अगर आप आईबीपीएस बैंक पीओ भर्ती का इंतजार कर रहे है। तो अब आपका इंतजार खत्म हुआ। क्योंकि इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सिलेक्शन (IBPS) की ओर से आईबीपीएस प्रोबेशनरी ऑफिसर्स या मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों पर नई भर्ती का आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया गया है। और IBPS PO Recruitment 2026 भर्ती के माध्यम से कुल 6 हजार से अधिक रिक्तियां भरी जाएंगी। इस भर्ती के लिए 1 जुलाई से इसके ऑफिशियल वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो चुका है। तो अगर आप बैंक में एक अच्छे पद पर ऑफिसर की सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं। तो यह भर्ती आपके लिए बेहतरीन साबित हो सकती है।

आप सभी उम्मीदवारों की जानकारी के लिए बता दे कि IBPS PO Recruitment 2026 के माध्यम से बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, यूनियन बैंक समेत देश के 11 पब्लिक सेक्टर बैंकों में यह रिक्तियां भरी जाएंगी। इस भर्ती के टोटल पोस्ट, एज लिमिट, क्वालिफिकेशन, एप्लिकेशन फीस, सैलरी, सिलेक्शन प्रोसेस आदि से संबंधित पूरी जानकारी नीचे आर्टिकल में दिया गया है। उसे ध्यानपुर्वक अच्छे से पढ़े और योग्य महिला एवं पुरुष उम्मीदवार अपना आवेदन फॉर्म को ऑनलाइन माध्यम के जरिए भरे।
IBPS PO Recruitment 2026 Overview
| भर्ती संस्था | इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सिलेक्शन (IBPS) |
| पद का नाम | प्रोबेशनरी ऑफिसर्स / मैनेजमेंट ट्रेनी |
| कुल पद | 6,715 |
| योग्यता | ग्रेजुएशन डिग्री |
| सैलरी | बेसिक सैलरी ₹48,489 से ₹85,920 प्रति महीना |
| आयु सीमा | 20 वर्ष से 30 वर्ष तक |
| प्रारंभिक परीक्षा कब होगा | 22-23 अगस्त 2026 |
| मुख्य परीक्षा कब होगा | 04 अक्टूबर 2026 |
| आवेदन तिथि | 1 जुलाई 2026 |
| अंतिम तिथि | 21 जुलाई 2026 |
| ऑफिशियल वेबसाइट | www.ibps.in |
IBPS PO Recruitment 2026 Total Post
देखिए यह भर्ती इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सिलेक्शन (IBPS) की ओर से कुल 6,715 रिक्तियां निकाली गई हैं। जिसमें प्रोबेशनरी ऑफिसर्स या मैनेजमेंट ट्रेनी के पद शामिल हैं। अगर आप अधिक जानकारी पाना चाहते हैं तो इसके नोटिफिकेशन को जरूर पढ़ें।
IBPS PO Recruitment 2026 Qualification
इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास निर्धारित योग्यता होनी चाहिए। तभी इस भर्ती में अपना आवेदन कर पाएंगे। अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। खुशी की बात यह है कि इस भर्ती में इसके अलावा अन्य कोई भी सर्टिफिकेट या अनुभव नहीं मांगा गया है।
IBPS PO Recruitment 2026 Age Limit
आवेदक अभ्यार्थियों का न्यूनतम उम्र 20 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। और अधिकतम उम्र 30 वर्ष से कम होनी चाहिए। ध्यान रहे कि इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का जन्म 2 जुलाई 1996 से पहले और 1 जुलाई 2006 के बाद नहीं होना चाहिए। इसके अलावा रिजर्व कैटेगरी के तहत आने वाले अभ्यार्थियों को ऊपरी आयु सीमा में 3 वर्ष से 10 वर्ष तक की छूट भी दी जाएगी।
IBPS PO Recruitment 2026 Salary
आईबीपीएस पीओ भर्ती में चयनित हुए कैंडिडेट्स को बेसिक सैलरी ₹48,480 से ₹85,920 प्रति महीना दिया जाएगा। इसके अलावा सरकार के नियमों अनुसार अन्य भत्ते का लाभ और सुविधाएं भी प्रदान की जाएगी।
IBPS PO Recruitment 2026 Selection Process
सभी उम्मीदवारों का चयन इस भर्ती में तीन चरणों के आधार पर किया जाएगा। पहले चरण में प्रारंभिक परीक्षा, दूसरे चरण में मुख्य परीक्षा और तीसरे चरण में इंटरव्यू कर उम्मीदवारों का चयन इस भर्ती में कर लिया जाएगा।
- Prelims Exam
- Mains Exam
- Interview
- Final Selection
IBPS PO Recruitment 2026 Application Fee
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए आपको अपने श्रेणी के मुताबिक फीस भी जमा करनी होगी। आवेदन फीस के बारे में पूरी जानकारी नीचे टेबल में दी गई है। उसे ध्यान से देखें।
| श्रेणी | आवेदन फीस |
| एसी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी | ₹175 |
| जनरल/अन्य श्रेणी के लिए | ₹850 |
IBPS PO Recruitment 2026 Important Documents
आईबीपीएस पीओ भर्ती में आवेदन करते समय और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के वक्त लगने वाले सभी डॉक्यूमेंट की जानकारी नीचे दी गई है। जिसे पढ़कर आप सभी दस्तावेजों को अपने सुरक्षित रख लें। ताकी आवेदन में कोई प्रोब्लम ना आए।
- शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र
