Top 10 courses after 12th Computer Science With high salary; 12वीं साइंस के बाद करें ये टॉप 10 कोर्सेज, अच्छी सैलरी पैकेज, कम काम, जानें पुरी जानकारी यहां।

हर वर्ष बारहवीं बोर्ड परीक्षा में कंप्यूटर साइंस (CM) और साइंस फिजिक्स केमिस्ट्री मैथ (PCM) से लाखों स्टूडेंट पास होते हैं। और वे पास हुए सभी अभ्यर्थी 12th Computer Science ke baad high salary courses की तलाश करते हैं। आप सभी को बता दे कि आज की दुनिया में सिर्फ पुरानी डिग्रियों को हासिल करने का समय अब नहीं रह गया है। हर दिन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डेटा एनालिटिक्स और ऑटोमेशन के इस दौर में आईटी (IT), टेक इंडस्ट्री में लगातार नए-नए स्किल्स की मांग बढ़ती जा रही है। और सही समय पर सही कोर्स की चुनाव आपकी पुरी जिंदगी बदल सकती है।

Top 10 courses after 12th Computer Science With high salary

अगर आप भी पढ़ाई पास कर लिए हैं और अच्छी खासी सुरक्षित वाली कोर्स का चुनाव करना चाहते हैं जिसमें अधिक सैलरी पैकेज आपको मिल सके तो आप सभी को हम इस आर्टिकल में Top 10 courses after 12th Computer Science With high salary के साथ उनकी संभावित फीस, करियर स्कोप, वर्क कल्चर, और छात्राओं (Girls) के लिए भी बेस्ट करियर ऑप्शन की पूरी जानकारी इस लेख में साझा करने वाला हूं।

12वीं कंप्यूटर साइंस के बाद टेक फील्ड में कैरियर क्यों बनाएं?

आप सभी अभ्यर्थियों को बता दे की कंप्यूटर साइंस से 12वीं पास करने का एक ही फायदा होता है। कि आपके पास डिजिटल और टेक दुनिया में सीधे कदम रखने का आधार पहले से ही मजबूत हो जाता है। जिससे आप डिजिटल और टेक दुनिया में अपना कदम रख सकते हैं।

हाई सैलेरी के साथ तेजी से ग्रोथ: आईटी सेक्टर में शुरुआती सैलरी की बात करें तो अन्य ट्रेडीशनल सेक्टर (जैसे प्लेन ग्रेजुएशन) की तुलना में काफी बेहतर होती है।

रिमोट वर्क और वर्क फ्रॉम होम (WFH): जो अभ्यर्थी घर बैठकर लाखों पैकेज सैलरी के साथ सुरक्षित काम करना चाहते हैं। तो उन सभी के लिए यह फील्ड बेस्ट है। क्योंकि इस फील्ड में अभ्यर्थी अपने घर सुरक्षित बैठकर किसी भी दुनिया की कंपनी जैसे (USA, UK या यूरोप) के लिए काम कर सकते हैं।

भविष्य की सुरक्षा: आज के समय में आप लोगों को भी मालूम है। कि AI की दुनिया कितनी तेजी से ग्रो कर रही है। और आने वाले भविष्य में भी AI कितना भी आगे क्यों ना बढ़ जाए। AI को मैनेज, चलाने की जरूरत इंसान को ही पड़ेगी।

Top 10 Courses After 12th Computer Science With High Salary

आप सभी अभ्यर्थियों को ध्यान में रखते हुए आज के समय में लाखों पैकेज वाली टॉप 10 लोकप्रिय और हाई पैकेज कोर्सेज की पूरी जानकारी नीचे लेख में बताई गई है। जिनकी मांग आईटी कंपनियों में सबसे ज्यादा है।

1. B.Tech in Computer Science (AI & Machine Learning)

मेरे अनुभव के मुताबिक आज के समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मशीन लर्निंग (ML) सबसे तेजी से बढ़ती हुई टेक्नोलॉजी है। जिसमें अभ्यार्थियों को पास ऑउट होने के बाद प्रति वर्ष लाखों पैकेज की सैलरी मिलता है।

