बिहार में Bihar Police Vacancy 2026 का इंतजार कर रहे लाखों महिला एवं पुरुष अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म हुआ। क्योंकि बिहार राज्य सरकार द्वारा Bihar Police Constable Bharti 2026-27 के लिए 22 हजार से भी अधिक पदों पर बहुत ही जल्द अधिसूचना जारी किया जाएगा। और इसका अधिसूचना जारी होने के बाद आवेदन शुरू होने की तिथि बताया जाएगा। इस भर्ती में योग्य महिला एवं पुरुष दोनों उम्मीदवार अपना आवेदन कर पाएंगे। तो अगर आप बिहार पुलिस भर्ती का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। तो अब वह इंतजार बहुत ही जल्द खत्म होने वाला है।

आप सभी अभ्यार्थियों को यह बता दें कि नीचे इस आर्टिकल में Bihar Police Vacancy 2026 के टोटल पोस्ट, क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, एप्लीकेशन फीस, सिलेक्शन प्रोसेस, सैलरी, एग्जाम पैटर्न, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन तिथि आदि से संबंधित पूरी जानकारी बताई गई है। ध्यानपूर्वक इस भर्ती की संपूर्ण जानकारी जानने के लिए नीचे आर्टिकल में बताई गई सभी जानकारी को शुरू से लेकर अंत तक जरूर पढ़िएगा।
बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 अवलोकन
| भर्ती संस्था | केंद्रीय चयन बोर्ड (सिपाही भर्ती) CSBC |
| कुल पद | 22,000+ |
| पद का नाम | कांस्टेबल |
| योग्यता | 12वी पास |
| आयु सीमा | 18 से 25 वर्ष |
| सैलरी | ₹21,700 से ₹69,100/- |
| आवेदन तिथि | जारी नहीं |
| अंतिम तिथि | जारी नहीं |
| चयन प्रक्रिया | लिखित परीक्षा, PET/PST, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, मेडिकल टेस्ट, फाइनल सिलेक्शन |
| आवेदन फीस | 100/- |
| ऑफिशियल वेबसाइट | csbc.bihar.gov.in |
बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 कुल पद
बिहार सरकार द्वारा जारी सूचना के मुताबिक बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए कुल 22000 से भी अधिक पद निकाले जाएंगे। सोशल मीडिया और रिपोर्टर्स के अनुसार बहुत ही जल्द इस भर्ती का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।
बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 योग्यता
अगर आप बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती में अपना आवेदन करना चाहते हैं। तो आप किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होने चाहिए। तभी आप इस भर्ती के योग्य होंगे। और यह योग्यता महिला और पुरुष दोनों के लिए निर्धारित की गई है।
बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 आयु सीमा
इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का आयु सीमा श्रेणी के मुताबिक अलग-अलग निर्धारित की जाएगी। जिसकी पूरी और विस्तृत जानकारी नीचे दी गई है। उसे ध्यान पूर्वक अच्छे से पढ़ें।
- सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों का न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 25 वर्ष तक होनी चाहिए।
- ओबीसी या ईबीसी उम्मीदवारों का न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 27 वर्ष तक होनी चाहिए।
- एससी और एसटी अभ्यर्थियों का न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 28 वर्ष तक होनी चाहिए।
- आवेदक सभी महिलाओं की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 30 वर्ष तक होनी चाहिए।
बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 एप्लिकेशन फीस
बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन जारी होने के बाद जो उम्मीदवार अपना आवेदन करेंगे। उनको एप्लीकेशन फीस भी जमा करनी होगी। सभी श्रेणी के महिला एवं पुरुष कैंडिडेट्स को ₹100 देने होंगे। जो ऑनलाइन माध्यम से भुगतान किया जाएगा।
बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 चयन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया की बात करें तो इस भर्ती के लिए कई विभिन्न चरण निर्धारित किए गए हैं। जिन्हें क्वालीफाई करने के बाद ही उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। सभी चरणों की जानकारी नीचे दी गई है।
- लिखित परीक्षा
- शारीरिक मानक परीक्षण
- शारीरिक दक्षता परीक्षण
- दस्तावेज सत्यापन
- मेडिकल परीक्षा
- फाइनल मेरिट लिस्ट
बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 PET/PST
इस भर्ती के चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को शारीरिक मापक परीक्षण (PST) और शारीरिक दक्षता परीक्षण (PST) के लिए बुलाया जाएगा। ऐसे में आपकी जानकारी के लिए इनकी पूरी जानकारी नीचे दी गई है।
शारीरिक मानक परीक्षण (PST)
हाईट
- जनरल और पिछड़ा वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों की हाइट 165 सेंटीमीटर होनी चाहिए।
- अत्यंत पिछड़ा वर्ग, एससी, एसटी के पुरुष अभ्यार्थियों का हाइट 160 सेंटीमीटर होनी चाहिए।
- सभी महिला उम्मीदवारों की हाइट 155 सेंटीमीटर होनी चाहिए।
छाती
- जनरल और पिछड़ा वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों की छाती 81-86 सेंटीमीटर होना चाहिए।
