए।

IOCL Apprentice Recruitment 2026 Age Limit

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष से अधिक और अधिकतम उम्र 24 वर्ष से कम होनी चाहिए। इसके अलावा रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी। नीचे श्रेणीवार छूट की जानकारी दी गई है।

श्रेणी छूट
ओबीसी (एनसीएल) 3 साल
एससी, एसटी 5 साल
विकलांग 10 साल

IOCL Apprentice Recruitment 2026 Application Fee

आईओसीएल अप्रेंटिस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को एक भी रुपए देने की जरूरत नहीं है। क्योंकि सभी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन प्रक्रिया बिल्कुल फ्री निर्धारित किया गया है।

IOCL Apprentice Recruitment 2026 Selection Process

चयन प्रक्रिया की बात करें तो इसमें किसी भी तरह का एग्जाम या इंटरव्यू नहीं रखा गया है। आपके डिग्री या डिप्लोमा में प्राप्त अंकों के आधार पर चयन किया जाएगा। अगर दो अभ्यार्थियों का प्राप्त अंक सामान्य हो जाता है। तो उनकी उम्र को देखा जाएगा। और जो बड़े उम्मीदवार होंगे उनका चयन कर लिया जाएगा। शॉर्ट लिस्टिंग होने के बाद उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। अंत में मेडिकल टेस्ट कर अभ्यार्थियों का चयन कर लिया जाएगा।

IOCL Apprentice Recruitment 2026 Salary

इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को अप्रेंटिस एक्ट 1961 और अप्रेंटिस रूल्स 1992 के तहत मंथली स्टाइपेंड दिया जाएगा। इसके अलावा आईओसीएल की ओर से अन्य खर्चों के लिए ₹2,500 मिलने वाला है।

IOCL Apprentice Recruitment 2026 Required Documents

देखिए इस अप्रेंटिस भर्ती में आवेदन करने से पहले कुछ आवश्यक दस्तावेज होने चाहिए। जिकनी पूरी जानकारी नीचे दी गई है। उसे अपने पास सुरक्षित रखें।

  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर

IOCL Apprentice Recruitment 2026 Apply Dates

इस का आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दिया गया है। और आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 सितंबर 2026 को शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई है। ऐसे में अभ्यार्थी इसके निर्धारण अंतिम समय से पहले अपना आवेदन इस भर्ती में कर सकते हैं।

IOCL Apprentice Recruitment 2026 Apply Now

जो भी कैंडीडेट्स इस भर्ती में अपना आवेदन करना चाहते हैं। उन्हें NAPS और NATS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। सभी पद के लिए अलग-अलग पोर्टल निर्धारित किया गया है।

  • ट्रेड अप्रेंटिस – आईटीआई – www.apprenticeshipindia.gov.in
  • ट्रेड अप्रेंटिस – डाटा एंट्री ऑपरेटर – www.apprenticeshipindia.gov.in
  • टेक्नीशियन अप्रेंटिस – डिप्लोमा – nats.education.gov.in
  • ग्रेजुएट अप्रेंटिस – nats.education.gov.in

Note – इस भर्ती में आवेदन करने से पहले आप सभी उम्मीदवारों से यह अनुरोध है कि इसके जारी किए गए आधिकारिक नोटिफिकेशन को एक बार ध्यान से जरूर पढ़ें। और नोटिफिकेशन में दी गई जानकारी के मुताबिक अपना आवेदन करें।

Official Website Click Here
Official Notification Click Here
Apply Now NAPS | NATS

निष्कर्ष

बिना परीक्षा और बिना इंटरव्यू के नौकरी पाना चाहते हैं। तो बेहतरीन मौका आ गया है। जी हां, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड की ओर से अप्रेंटिस के पदों पर नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस भर्ती के लिए कुल 433 रिक्तियां निकाली गई है। इसमें पद के अनुसार अलग-अलग योग्यताएं रखी गई है। चयन प्रक्रिया में शॉर्ट लिस्टिंग, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट शामिल हैं। इसका आवेदन उम्मीदवार 6 सितंबर 2026 तक कर सकते हैं।

FAQs

प्रश्न. आईओसीएल अप्रेंटिसशिप के लिए आयु सीमा क्या है?

उत्तर – आईओसीएल अप्रेंटिसशिप भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 24 वर्ष तक होनी चाहिए। इसके अलावा रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को छूट भी दी जाएगी।

प्रश्न. आईओसीएल अप्रेंटिसशिप 2026 के लिए अंतिम तिथि क्या है?

उत्तर – आईओसीएल अप्रेंटिसशिप भर्ती में आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 सितंबर 2026 को निर्धारित की गई है। आवेदन प्रक्रिया इसका ऑलरेडी शुरू हो चुका है।

और पढ़े

MP Patwari Recruitment 2026

SBI Clerk Special Recruitment 2026

BOB Recruitment 2026

Leave a Comment