- जाती प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- दिव्यांग प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- आधार कार्ड
- जन्म प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- पासपोर्ट साइज फोटो
- हस्ताक्षर
- हाथ से लिखा हुआ घोषणा पत्र
- मोबाइल नंबर
IBPS PO Recruitment 2026 Apply Dates
नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती का आवेदन प्रक्रिया 1 जुलाई 2026 से शुरू हो चुका है। और आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 जुलाई 2026 को निर्धारित किया गया है। तो आपको यह सलाह दी जाएगी कि इस भर्ती के अंतिम समय पास आने का इंतजार ना करे और अपना आवेदन जल्द से जल्द पूरा करें।
IBPS PO Recruitment 2026 Apply Now
जो उम्मीदवार इस भर्ती के योग्य है। और इस भर्ती में अपना आवेदन करना चाहते है। तो नीचे दिए गए सभी स्टेप्स को ध्यान से पढ़ें। ध्यान रहे कि ये आवेदन आप इसके निर्धारित अंतिम तिथि से पहले ही कर सकते है उसके बाद नहीं।
- अप्लाई फॉर्म को भरने के लिए सबसे पहले आप इसके ऑफिशियल वेबसाइट www.ipbs.in पर जाएं या नीचे दिए गए
- डायरेक्ट लिंक से भी ऑफिशियल वेबसाइट पे जा सकते है।
- इसके बाद होमपेज पर CRP PO/MT का लिंक मिलेगा उसपर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने फार्म खुलकर आ जाएगा।
- अगर आपने पहले भी इस वेबसाइट से अपना आवेदन किया है तो डायरेक्ट लॉगिन करे। नहीं किया तो अपना रजिस्ट्रेशन पहले पूरा करें।
- रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद अपने यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद से वेबसाइट में लॉगिन करें।
- अब अपना आवेदन फॉर्म को भरना शुरू करें। फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी ध्यानपुर्वक अच्छे से भरे।
- साथ ही फॉर्म में मांगी गई डॉक्यूमेंट भी सही से स्कैन कर अपलोड करें।
- अंत में फॉर्म को सबमिट कर इसका एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख ले ताकि आगे चलकर काम दे सके।
Note – जितने भी कैंडीडेट्स इस भर्ती में अपना आवेदन करना चाहते हैं। उन्हें बता दे कि इस भर्ती में आवेदन करने से पहले इसके जारी नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें और नोटिफिकेशन से प्राप्त जानकारी के मुताबिक अपना आवेदन करें।
| Apply Now | Click Here |
| Notification | Click Here |
| Official Website | Click Here |
निष्कर्ष
बैंक में अच्छी जॉब ढूंढ रहे कैंडिडेट्स के लिए बड़ी खुशखबरी। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सिलेक्शन (IBPS) की ओर से प्रोबेशनरी ऑफिसर्स या मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों पर नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इसमें चयन हुवे अभ्यार्थी को बेसिक सैलरी ₹48,480 से ₹85,920 प्रति महीना दिया जाएगा। और इसका आवेदन प्रक्रिया 1 जुलाई से शुरू होकर 21 जुलाई 2026 तक चलने वाला है।
FAQ
प्रश्न. आईबीपीएस पीओ भर्ती 2026 की परीक्षा कब होगी?
उत्तर – आईबीपीएस पीओ भर्ती का प्रारंभिक परीक्षा 22 और 23 अगस्त 2026 को आयोजित की जाएगी। वही बात करे मुख्य परीक्षा की तो 4 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी।
प्रश्न. आईबीपीएस फॉर्म 2026 की तारीख क्या है?
उत्तर – आईबीपीएस पीओ भर्ती के जारी नोटिफिकेशन के अनुसार इसका आवेदन प्रक्रिया 1 जुलाई से शुरू होकर 21 जुलाई 2026 तक चलने वाला है। यानी प्रोबेशनरी ऑफिसर्स या मैनेजमेंट ट्रेनी पद के लिए 21 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
प्रश्न. आईबीपीएस पीओ 2026 के लिए आयु सीमा क्या है?
उत्तर – जो भी कैंडीडेट्स आईबीपीएस पीओ भर्ती में आवेदन करना चाहते हैं उनकी कम से कम उम्र 20 वर्ष से अधिक होनी चाहिए और 30 वर्ष से कम होनी चाहिए। इसके अलावा रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार आयु सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी।
प्रश्न. Ibps PO के लिए क्या योग्यता चाहिए?
उत्तर – आईबीपीएस पीओ भर्ती में आवेदन करने वाले अभ्यार्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्याल से ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त किए होने चाहिए। सा ही उम्र 20 और 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम “अभिषेक कुमार” है। मैं एक हिंदी कंटेंट राइटर और ब्लॉग लेखक हूं। मुझे इस फील्ड में 3 सालों का एक्सपीरियंस है। आपको बता दे की मैं अपने वेबसाइट पर सरकारी नौकरी, एडमिट कार्ड, रिजल्ट, सरकारी योजना से जुड़ी जानकारी साझा करता हूं। मेरा उद्देश्य है। कि सभी लोगों तक आसान भाषा में सही भरोसेमंद और सही समय पर अपडेट पहुंच सके।