- अत्यंत पिछड़ा वर्ग एससी एसटी के पुरुष अभ्यर्थियों की छाती 79-84 सेंटीमीटर होना चाहिए।
शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET)
दौड़ (Running) – इस भर्ती में पुरुष अभ्यार्थियों के लिए रनिंग 1.6 किलोमीटर की रखी गई है। वहीं महिलाओं के लिए 1 किलोमीटर की रनिंग तय की गई है।
गोला फेक – महिला एवं पुरुष अभ्यर्थियों को अलग-अलग पाउंड के न्यूनतम दूरी गोला फेकना होगा।
ऊंची कूद – साथ ही आपको ऊंची कूद भी लगानी होगी। महिला एवं पुरुष उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग ऊंची कूद निर्धारित की गई है।
बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 सैलरी
जितने भी कैंडीडेट्स बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती में सिलेक्टेड होंगे। उनको पे लेवल 3 के अनुसार ₹21,700 से ₹69,100 प्रति महीना सैलरी मिलने वाला है।
बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 आवश्यक दस्तावेज
देखिए बिहार पुलिस सिपाही भर्ती में आवेदन करने से पहले आप सभी के पास नीचे दिए गए सभी डाक्यूमेंट्स होने चाहिए। जब आप इन सभी डाक्यूमेंट्स को अपने पास रख लेंगे। तो आप इस भर्ती में आवेदन करने की योग्य हो जाएंगे।
- दसवीं का मार्कशीट
- 12वीं का मार्कशीट
- जाति प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- जन्म प्रमाण पत्र
- ईमेल आईडी
- आधार कार्ड
- फोन नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
- हस्ताक्षर
बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 आवेदन तिथि
इस भर्ती का आवेदन करने की तिथि जारी नहीं की गई है। जब बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। उसी समय इसकी आवेदन तिथि भी जारी की जाएगी।
बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 आवेदन कैसे करें
देखिए बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती का बहुत ही जल्द आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। और इसका आवेदन भी उसी समय ही शुरू होगा। तो ऐसे में आपकी सहायता के लिए नीचे आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया बताई गई है। जिसे आप फॉलो करके आप अपना आवेदन कर पाएंगे।
- सबसे पहले आप CSBE के आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर “Constable Recruitment” में अप्लाई ऑनलाइन का लिंक दिखेगा उस पर क्लिक करें।
- इसके बाद आप अपना ईमेल आईडी, फोन नंबर व आदि जानकारी दर्ज कर रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
- रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद अपने यूजर और पासवर्ड की सहायता से इस वेबसाइट में लॉगिन करें।
- अब आप अपना आवेदन फॉर्म भरना शुरू करें।
- फार्म में मांगी गई सभी डिटेल्स सही-सही दर्ज करें।
- साथ ही आप अपना फोटो, हस्ताक्षर और अन्य दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अपना आवेदन फीस का भुगतान करें।
- अंत में फॉर्म को सबमिट कर इसके कन्फर्मेशन का प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास जरूर रखें।
Note – इस भर्ती का आवेदन प्रक्रिया जैसे ही शुरू होता है। तो इस भर्ती में आप अपना आवेदन करने से पहले एक बार जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन को जरूर पढ़िएगा। और नोटिफिकेशन में दी गई जानकारी के मुताबिक ही अपना आवेदन कीजिएगा।
| Official Website | Click Here |
| Official Notification | Click Here |
| Apply Now | Click Here |
निष्कर्ष
जितने भी उम्मीदवार वर्ष 2026 में बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती का इंतजार कर रहे हैं। अब उनका इंतजार खत्म हो गया। जी हां, बिहार सरकार द्वारा बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए कुल 22 हजार से भी अधिक पदों पर बहुत ही जल्द नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। इसमें 12वीं पास महिला एवं पुरुष दोनों कैंडीडेट्स अपना आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को ₹21,700 से ₹69,100 प्रति महीना सैलरी मिलने वाला है।
FAQs
प्रश्न. बिहार पुलिस की नई भर्ती कब आएगी?
उत्तर – देखिए वर्ष 2026 में बिहार पुलिस कांस्टेबल की भर्ती 22000 से भी अधिक पदों पर बहुत ही जल्द बिहार सरकार द्वारा निकाली जाएगी। और नोटिफिकेशन भी जल्द जारी किया जाएगा।
प्रश्न. बिहार पुलिस फॉर्म 2026 में कब आएगा?
उत्तर – बिहार पुलिस कांस्टेबल की भर्ती 22000 से भी अधिक पदों पर बहुत ही जल्द आने वाली है। सोशल मीडिया और सूत्रों के अनुसार वर्ष 2026 में या फिर 2027 शुरू होते ही यह भर्ती सरकार द्वारा निकाल दी जाएगी।
और पढ़े
IOCL Apprentice Recruitment 2026
नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम “अभिषेक कुमार” है। मैं एक हिंदी कंटेंट राइटर और ब्लॉग लेखक हूं। मुझे इस फील्ड में 3 सालों का एक्सपीरियंस है। आपको बता दे की मैं अपने वेबसाइट पर सरकारी नौकरी, एडमिट कार्ड, रिजल्ट, सरकारी योजना से जुड़ी जानकारी साझा करता हूं। मेरा उद्देश्य है। कि सभी लोगों तक आसान भाषा में सही भरोसेमंद और सही समय पर अपडेट पहुंच सके।