  • इस (इंजीनियरिंग डिग्री) कोर्स की समय अवधि 4 वर्ष है।
  • इसमें अभ्यर्थियों को स्मार्ट सिस्टम बनाना, एल्गोरिथम डिजाइन करना, डेटा मॉडल्स और ऑटोमेशन से संबंधित चीज सिखाई जाती है।
  • जो भी अभ्यर्थी इस स्पेशलाइजेशन में पास आउट हो जाते हैं। तो उनकी सैलरी प्रति वर्ष 6 से 12 लाख तक का पैकेज आसानी से मिल जाता है।

2. Data Science & Big Data Analytics

आपको तो पता ही होगा। इस डिजिटल दुनिया के दौर में डेटा सबसे बड़ा ईंधन बन चुका है। और डाटा साइंटिस्ट का काम भारी मात्रा में उपलब्ध डाटा को एनालाइज करके बड़े-बड़े बिजनेस और कंपनियों के लिए सही फैसला लेना होता है।

  • इस (B.Sc Data Science/ B.Tech Data Science) कोर्स की समय अवधि 3 से 4 वर्ष तक रहती है।
  • जॉब: इसमें सिर्फ अभ्यर्थियों को Data Scientist, Data Analyst, Business Intelligence Developer से संबंधित काम करने होते हैं।
  • सैलरी पैकेज: इसमें अभ्यर्थियों की शुरुआती सैलरी पैकेज 5.5 लाख से 10 लाख प्रति वर्ष रहती है।

3. Cyber Security & Ethical Hacking

आज की बढ़ती दुनिया के साथ इंटरनेट और ऑनलाइन बैंकिंग का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है। और साथ ही साइबर क्राइम, डेटा चोरी का खतरा भी दिन पर दिन बढ़ता रहता है। इसी कारण सरकारी एजेंसियों से लेकर प्राइवेट कंपनी तक एथिकल हैकर्स की जरूरत पड़ती है। जो आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।

  • (B.Sc या B.Tech Cyber Security) कोर्स की समय अवधि 3 से 4 वर्ष तक रहती है।
  • जॉब: इसमें Ethical Hacker, Security Analyst, Network Security Engineer, संबंधित काम अभ्यर्थियों को करने पड़ते हैं।
  • सैलरी पैकेज: इसमें अभ्यर्थियों की सैलरी पैकेज हर वर्ष 5 लाख से 9 लाख प्रति वर्ष होती है।

4. BCA (Bachelor of Computer Application)

अगर आपके पास 4 साल की लंबी बड़ी डिग्री हासिल करने के लिए उतना पैसा नहीं है। नहीं आपके पास ज्यादा समय है। तो आप 3 साल का (BCA- ग्रेजुएशन डिग्री) कर सकते हैं। यह आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। इसमें आपको BCA के बाद MCA करने का रास्ता खुल जाता है।

  • सैलेरी पैकेज: प्रतिवर्ष ₹3.5 लाख से ₹6.5 लाख तक सैलरी पैकेज मिलती है।

5. Full Stack Web Development

जो भी आज के समय में छोटे या बड़े बिजनेस हैंडल कर रहे हैं। उन्हें कहीं ना कहीं एक वेबसाइट की जरूरत होती है। और आपको बता दे की एक Full Stack Developer वह होता है। जो वेबसाइट के फ्रंट एंड (दिखाने वाला हिस्सा) और बैक एंड(कोडिंग व डेटाबेस) दोनों को अकेले संभालता है।

  • इस कोर्स की समय अवधि 3 वर्ष (Degree) या 6 से 12 महीने का प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन होना चाहिए।
  • सैलरी पैकेज: इसमें ₹4 लाख से ₹8लाख प्रति वर्ष सैलरी पैकेज मिलता है।

6. Cloud Computing & DevOps Engineering

आज के समय में ज्यादातर कंपनियां अपने फिजिकल सरवर और फाइल्स को हटाने के लिए क्लाउड जैसे (AWS, Google Cloud, Microsoft Azure) का तेजी से इस्तमाल कर रही है।

  • इस कोर्स की समय अवधि 3 से 4 साल तक रहती है। इसमें Cloud Architect, DevOps Engineer, Site Reliability Engineer सम्बंधित काम करने होते हैं। जिसमे हर वर्ष ₹6 लाख से ₹10.5 लाख प्रति वर्ष सैलरी पैकेज मिलती है।

7. UI/UX Design & Product Design

जो भी अभ्यर्थी कोडिंग पसंद ना करके क्रिएटिव विजुअल डिजाइन पसंद करते हैं। तो उनके लिए UI और UX एक बेहतर शानदार फील्ड है।

