मेडिकल वाले उम्मीदवारों के लिए बैंक में रेगुलर बेसिस पर सरकारी जॉब पाने का वर्ष 2026 में बहुत ही शानदार मौका है। जी हां आप सही पढ़ रहे हो क्योंकि एसबीआई में बैंक मेडिकल ऑफिसर (BMO) के पदों पर भर्ती की आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। SBI Medical Officer Vacancy 2026 के लिए कुल 30 से अधिक पदों पर भर्ती निकाली गई है। जिसमें महिला और पुरुष दोनों उम्मीदवार भाग ले सकते हैं।

आपको बता दें कि SBI Medical Officer Vacancy 2026 के लिए देशभर के 14 सर्किलो में मौजूद अपनी ब्रांचों में बैंक मेडिकल ऑफिसर की नियुक्ति करेगा। इसलिए इस भर्ती की कुल पोस्ट, योग्यता, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया, सैलरी, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन तिथि इससे संबंधित सभी जानकारी इस लेख में साझा करने वाला हूं। इसलिए आप से अनुरोध है। कि इस आर्टिकल के सभी लेख को शुरू से लेकर अंत तक अवश्य पढ़िए।
SBI Medical Officer Vacancy 2026 Overview
| भर्ती संगठन | स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) |
| पदो का नाम | बैंक मेडिकल ऑफिसर (BMO) मिडिल मैनेजमेंट ग्रेड-II |
| अप्लाई मोड | ऑनलाइन |
| कुल पोस्ट | 35 |
| योग्यता | MBBS+अनुभव |
| चयन प्रक्रिया | रिटेन एग्जाम, इंटरव्यू, लोकल लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट |
| सैलेरी | बेसिक पे (₹64,820- ₹93,960) |
| अंतिम तिथि | 21 जुलाई 2026 |
| ऑफिसियल वेबसाइट | sbi.bank.in |
SBI Medical Officer Vacancy 2026 Total Post
एसबीआई ने स्पेशलिस्ट कैंडर ऑफिसर (SCO) के तहत बैंक मेडिकल ऑफिसर BMO-II के कुल 35 पदों पर भर्ती निकाली गई है। जिसका आवेदन (महिला/ पुरूष) दोनों उम्मीदवार कर सकते है।
SBI Medical Officer Vacancy 2026 Eligibility
बैंक मेडिकल ऑफिसर (BMO-II) के पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या नेशनल मेडिकल कमिशन (NMC)/राज्य मेडिकल काउंसिल से मान्यता प्राप्त कॉलेज से एमबीबीएस (MBBS) किया होना चाहिए। साथ ही पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा या पोस्ट ग्रेजुएट एमडी डिग्री/एमएस या समकक्ष योग्यता प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी भी इस भर्ती में अपना भाग ले सकते हैं।
इसके अलावा एनएमसी एमबीबीएस के साथ बतौर जनरल प्रैक्टिश्रर कम से कम 5 साल का अनुभव होना जरूरी है। यह एक्सपीरियंस इंटर्नशिप की अवधि से अलग होनी चाहिए। अगर पोस्ट ग्रैजुएशन की डिग्री आपके पास है। तो 3 साल का अनुभव मान्य होगा।
SBI Medical Officer Vacancy 2026 Age Limit
आवेदक अभ्यार्थियों की अधिकतम आयु सीमा 31 मई 2026 को 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। साथ ही (ओबीसी नॉन क्रीमी लेयर) को आयु सीमा में 3 साल की छूट, एससी/ एसटी को 5 साल की छूट, पीडब्ल्यूडी को 10 से 15 साल की आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
SBI Medical Officer Vacancy 2026 Application Fee
इस पद पर फॉर्म भरने के लिए अभ्यर्थियों को आवेदन फीस काभी भुगतान करने होंगे। जो आवेदन फीस अलग-अलग कैटेगरी वाइज निर्धारित किया गया है। आपको बता दे की जनरल /ईडब्ल्यूएस/ ओबीसी अभ्यर्थियों के लिए ₹750 आवेदन फीस का भुगतान करने होंगे। वही एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूबीडी अभ्यर्थियों के लिए कोई भी आवेदन शुल्क भुगतान नहीं करना होगा। इन श्रेणी के तहत आने वाले सभी उम्मीदवार अपना आवेदन नि:शुल्क में कर सकते हैं।
SBI Medical Officer Vacancy 2026 Selection Process
रिटेन एग्जाम:- अभ्यर्थियों को रिटेन एग्जाम में रीजनिंग, क्वानटेटिव एप्टीट्यूड, इंग्लिश लैंग्वेज और प्रोफेशनल नॉलेज से 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। जिसके लिए समय आपको 45 मिनट दिया जाएगा। इसमें किसी भी तरह की नेगेटिव मार्किंग नहीं रखी गई है। यानी आपको नंबर कटने से डरने की कोई आवश्यकता नहीं है। आप सभी प्रश्न को अटेम्प्ट कर सकते हो।
इंटरव्यू:- अभ्यार्थियों को रिटन टेस्ट के आधार पर अगले चरण में इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। जो इंटरव्यू 100 अंको का रहने वाला है। जिसमें क्वालीफाई मार्क्स बैंक के द्वारा तय किए जाएंगे।
लोकल लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट (LLPT):- आप सभी को बता दे की फॉर्म भरते समय लैंग्वेज चूनने के लिए कहा जाता है। आप जिस सर्कल से अप्लाई करते हो उससे जुड़ी भाषा में आपको लोकल लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट भी क्लियर करना जरूरी है। इसमें फेल होने वाले अभ्यर्थियों को नियुक्ति नहीं किए जाएंगे। और जो अभ्यर्थी दसवीं, बारहवीं में लोकल लैंग्वेज की पढ़ाई पूरी की है। तो उन्हें इस टेस्ट में छूट भी दी जाएगी।
