IOB Recruitment 2026 :- इंडियन ओवरसीज बैंक में निकली अप्रेंटिस की भर्ती, ग्रेजुएशन पास करें आवेदन।

अगर आप बैंकिंग सेक्टर में अपना करियर शुरू करने की सोच रहे हैं। लेकिन आपको पता नहीं है की कैसे शुरू करें। तो आपके लिए बेहतरीन मौका आ गया है। जी हां, इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB) की ओर से अप्रेंटिस के पदों पर नई भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया गया है। और IOB Recruitment 2026 भर्ती के लिए 700 से भी अधिक रिक्तियां निकाली गई हैं। इस भर्ती के माध्यम से उम्मीदवारों को बैंकिंग सेक्टर में काम करने का अनुभव भी मिलेगा। और साथ में हर महीने पैसे भी मिलेंगे। तो अगर आप बैंकिंग सेक्टर में अपना करियर शुरू करना चाहते हैं। तो यह भर्ती आपके लिए बहुत ही बेहतरीन अपॉर्चुनिटी साबित हो सकती है।

IOB Recruitment 2026

IOB Recruitment 2026:- इस भर्ती के लिए बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान समेत कई विभिन्न राज्यों से खाली रिक्तियों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसका आवेदन अभ्यार्थी 20 जुलाई 2026 तक कर सकते है। लेकिन आवेदन करने से पहले आपके पास इस भर्ती के टोटल पोस्ट, क्वालिफिकेशन, सैलरी, एप्लिकेशन फीस, सिलेक्शन प्रोसेस, एज लिमिट आदि की जानकारी होनी चाहिए। इसीलिए पूरी जानकारी नीचे आर्टिकल में दी गई है। उसे ध्यानपुर्वक स्टेप बाय स्टेप और अच्छे से पढ़े।

IOB Recruitment 2026 Overview

भर्ती संस्था इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB)
पद का नाम अप्रेंटिस
कुल पद 750
योग्यता ग्रेजुएशन डिग्री
स्टाइपेंड ₹14,000 से ₹15,000 प्रति महीना
आयु सीमा 20 से 28 वर्ष तक
आवेदन तिथि 7 जुलाई 2026
अंतिम तिथि 20 जुलाई 2026
लिखित परीक्षा की संभाविक तिथि 1 अगस्त 2026
ऑफिशियल वेबसाइट https://www.iob.bank.in

IOB Recruitment 2026 Total Post

ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार इंडियन ओवरसीज बैंक की ओर से अप्रेंटिस के कुल 750 रिक्तियां निकाली गई है। और यह सभी लिख दिया श्रेणी के मुताबिक बाटी गई है। जिसकी पूरी जानकारी नीचे दी गई है।

श्रेणी पदों की संख्या
अनारक्षित 232
ईडब्ल्यूएस 32
ओबीसी 247
एससी 176
एसटी 63
कुल 750

IOB Recruitment 2026 Qualification

अप्रेंटिस की इस भर्ती में आवेदन करने वाले कैंडीडेट्स के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में सिंपल ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। ध्यान रहे की आपका ग्रेजुएशन की डिग्री का रिजल्ट 31 जुलाई 2026 से पहले घोषित होनी चाहिए। तभी आप इस भर्ती में अपना आवेदन कर सकते हैं।

IOB Recruitment 2026 Stipend

जितने भी अभ्यर्थी इस अप्रेंटिस भर्ती के लिए चुने जाएंगे उन्हें ट्रेनिंग के दौरान अच्छी खासी स्टाइपेंड भी दी जाएगी। और यह ब्रांच कैटिगरी के मुताबिक अलग अलग निर्धारित किया जाएगा। पूरी जानकारी नीचे दी गई है।

मेट्रो ₹15,500/- प्रति महीना
अर्बन ₹14,500/- प्रति महीना
सेमी अर्बन/रूरल ₹14,000/- प्रति महीना

IOB Recruitment 2026 Selection Process

चयन प्रक्रिया की बात करें तो इस भर्ती में सभी उम्मीदवारों का रिटेन एग्जाम के आधार पर चयन किया जाएगा। और भी अधिक जानकारी के लिए इसके जारी नोटिफिकेशन को जरूर पढ़ें।

  • लिखित परीक्षा
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • मेरिट लिस्ट

IOB Recruitment 2026 Application Fee

आवेदक कैंडिडेट्स को इस भर्ती में आवेदन करने के लिए कुछ आवेदन फीस भी जमा करना होगा। इस भर्ती के लिए आवेदन फीस श्रेणी के मुताबिक अलग-अलग निर्धारित की गई है। नीचे पूरी विस्तृत जानकारी दी गई है। उसे ध्यानपुर्वक अच्छे से पढ़े।

श्रेणी आवेदन फीस
जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस (पुरुष) ₹800
जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस (महिला) ₹600
एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी ₹200

IOB Recruitment 2026 Age Limit

इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 20 वर्ष और अधिकतम उम्र 28 वर्ष तक होनी चाहिए। इसके अलावा अधिकतम उम्र में उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट भी दिया जाएगा। और अधिक जानकारी नोटिफिकेशन से पढ़े।

IOB Recruitment 2026 Required Documents

इंडियन ओवरसीज बैंक अप्रेंटिस भर्ती में आवेदन करते समय और दस्तावेज सत्यापन के वक्त आपसे कुछ इंपॉर्टेंट डॉक्यूमेंट मांगे जाएंगे। जो आपके पास होना बहुत जरूरी है। ऐसे में आपकी सहायता के लिए इस भर्ती में लगने वाले सभी डाक्यूमेंट्स की जानकारी नीचे दी गई है।