  • इसमें कोर्स में 3 वर्ष (B.Des in UI/UX) या 1 वर्ष का डिप्लोमा होना चाहिए।
  • इसमें अभ्यर्थियों को मोबाइल एप्स और वेबसाइट्स लेआउट ऐसे बनाना होता है। जो यूजर्स को ज्यादा पसंद आए और उसका इस्तेमाल आसानी से कर सके। ऐसे काम करने होते हैं।
  • सैलरी पैकेज: इसमें अभ्यर्थियों को प्रति वर्ष ₹4.5 लाख से ₹8.5 लाख सैलरी पैकेज मिलती है।

8. B.Sc in Computer Science/IT

यह कोर्स कम खर्चे में कंप्यूटर साइंस और इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी की थ्योरी और प्रैक्टिकल की जानकारी पाने का यह पारंपरिक और बहुत ही लोकप्रिय एक सीधा रास्ता है। इसमें कोर्स की अवधि 3 से 4 वर्ष होती है।

  • सैलरी पैकेज: इसमें अभ्यर्थियों की प्रति वर्ष ₹3 लाख से ₹5.5 लाख प्रति वर्ष सैलरी पैकेज मिलती है।

9. Software Engineering & Application Development

आप सभी अभ्यर्थियों को जानकारी के लिए बता दे कि आज के समय में स्मार्टफोन में मौजूद हर ऐप्स जैसे (व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम, जोमेटो) को किसी न किसी ऐप्स डेवलपर ही बनाया होता है। और मोबाइल ऐप्स और सोफ्टवेयर डेवलपमेंट की मांग हमेशा बनी रहती है।

  • इस कोर्स की समय अवधि 3 से 4 वर्ष तक होती है।
  • सैलेरी पैकेज: अभ्यर्थियों की सैलरी पैकेज प्रतिवर्ष ₹5 लाख से ₹9.5 लाख मिलती है।

10. Game Development & AR/VR

आप सभी लोगों को मालूम ही होगा कि आज के समय में गेमिंग इंडस्ट्री और आर्गमेंटेड/ वर्चुअल रियलिटी (AR/VR) का मार्केट में युवाओं के बीच कितना तेज़ी से लोकप्रिय हो रहा है। और जो अभ्यर्थी गेम 3D वर्ल्ड डिजाइन करने का शौक रखते हैं। उन सभी अभ्यर्थियों के लिए यह फील्ड एक बेस्ट है।

  • (B.Sc in Gaming & VFX) कोर्स की समय अवधि 3 वर्ष तक रहती है।
  • सैलरी पैकेज: ₹4 लाख से ₹7.5 लाख प्रति वर्ष सैलरी पैकेज मिलती है।

Top Computer Courses and Salary Comparison Table

आप सभी अभ्यर्थियों को नीचे टेबल में सभी कोर्स, उनकी समय अवधि, सैलरी पैकेज नीचे दी गई है। उसे पढ़िए।

कोर्स का नाम कोर्स की अवधि एवरेज स्टार्टिंग सैलरी(LPA)
B.Tech CSE (AI & Machine Learning) 4 वर्ष ₹6.0- ₹12.0 लाख/वर्ष
Data Science & Analytics 3- 4 वर्ष ₹5.5- ₹10 लाख/वर्ष
Cloud Computing & DevOps 3- 4 वर्ष ₹6.0- ₹10.5 लाख/वर्ष
Cyber Security & Ethical Hacking 3- 4 वर्ष ₹5.0 – ₹9.0 लाख/वर्ष
Software Engineering 4 वर्ष ₹5.0 – ₹9.5 लाख/वर्ष
UI/UX Designing 3 वर्ष/Diploma ₹4.5 – ₹8.5 लाख/वर्ष
Full Stack Web Development 3 वर्ष/ Diploma ₹4.0 – ₹8.0 लाख/वर्ष
BCA (Computer Applications) 3 वर्ष ₹3.5 – ₹6.5 लाख/वर्ष
Game Development & AR/VR 3 वर्ष ₹4.0 – ₹7.5 लाख/वर्ष
B.Sc Computer Science/IT 3 – 4 वर्ष ₹3.0- ₹5.5 लाख/वर्ष