SBI Medical Officer Vacancy 2026 Salary
एसबीआई में बैंक मेडिकल ऑफिसर के पदों पर सिलेक्ट होने वाले अभ्यर्थियों की सैलरी प्रतिमाह ₹64,820 से ₹93,960 तक दी जाएगी। साथ ही डीए, एचआरए, सीसीए, पीएफ, एनपीएस, एलएफसी, मेडिकल फैसिलिटी इत्यादि की सुविधा भी प्रोवाइड की जाएगी।
SBI Medical Officer Vacancy 2026 Important Documents
इन पदो पर आवेदन करने के लिए आपके पास निम्नलिखित आवश्यक दस्तावेज होने चाहिए। जिसकी जानकारी नीचे लेख में दी गई है। उसे अच्छे से पढ़िए।
- शैक्षणिक प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र (दसवीं पास मार्गशिट)
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- निवास प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- ईमेल आईडी
- फोन नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
- हस्ताक्षर
SBI Medical Officer Vacancy 2026 Apply Date
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में बैंक मेडिकल ऑफिसर भर्ती आवेदन की आखिरी तारीख 21 जुलाई 2026 तक निर्धारित किया गया है। इसलिए आवेदक कैंडिडेट इस भर्ती में अपना आवेदन अवश्य करें। तभी उनका आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।
SBI Medical Officer Vacancy 2026 Apply Now
अगर आप भी एसबीआई में बैंक मेडिकल ऑफिसर भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं। तो आप सभी को नीचे बताएं गए। सभी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करें। क्योंकि आवेदन की प्रक्रिया सरल भाषा में दी गई है।
- सबसे पहले इसके ऑफिसियल वेबसाइट sbi.bank.in पर जाएं।
- अब आपके करियर क्षेत्र में करंट ओपनिंग में इस भर्ती का विज्ञापन संख्या CRPD/SCO/2026-27/03 का टैब दिख जाएगा उस पर जाएं।
- अब इसके नीचे ही आपको अप्लाई ऑनलाइन का लिंक दिख जाएगा उस पर क्लिक करें।
- अगर आपने यहां पहले से रजिस्ट्रेशन किया है तो डायरेक्ट लॉगिंग करें। अगर नहीं किया तो है तो क्लिक हेयर टू न्यू रजिस्ट्रेशन के लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना फोन नंबर, अपना नाम, ईमेल आईडी आदि जानकारी को भरकर अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
- रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद अपने यूजर और पासवर्ड की सहायता से वेबसाइट में लॉगिन करें।
- अब फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही दर्ज करें।
- साथ में अपना फोटो और हस्ताक्षर स्कैन कर अपलोड करें।
- अब आप अपने श्रेणी के मुताबिक एप्लीकेशन फीस का भुगतान करें।
- अंत में फॉर्म को सबमिट कर इसका एक प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास रख ले।
Note – आप सभी उम्मीदवारों को जानकारी की लिए बता दें कि इस भर्ती में आवेदन करने से पहले इसके जारी किए गए आधिकारिक नोटिफिकेशन को एक बार ध्यान से पढ़ें और नोटिफिकेशन में प्राप्त जानकारी के मुताबिक अपना आवेदन फार्म भरे।
| Official Website | Click Here |
| Official Notification | Click Here |
| Apply Now | Click Here |
निष्कर्ष
एसबीआई में बैंक मेडिकल ऑफिसर (BMO-II) के कुल 35 पदों पर भर्ती निकाली गई है। जिसमें योग्यता सिर्फ MBBS+ अनुभव रखा है। चयनित होने वाले अभ्यर्थियों की सैलरी (₹64,820- ₹93,960) प्रतिमाह दी जाएगी। और अभ्यर्थियों की आयु सीमा 35 वर्ष निर्धारित की गई है। इसलिए मेडिकल वाले उम्मीदवारों के लिए यह भर्ती वरदान साबित हो सकती है। इसलिए इस भर्ती में अपना आवेदन 21 जुलाई 2026 तक अवश्य करें।
FAQ
प्रश्न:- एसबीआई बैंक में कौन सी भर्ती निकली है?
उतर:- वर्ष 2026 में एसबीआई में बैंक मेडिकल ऑफिसर (BMO-II) के कुल 35 पदों पर वैकेंसी निकाली गई है। जिसका आवेदन ऑनलाइन माध्यम रखा गया है।
प्रश्न:- एसबीआई भर्ती 2026 के लिए आवेदन कब से शुरू होगे?
उतर:- एसबीआई में बैंक मेडिकल ऑफिसर (BMO-II) भर्ती की आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जिसकी आखिरी तारीख 21 जुलाई 2026 तक निर्धारित किया गया है।
और पढ़ें
नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम “अभिषेक कुमार” है। मैं एक हिंदी कंटेंट राइटर और ब्लॉग लेखक हूं। मुझे इस फील्ड में 3 सालों का एक्सपीरियंस है। आपको बता दे की मैं अपने वेबसाइट पर सरकारी नौकरी, एडमिट कार्ड, रिजल्ट, सरकारी योजना से जुड़ी जानकारी साझा करता हूं। मेरा उद्देश्य है। कि सभी लोगों तक आसान भाषा में सही भरोसेमंद और सही समय पर अपडेट पहुंच सके।