  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • विकलांग प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर

IOB Recruitment 2026 Exam Pattern

देखिए इस भर्ती में चयन होने के लिए आपको लिखित परीक्षा देना होगा और लिखित परीक्षा होने की संभाविक 1 अगस्त 2026 को बताई जा रही है। ऐसे में आपको परीक्षा के पैटर्न को समझना जरूरी है। आपके लिखित परीक्षा में जनरल/फाइनेंशियल अवेयरनेस, जनरल इंग्लिश, क्वांटिटेटिव और रीजनिंग एप्टीट्यूड, कंप्यूटर और सब्जेक्ट नॉलेज से 100 प्रश्न आपके परीक्षा में पूछे जाएंगे। और भी विस्तृत जानकारी परीक्षा से पहले अपडेट कर दी जाएगी।

IOB Recruitment 2026 Apply Date

आपकी जानकारी के लिए यह बता दें कि इस भर्ती का आवेदन प्रक्रिया 7 जुलाई 2026 से शुरू हो चुका है। और इस भर्ती में आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 जुलाई 2026 को निर्धारित की गई है। तो आप सभी उम्मीदवारों को यह सलाह दी जाती है कि इस भर्ती में आवेदन जल्द से जल्द कर लें। इसके अंतिम तिथि नजदीक आने का इंतजार ना करें।

IOB Recruitment 2026 Apply Now

जो भी कैंडीडेट्स इस अप्रेंटिस भर्ती में अपना आवेदन करना चाहते हैं। तो नीचे दिए गए निम्नलिखित स्टेप्स को ध्यान से पढ़ें और उसे फॉलो करें। ध्यान रहे की आपको आवेदन इसके निर्धारित अंतिम तिथि से पहले ही करना होगा तभी आपका आवेदन स्वीकार किया जाएगा।

  1. जानकारी के लिए बता दे की अगर आप NATS या NAPS पोर्टल पर रजिस्टर्ड है तो सीधे आप अपना आवेदन फार्म को भर सकते हैं।
  2. इन पोर्टल पर रजिस्टर नहीं होने की स्थिति में आप इसके वेबसाइट beep.bfsissc.com या www.bfsissc.com पर जाएं।
  3. आप यहां अपना पूरा नाम, ईमेल आईडी, फोन नंबर आदि डिटेल्स भरकर save के बटन पर क्लिक कर दें।
  4. इसके बाद आप अपने रजिस्ट्रेशन मोबाइल नंबर और पासवर्ड की मदद से दोबारा लॉगिन करें।
  5. अब यहां आपसे मांगी गई पर्सनल से डीटेल्स सही-सही दर्ज करें।
  6. साथ ही आपसे आपकी फोटो मांगी जाएगी और आपके हस्ताक्षर भी मांगे जाएंगे। उसे स्कैन कर अपलोड करें।
  7. सभी डिटेल्स दर्ज करने के पश्चात अपने श्रेणी के मुताबिक आवेदन फीस का भुगतान करें।
  8. अंत में फॉर्म को सबमिट कर इसके कन्फर्मेशन का प्रिंटआउट निकालकर अपने पास जरूर रखें ताकि आपको यह काम दे सके।

Note – इंडियन ओवरसीज बैंक अप्रेंटिस भर्ती में आवेदन करने से पहले आपसे अनुरोध है कि इसके जारी किए गए आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें और नोटिफिकेशन में दी गई जानकारी के मुताबिक ही अपना आवेदन फार्म भरे।

Official Website Click Here
Official Notification Click Here
Apply Now NATS | NAPS | BEEP

निष्कर्ष

जितने भी कैंडीडेट्स बैंकिंग सेक्टर में अपना करियर शुरू करना चाहते हैं। तो उनके लिए बेहतरीन मौका आ चुका है। जी हां, इंडियन ओवरसीज बैंक की ओर से अप्रेंटिस की नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। और यह भर्ती फ्रेशर लोगों के लिए भी है। इसमें उम्मीदवारों का चैन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। और यह भर्ती 750 पदों पर निकाली गई है। हालांकि इस भर्ती में कई राज्यों के अभ्यार्थी अपना आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए योग्यता सिर्फ ग्रेजुएशन की डिग्री रखी गई है। आवेदन प्रक्रिया 7 जुलाई 2026 से शुरू होकर 20 जुलाई 2026 तक चलने वाला है।

FAQ

प्रश्न. आईओबी अप्रेंटिसशिप के लिए योग्यता क्या है?

उत्तर – आईओबी अप्रेंटिसशिप भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्याल से किसी भी विषय में सिंपल ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।

प्रश्न. आईओबी भर्ती के लिए आयु सीमा क्या है?

उत्तर – आईओबी अप्रेंटिस भर्ती में आवेदन करने वाले अभ्यार्थियों का न्यूनतम उम्र 20 वर्ष और अधिकतम उम्र 28 वर्ष तक होनी चाहिए। आयु सीमा की गणना 1 जुलाई 2026 के अनुसार की जाएगी। और आरक्षित वर्ग के अभ्यार्थियों को ऊपरी उम्र में छूट भी दी जाएगी।

और पढ़े

IBPS PO Recruitment 2026

RRC Apprentice Vacancy 2026

UP Anganwadi Worker Vacancy 2026

Leave a Comment