High Salary Courses After 12th Computer Science for Girl

अब बात आती है। छात्राओं (Girls) की तो आईटी और टेक सेक्टर में छात्राओं के लिए सुरक्षित सम्मानित और हाई-पेनिंग जॉब्स के सबसे ज्यादा मौके मिलते हैं। अगर जो छात्राओं (Girls) high salary courses after 12th computer science for girl कौन से हैं। तो आप सभी के लिए 4 ऑप्शन सबसे बेस्ट है।

1. UI/UX Designing: यह छात्राओं (Girls) के लिए एक शांत डेस्क जॉब है। जिसमें वर्क लाइफ बैलेंस सबसे अच्छा रहता है। इसमें छात्राओं (Girls) को कोडिंग का दबाव कम होता है। और क्रिएटिव का काम ज्यादा होता है।

2. Data Analytics: इसमें छात्राओं (Girls) को डेटा को मैनेज करने और रिपोर्ट तैयार करने वाली जॉब्स में कॉर्पोरेट वर्क कल्चर मिलता है। और इसमें अच्छी खासी प्रति वर्ष सैलरी पैकेज भी मिलती है।

3. Software Testing & Quality Assurance (QA): मार्केट में जो भी ऐप, सॉफ्टवेयर लॉन्च होते हैं। उसकी टेस्टिंग उसमें जो भी गलतियां होती है। उसको ढूंढना इस जॉब का काम रहता है। यह महिलाओं के करियर के लिए बेस्ट ऑप्शन है।

4. Web Development & Freelancing: आज के समय में आईटी कंपनियों में जॉब करने के साथ-साथ इसमें वर्क फ्रॉम होम और अपनी सुविधा इच्छा अनुसार काम करने की आजादी भी मिलती है। जो आपके करियर के लिए यह भी बेस्ट ऑप्शन है।

12वीं पास के बाद अपने कोर्स का चुनाव कैसे करें?

जो भी अभ्यर्थी 12वीं पास होने के बाद किसी भी कोर्स में अपना एडमिशन लेना चाहते हैं। तो उनको नीचे बताए गए तीन बातों पर ध्यान देना है।

पहला: अगर किसी भी अभ्यर्थियों को मैथ और लॉजिक में सबसे ज्यादा मजा आता है। तो वे B.Tech, AI या Data Science को चुन सकते है। इसके अलावा आर्ट और डिजाइन को पसंद करने वाले अभ्यर्थी UI/UX या Web Design को चुन सकते है।

दुसरा: आप सभी अभ्यर्थियों को बता दे की कुछ कोर्सेज में समय ज्यादा और फीस भी अधिक लगती है। अगर आपके पास फीस कम है। और समय भी कम है तो आपके लिए ये BCA या B.Sc 3 वर्ष का कोर्स बेस्ट है।

तीसरा: आप किसी भी कॉलेज में एडमिशन लेने से पहले यह बात जाने की उस कॉलेज में किताब पढ़ाई के साथ-साथ लैब, प्रैक्टिकल प्रोजेक्ट पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए।

निष्कर्ष

12वीं पास करने के बाद सभी अभ्यर्थियों का अपना करियर अपने हाथ में होता है। जो भी अभ्यर्थी यह चाहते हैं। कि 12वीं पास होने के बाद हम अच्छी खासी सैलरी वाली कोर्स के लिए एडमिशन ले। तो उन सभी अभ्यर्थियों को ध्यान में रखते हुए Top 10 courses after 12th Computer Science With high salary वाली कोर्स के बारे में बताया गया है। जिसे अच्छे से पढ़कर किसी भी कोर्स के लिए किसी भी कॉलेज में अपना एडमिशन ले सकते हैं। और अपने करियर की शुरुआत कर सकते हैं। जो उनके लिए बेस्ट हो सकता है।

FAQs

प्रश्न- 12वीं के बाद कंप्यूटर का सबसे अच्छा कोर्स कौन है?

उतर- आज के समय में B.Tech CSE (AI & Machine Learning) और Data Science कोर्स से पास ऑउट होने वाले अभ्यर्थियों की शुरुआती सैलरी पैकेज इसमें अच्छी खासी मिलती है।

प्रश्न: B.Sc कंप्यूटर साइंस कितने साल का होता है?

उतर: आप सभी अभ्यर्थियों को बता दे कि B.Sc कंप्यूटर साइंस 3 साल का अंडरग्रेजुएट कोर्स होता है। जो लगभग 6 सेमेस्टर में होता है।

Leave a Comment